ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सड़़क मार्गः पटना से दिल्ली की यात्रा अब 8 घंटे में होगी पूरी

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रोहतास जिले के नौहटा प्रखंड में बिहार एवं झारखंड की सीमा पर स्थित पंड़ुका में पुल निर्माण का शिलान्यास किया। गडकरी ने कहा कि यह पुल बिहार–झारखंड के अलावा छत्तीसगढ को जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में एक हजार करोड़ से कम के कार्य में नहीं गया‚ लेकिन पिछड़े इलाके में इसका महत्व ज्यादा है। यह विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पुल के उद्घाटन के लिए वे निश्चित तौर पर झारखंड आएंगे‚ लेकिन उन्होंने बिहार सरकार से वाटर प्लेन के सुविधा को विकसित करने के लिए पहल करने के लिए कहा। मंत्री ने कहा कि साल २०२४ से पहले बिहार में हजारों करोड़ की महत्वकांक्षी योजनाएं पूरी हो जाएंगी।

UB India News by UB India News
November 15, 2022
in खास खबर, पटना, परिवहन, बक्सर, भाजपा
0
सड़़क मार्गः पटना से दिल्ली की यात्रा अब 8 घंटे में होगी पूरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने सोमवार को बक्सर में 92 और 118 किलोमीटर लंबी दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद अब बक्सर से लखनऊ की यात्रा ३ घंटे में पूरी होगी। पहले बक्सर से लखनऊ जाने में ५ घंटे लगते थे। साथ ही पटना से नई दिल्ली जाने में अब ८ से १० घंटे ही लगेंगे।

गड़करी ने कहा कि जो भी मांग बक्सर सांसद अश्विनी कुमार चौबे व आरा सांसद आरके सिंह ने की थी उसे लगभग पूरी कर दी गयी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस–वे से पटना तक 118 किलोमीटर की फोरलेन सड़क जिसमें 2900 करोड़ की लागत से कोईलवर से बक्सर का कार्य पूरा हो चुका है। इसमें १८ पुल‚ ११८ पुलिया और १३ अंड़रपास बनाये गये हैं। वहीं सोन नदी पर फोरलेन का पुल का निर्माण किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग–९२ पटना से कोईलवर–भोजपुर–आरा–बक्सर होते हुए उत्तर प्रदेश की सीमा तक जाता है। इस सड़क के बन जाने से भोजपुर क्षेत्र को पूर्वांचल एक्सप्रेस–वे और स्वर्णिम चतुर्भुज कॉरिड़ोर के रास्ते लखनऊ व दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़़ने का मौका मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसी राजमार्ग के कोईलवर से भोजपुर होते हुए बक्सर खंड़ के चार लेन सड़क निर्माण परियोजना का लोकार्पण किया गया। इसमें कोईलवर में सोन नदी पर फोरलेन का पुल का निर्माण जो कि परिचालन स्थिति में है। बक्सर में गंगा नदी पर पुराने पुल के समानांतर नये दो लेन पुल का निर्माण किया जा रहा है जो २०२३ तक पूरा हो जायेगा। बाईपास बनने से आरा शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस राजमार्ग के बनने से पटना से भोजपुर–बक्सर–छपरा स्वर्णिम चतुर्भुज और पूवांर्चल एक्सप्रेस–वे का यातायात सुगम और तेज होगा। बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच माल ढुलाई एवं आवाजाही बेहतर होगी। गड़करी ने कहा कि पटना से नई दिल्ली की यात्रा में सिर्फ ८ से १० घंटे ही लगेंगे‚ जिससे समय और इधन की बचत होगी। वहीं बक्सर से लखनऊ जहां ५ घंटे लगते थे वहां ३ घंटे में यात्रा पूरी होगी। गड़करी ने कहा कि इन परियोजनाओं से कृषि उपज को बड़े बाजारों तक पहुंचाने में भी आसानी होगी जिससे स्थानीय किसानों को भी फायदा होगा। इसी के साथ लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे।
मंत्री ने कहा कि एनएच–३९८ बक्सर से वाराणसी २८ सौ करोड़ की लागत से ९६ किलोमीटर फोरलेन सड़क का निर्माण २०२२ से प्रारंभ हो जाएगा इसमें १०६० करोड़ की लागत से २० किलोमीटर बक्सर से चौसा ग्रीन फील्ड़ बाईपास कॉरिड़ोर एवं मोहनिया में ३ किलोमीटर ग्रीन फील्ड़ बाईपास कॉरिड़ोर बनाया जाएगा। इस सड़क के बनने से बक्सर से बनारस की दूरी में ३० किलोमीटर की बचत होगी।

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

श्री गडकरी ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुल बिहार–झारखंड के अलावा छत्तीसगढ को जोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में एक हजार करोड़ से कम के कार्य में नहीं गया। लेकिन पिछड़े इलाके में इसका महत्व ज्यादा है। यह विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पुल के उद्घाटन के लिए वे निश्चित तौर पर झारखंड आएंगे। लेकिन उन्होंने बिहार सरकार से वाटर प्लेन के सुविधा को विकसित करने के लिए पहल करने के लिए कहा। मंत्री ने कहा कि साल २०२४ से पहले बिहार में हजारों करोड़ की महत्वकांक्षी योजनाएं पूरी हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि वन विभाग के पेच को दूर कर विकास योजनाओं को सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में अमेरिका की तर्ज पर सड़कें होंगी। पटना से सासाराम ४००० करोड़ के हाईवे से विकास में नई दिशा मिलेगी। यह कॉरिडोर पटना–आरा से गढहनी रोहतास गंगौली‚ अखोड़ीगोला से सासाराम तक बनेगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली और कोलकाता के लिए नई कनेक्टिविटी मिलेगी। उन्होंने कहा कि ६२० ग्रीन फिल्ड वाराणसी–कोलकाता–१२ से ५ घंटे की हो जाएगी। बिहार में १०००० करोड़ रुपए से बनेगा। जो चंदौली से लेकर पंश्चिम बंगाल के हावड़ा तक जाएगा। गडकरी ने कहा कि १३ हाईवे का निर्माण बिहार में हो रहा है जिसकी लागत एक लाख रुपए करोड़ से ज्यादा है। बिहार में पूरी सड़क २०२४ के पहले बन जाएगी जो अमेरिका को टक्कर देगी।

इस दौरान प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पुल निर्माण से बिहार‚ झारखंड के अलावा अन्य प्रदेशों के लोगों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वे पहली बार देश के सबसे पहले युवा उपमुख्यमंत्री बने तो गड़करी जी ने बिहार के काम के लिए जब भी पहुंचे तो फलदायक मीटिंग रही। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नई सरकार की पूरी कोशिश बिहार को प्रगति के रास्ते पर ले जाने की है। नीतीश कुमार के एजेंडा पर काम कर रही है। बिहार के मुख्यमंत्री के नेतृत्व आधारभूत संरचना का विकास हो रहा है।

गड़करी जी की कार्यप्रणाली पर काम करें। रेलवे के कई काम रुके हुए हैं। रेलवे विभाग से भी बिहार सरकार को मदद मिले। उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को भागलपुर तक विस्तार की मांग की। जिससे पूरा दक्षिण बिहार जोड़ा जा सके। भवन निर्माण विभाग के मंत्री अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि नितिन गडकरी जी ने बिना किसी राजनीति के विकास कार्यों को आगे बढाने का प्रयास किया है। इले्ट्रिरक कारों के लिए प्रयास किया। सड़क दुर्घटना में लोगों को बचाने के लिए प्रयास किया। बिहार पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल एवं कई अन्य स्थानीय नेता मौजूद थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
आत्मनिर्भर होती जनजातियां………..

आत्मनिर्भर होती जनजातियां...........

हत्या या आत्महत्या? राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बृज किशोर दुबे की संदिग्ध अवस्था में मौत, बाथरूम में मिला शव

हत्या या आत्महत्या? राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बृज किशोर दुबे की संदिग्ध अवस्था में मौत, बाथरूम में मिला शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend