ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार की असली मंशा कुछ और है……

UB India News by UB India News
November 16, 2022
in पटना, भाजपा
0
लालू कभी भी दे सकते हैं नीतीश को झटका: सुशील मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जाति गणना के मसले पर राजनीति तेज हो गई है। सरकार ने छह महीने में इस काम को पूरा करने का इरादा जाहिर किया था। लेकिन अब इसकी समयसीमा बढ़ा दी गई है। हाल यह है कि अभी जात‍ि गणना शुरू करने के लिए जरूरी तैयारियां भी मुक्‍कमल नहीं हो सकी हैं। इसको लेकर भाजपा ने सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया है।

कैबिनेट के फैसले को बताया दुर्भाग्‍यपूर्ण

राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार निकाय चुनाव टाल कर अतिपिछड़ों को वंचित करने के बाद अब जातीय गणना टालने के नए-नए बहाने खोज रहे हैं। मोदी ने कहा कि जातीय गणना शुरू करने का समय अगले साल फरवरी से बढ़ा कर मई 2023 करने का कैबिनेट का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को मतदाता सूची के पुनरीक्षण की जानकारी पहले से थी और मैट्रिक-इंटर की परीक्षाओं की तिथि भी पूर्व निर्धारित है।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

मोदी बोले- गणना टालने का बहाना ढूंढ रही सरकार

इन बातों के जरिए केवल जनगणना टालने का बहाना बनाया गया है। मोदी ने कहा कि जातीय गणना कराने के लिए कैबिनेट का फैसला दो जून को हुआ, लेकिन अभी तक न मकानों की गिनती और नंबरिंग नहीं हुई, न जिला और प्रखंड स्तर पर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

तेलंगाना की सरकार का दिया उदाहरण

मोदी ने कहा कि गणना ऐप और पोर्टल बनाने के लिए परामर्शी की नियुक्ति छह माह पहले हो जानी चाहिए थी, लेकिन इसका अभी निर्णय हुआ है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ने सभी कर्मचारियों को लगाकर जातीय गणना का काम एक दिन में पूरा किया, लेकिन नीतीश सरकार इसे बार-बार टाल रही है।

न्यायालय के आदेश की अवमानना सही नहीं : विजय सिन्हा

विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने मंगलवार को जारी बयान में कहा है कि पटना उच्च न्यायालय द्वारा मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं दर्जनों विभागीय सचिव को अवमानना के मामले में 17 नवंबर को सशरीर तलब किया जाना राज्य सरकार की विफलता दर्शाता है। वर्षों से न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किया जाना इस बात का प्रमाण है।

राज्य सरकार द्वारा न्यायालय के आदेश की अवमानना का उदाहरण हमें हाल ही में देखने को मिला है, जिसमें कोर्ट के आदेश का पालन किए बिना राज्य में नगर निकायों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई थी। गलत अधिसूचना के कारण सैकड़ों उम्मीदवारों ने नामांकन किया और चुनाव प्रचार में करोड़ों रुपये खर्च हो गए। उच्च न्यायालय ने जब चुनाव पर रोक लगा दिया तब जाकर राज्य सरकार ने न्यायालय के आदेश का पालन किया और कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि राज्य सरकार की मनमानी और तानाशाहीपूर्ण रवैया के कारण जनता से लेकर सरकारी कर्मी सभी परेशान हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
गुजरात चुनाव से हटे AAP कैंडिडेट:पार्टी का आरोप-भाजपा ने किडनैप किया

गुजरात चुनाव से हटे AAP कैंडिडेट:पार्टी का आरोप-भाजपा ने किडनैप किया

लखनऊ में खूनी लव जिहाद: धर्म बदलने से किया इनकार, तो 19 साल की निधि को सूफियान ने छत से फेंका

लखनऊ में खूनी लव जिहाद: धर्म बदलने से किया इनकार, तो 19 साल की निधि को सूफियान ने छत से फेंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend