ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विकास कार्यों के लिए मंदिर तोड़ा जा सकता है तो मस्जिद-मजार को क्यों नहीं ?

UB India News by UB India News
November 14, 2022
in पटना, भाजपा
0
जनसंख्या नियंत्रण कानून लाकर 9-10 बच्चे पैदा करने वालों पर लगाई जाए अंकुश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर विकास कार्यों के लिए मंदिर को तोड़ा जा सकता है या फिर स्थानांतरित किया जा सकता है तो मस्जिद और मजार को क्यों नहीं ? उन्होंने कहा कि अगर 6 माह के भीतर एनएच के रास्ते में पड़ने वाले मस्जिद को नहीं हटाया गया तो वह स्वयं आंदोलन करने को विवश होंगे. दरअसल अपने तीन दिवसीय दौरे पर सांसद गिरिराज सिंह बेगूसराय पहुंचे हैं जहां उन्होंने आज प्रेस को भी संबोधित किया.

उन्होंने कहा कि एनएचएआई के द्वारा लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं और जिला प्रशासन को सूचित भी किया जा रहा है लेकिन एनएच फोरलेन के विस्तारीकरण में कई जगहों पर मस्जिद की बाधा सामने आ रही है. गिरिराज सिंह ने कहा कि मंदिरों को तो हटाया गया जिस पर कोई सवाल या बवाल नहीं हुआ लेकिन मस्जिद को हटाने में जिला प्रशासन सुस्त रवैया दिखा रही है और इसके लिए विकास कार्य बाधित है. उन्होंने बिहार में असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज नरेंद्र मोदी की सरकार में भारत में विकास की बयार बह रही है लेकिन असदुद्दीन ओवैसी जिन्ना के रास्ते पर भारत को ले जाना चाहते हैं लेकिन वह अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सकेंगे.

RELATED POSTS

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

गिरिराज सिंह ने बिहार के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज बेगूसराय ही नहीं पूरे बिहार में अपराधियों का बोलबाला हो गया है और अगर यही स्थिति रही तो 2005 से पूर्व वाले बिहार की पुनरावृति हो जाएगी और इसका श्रेय भी नीतीश जी के माथे ही जाएगा क्योंकि अभी लालू यादव मुख्यमंत्री नहीं है बल्कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और ताली अगर सरदार को मिलती है तो गाली भी सरदार को ही मिलेगी.

दरअसल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने लगातार हो रहे विकास कार्यों को प्रेस के समक्ष रखा. गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय में चाहे रिफाइनरी हो चाहे फ़र्टिलाइज़र हो या फिर एनटीपीसी हो केंद्र की सरकार ने बेगूसराय को औद्योगिक रूप में विकसित करने के लिए पचास हजार करोड़ से भी अधिक की राशि आवंटित की है जो अपने आप में एक मिसाल है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

बंगाल में BJP की जीत में भी बिहार का फायदा?

ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत………….

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया। अपने भाषण में...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

सवर्ण वोट बैंक को लुभाने में फिर से जुटी बीजेपी………

by UB India News
August 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हार के बाद बिहार में बीजेपी का चुनावी राजनीति का तरीका बदल गया है। ये चुनाव...

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

हाथों में भगत सिंह की फोटो लेकर उपवास पर बैठे पप्पू यादव…………

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज रविवार को एक दिन के उपवास पर हैं। पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर हाथों...

Next Post
धनिक लाल मंडल के निधन पर शोक में डूबा बिहार, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

धनिक लाल मंडल के निधन पर शोक में डूबा बिहार, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

अगर चिराग पासवान एनडीए में शामिल होते हैं तो मैं उनका स्वागत करूंगा

अगर चिराग पासवान एनडीए में शामिल होते हैं तो मैं उनका स्वागत करूंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend