ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हत्या या आत्महत्या? राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बृज किशोर दुबे की संदिग्ध अवस्था में मौत, बाथरूम में मिला शव

UB India News by UB India News
November 16, 2022
in अपराध, खास खबर, पटना
0
हत्या या आत्महत्या? राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित बृज किशोर दुबे की संदिग्ध अवस्था में मौत, बाथरूम में मिला शव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक संगीत बिहार के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित किए जा चुके 68 वर्षीय लोकगायक ब्रज किशोर का शव सोमवार को मिलने से सनसनी मच गई। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के केसरी नगर स्थित अजंता कालोनी में उनका शव उनके दोस्त द्वारा किराए पर लिए कमरे के बाथरूम में मिला। उनका सिर बाथरूम में पानी भरे टब में था और आधा शरीर कुर्सी पर था। उनका दोनों पैर तीन जगह गमछे से बंधा था। ब्रज किशोर मूल रूप से रोहतास जिला के रहने वाले थे, जो परिवार के साथ दीघा के पोल्सन मोड स्थित एलएच मेंसन अपार्टमेंट के दूसरे फ्लोर पर रहते थे। घटनास्थल पर उनकी बेटी मनीषा कुमार, पत्नी रामकुमारी देवी, दामाद मनिंद्र मिश्रा और छोटे बेटा भी पहुंचे थे। ब्रज किशोर लोक गायक होने के साथ ही गीतकार भी थे। बिहार बाबू, माई जैसे कई भोजपुरी फिल्मों के लिए उन्होंने गीत भी लिखा था। भोजपुरी अकादमी में सहायक निदेशक पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। अकाशवाणी पटना से भी जुड़े थे।

ऐसा लग रहा है कि आत्महत्या की गई है। सुसाइड नोट भी मिली है। टीम जांच कर रही है, पोस्टमार्टम से स्पष्ट हो जाएगा। हर पहलू की जांच की जाएगी: राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता लोक संगीत लेखक ब्रज किशोर दुबे का अजंता कॉलोनी, केशरी नगर में शव मिलने पर संजय कुमार, डीएसपी, लॉ एंड ऑर्डर, पटना pic.twitter.com/SeAgIWFfXR

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2022

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

बताया जा रहा है कि सोमवार को घटना की जानकारी मिलते ही पटना पुलिस की टीम डीएसपी के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गई थी. लगभग दो घंटे की छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. बता दें कि घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है. पुलिस अधिकारियों की मानें तो कहीं कोई जख्म का निशान नहीं हैं. ऐसे में जांच की एक तरफ से तो यह आत्महत्या का मामला लग रहा है और मौके से सुसाइड नोट भी मिला है.

वहीं, दूसरी तरफ से देखा जाए तो शव बाथरूम में पानी भरे एक टब में था. उनका आधा नीचे का हिस्सा कुर्सी पर था और ऊपर का हिस्सा टब में पानी के अंदर और उनके दोनों पैर गमछे से तीन जगह बंधे हुए पाए गए हैं. फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट किया जा सकता है. कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है. कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.

बता दें कि बृज किशोर मूल रूप से रोहतास जिले के रहने वाले थे. गायक बृज किशोर को लोग संगीत बिहार के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका था. बृज किशोर लोक गायक होने के साथ-साथ उम्दा किस्म के गीतकार भी थे. कई भोजपुरी फिल्मों के लिए वह गीत लिख चुके थे. भोजपुरी अकादमी से सहायक निदेशक के पद से रिटायर्ड बृज किशोर दुबे आकाशवाणी पटना से भी जुड़ चुके थे.

घटना के बारे में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बृज किशोर की रविंद्र कुमार से सालों से जान पहचान थी. लोहा गेट के पास अजंता कालोनी में रविंद्र एक मकान की दूसरी मंजिल पर किराए का कमरा ले रखे हैं. उस कमरे में तीन चार साल से गायन, वादन, नृत्य का प्रशिक्षण किया जा रहा था. रविंद्र की ड्यूटी सोनपुर मेला में लगी थी. बृज किशोर उनसे शनिवार को कमरे की चाबी मांग ली थी. रविवार दोपहर में बृज किशोर दीघा स्थित फ्लैट से खाना खाकर अजंता कॉलोनी स्थित मकान पर गए.

स्वजनों की मानें तो जब भी उन्हें कुछ लिखना- पढ़ना होता था तो कई बार बाहर जाते थे. रविवार की रात वह घर नहीं लौटे. जब सुबह स्वजन उनके मोबाइल पर फोन किए तो बंद मिला. परेशान परिजनों द्वारा उनके वाट्सऐप पर मैसेज भी किया गया, कोई जवाब नहीं मिला. तब परिजनों द्वारा उनकी खोजबीन शुरू की गई और सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अजंता कॉलोनी स्थित कमरे में पहुंचे तो देखा कि उनका शव बाथरूप में पड़ा है. घटनास्थल पर उनकी बेटी मनीषा कुमार, पत्नी रामकुमारी देवी, दामाद मनिंद्र मिश्रा और छोटे बेटा भी पहुंचे थे.

दोनों टब में भरा था पानी, कुर्सी पर उल्टा था शरीर

घटनास्थल पर पहुंचे ब्रज किशोर के दामाद मनिंद्र ने बताया कि जिस तरह से उनके पैर को तीन चार जगह से बांधा गया था, उसकी गांठ को खाेलने में पुलिस को काफी समय लगा। कैसे कोई पैर बांधकर सुसाइड कर सकता है। जिस टब में उनका सिर था उसमें पानी भरा था। बगल के टब में भी पानी था। पैर भी कुर्सी के ऊपर था। वहीं पत्नी ने बताया कि वह रविवार दोपहर में रोटी सब्जी खाकर घर से गए थे। उनका मोबाइल कभी बंद नहीं रहता था। वह सुसाइड नहीं कर सकते हैं। वहीं पुलिस बता रही है कि सुसाइड नोट मिला है और प्रथमदृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
G-20 Summit: मोदी के चार शब्द…………’शांति के रास्ते पर लौटिए

G-20 Summit: मोदी के चार शब्द............'शांति के रास्ते पर लौटिए

कुढ़नी के लिए भाजपा ने केदार गुप्‍ता को बनाया उम्‍मीदवार,महागठबंधन में पड़ी मतभेद की नींव

कुढ़नी के लिए भाजपा ने केदार गुप्‍ता को बनाया उम्‍मीदवार,महागठबंधन में पड़ी मतभेद की नींव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend