ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी यादव के एजेंडे पर चल रहे है नीतीश कुमार !

UB India News by UB India News
November 16, 2022
in जदयू, पटना, राजद
0
तेजस्वी यादव के एजेंडे पर चल रहे है नीतीश कुमार !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में अब महागठबंधन की सरकार है। राजद के भरोसे नीतीश कुमार आठवीं दफे बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं. तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम हैं । उनके पास पांच-पांच विभागों का प्रभार है। सरकार में राजद एक ताकतवर सहयोगी के रूप में हैं। कहीं न कहीं सीएम नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के एजेंडे पर चलना शुरू कर दिया है। महागठबंधन की सरकार बनते ही मंत्रियों को लेकर विवाद शुरू हुआ जो थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले राजद कोटे से विधि मंत्री कार्तिक मास्टर को लेकर फिर राजद कोटे के ही कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को लेकर विवाद बढ़ा। न सिर्फ बाहर बल्कि कैबिनेट मीटिंग के दौरान भी राजद कोटे के मंत्री को लेकर सीएम नीतीश असहज हो गए । पहली दफे नीतीश कुमार को यह दिन देखना पड़ा जब तत्कालीन कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कागज फेंकते हुए मंत्रिपरिषद की मीटिंग से बाहर निकल गए। मंगलवार को एक बार फिर कैबिनेट हॉल में असहज स्थिति उत्पन्न हो गई जब आपस में ही दो मंत्री भिड़ गए । दोनों में काफी कहासुनी हुई। हालांकि राहत वाली बात यह रही कि जब दोनों मंत्री आपस में उलझे थे तब सीएम नीतीश कैबिनेट मीटिंग हॉल में नहीं पहुंचे थे।

मंगलवार को सीएम के आने से पहले उलझे दोनों मंत्री
मंगलवार 15 नवंबर को सीएम नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। मंत्रिमंडल कक्ष में 11.30 बजे से बैठक बुलाई गई थी। समय से पहले अधिकांश मंत्री कैबिनेट हॉल में पहुंच गए थे। इसी दौरान जब जेडीयू कोटे के एक वरिष्ठ मंत्री मंत्रिमंडल कक्ष में पहुंचे तो राजद कोटे वाले एक मंत्री ने उन्हें टोका, फिर उनके विभाग से संबंधित शिकायत को लेकर गंभीर और तल्ख टिप्पणी की। साथ ही जेडीयू कोटे वाले मंत्री पर भी टिप्पणी की। अपने खिलाफ बोलते देख-सुन जेडीयू कोटे वाले मंत्री ने आपत्ति जताई और करारा जवाब दिया। इसके बाद दोनों दल से जुड़े मंत्रियों के बीच वाक-युद्ध शुरू हो गया। इस दौरान अतीत की कटु बातों को भी दुहराया जाने लगा। इस दौरान एक-दूसरे की राजनीतिक हैसियत को भी सार्वजनिक किया जाने लगा। राजद और जेडीयू कोटे के मंत्रियों के बीच वाकयुद्ध जारी था तो हॉल में मौजूद अन्य मंत्री अवाक रह गए। इस दौरान कैबिनेट हॉल में राजद और जेडीयू कोटे के मंत्रियों के बीच अंदर ही अंदर खेमेबंदी भी शुरू हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हॉल में पहुंचते ही मामला शांत हो गया।

RELATED POSTS

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

जानें कौन हैं वो दोनों मंत्री….
अब आप कहेंगे कि आखिर वो कौन दो मंत्री थे जो आपस में भिड़ गए। हम आपको बताएं कि राजद कोटे से जो मंत्री हैं वो काफी पुराने माने जाते हैं. विवादों से भी गहरा नाता रहा है। महागठबंधन की सरकार बनने के बाद उनके केस हिस्ट्री को लेकर भी बीजेपी ने नीतीश कुमार पर सवाल खड़े किये थे। वैसे राजद कोटे वाले मंत्री उत्तर बिहार के मिथिलांचल से ताल्लुक रखते हैं. वहीं जेडीयू कोटे वाले मंत्री की अगर बात करें तो वे एलेक्टेड की बजाए सेलेक्टेड माननीय हैं. यह भी बताया जाता है कि वे हाऊस के काफी करीबी हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव: छात्र आंदोलन से किसको को फायदा!

by UB India News
July 29, 2026
0

“देखिए साहब... गुस्सा बहुत है, लेकिन वोट डालने की बारी आती है तो जाति, संगठन और पुराना भरोसा काम करता...

Next Post
लालू कभी भी दे सकते हैं नीतीश को झटका: सुशील मोदी

नीतीश कुमार की असली मंशा कुछ और है......

गुजरात चुनाव से हटे AAP कैंडिडेट:पार्टी का आरोप-भाजपा ने किडनैप किया

गुजरात चुनाव से हटे AAP कैंडिडेट:पार्टी का आरोप-भाजपा ने किडनैप किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend