ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तालिबान ने अफगानिस्तान को गंभीर संकट में डाल दिया है : संयुक्त राष्ट्र महासभा

UB India News by UB India News
November 12, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
तालिबान ने अफगानिस्तान को गंभीर संकट में डाल दिया है : संयुक्त राष्ट्र महासभा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अफगानिस्तान में जब तालिबानी तांडव कर रहे थे और पूरी दुनिया के सामने लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा था तो सभी देश चुप थे। इसी का फायदा उठाकर तालीबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान में सरकार भी बना ली और चुनी हुई सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया। मगर इस पर पूरी दुनिया चुप्पी साधे रही। सिर्फ भारत ने तालिबान का खुलकर विरोध किया। पीएम मोदी ने अफगानिस्तान में तालीबानियों के शासन को पूरी दुनिया के लिए खतरा बताया था। देर से ही सही, लेकिन आखिरकार पूरी दुनिया को आज उस हकीकत का एहसास हो गया, जिसे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्षों पहले ही बता दिया था। इसीलिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में तालिबान के खिलाफ दुनिया के सभी देशों ने एक प्रस्ताव पारित कर दिया। इससे पीएम मोदी की कही गई पूर्व की बातों पर मुहर भी लग गई।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने तालिबान पर अफगान महिलाओं तथा लड़कियों के मानवाधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को यह प्रस्ताव पारित किया है। उसने तालिबान पर एक प्रतिनिधि सरकार स्थापित करने में नाकाम रहने तथा देश को ‘‘गंभीर आर्थिक, मानवीय और सामाजिक स्थिति’’ में डालने का आरोप लगाया है। प्रस्ताव में 15 महीने पहले अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद से देश में निरंतर हिंसा और अल-कायदा तथा इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी समूहों के साथ ही ‘‘विदेशी आतंकवादी लड़ाकों’’ का भी जिक्र किया गया है।

RELATED POSTS

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

193 सदस्यीय सभा में 116 मतों से पारित हुआ प्रस्ताव

संयुक्त राष्ट्र में जर्मनी की राजदूत अंतजे लींदर्त्से ने उम्मीद जतायी थी कि 193 सदस्यीय महासभा आम सहमति से जर्मनी द्वारा प्रस्तावित इस प्रस्ताव को पारित कर देगी। आखिरकार वही हुआ और इस प्रस्ताव को 116 सदस्यों ने मंजूरी दी। रूस, चीन, बेलारूस, बुरुंडी, उत्तर कोरिया, इथियोपिया, गिनी, निकारागुआ, पाकिस्तान और जिम्बावे समेत 10 देश प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहे। इस प्रकार 67 देशों ने वोट नहीं दिया। सुरक्षा परिषद की तुलना में महासभा के प्रस्ताव कानूनी रूप से बाध्य नहीं हैं, लेकिन वे दुनिया की राय को दर्शाते हैं। मतदान से पहले जर्मन राजदूत ने महासभा में कहा कि अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अफगानिस्तान ने ‘‘बड़े पैमाने पर आर्थिक तथा मानवीय संकट’’ देखा है, जिससे आधी आबादी ‘‘गंभीर खाद्य असुरक्षा’’ का सामना कर रही है। प्रस्ताव में महिलाओं तथा लड़कियों के खिलाफ यौन हिंसा समेत मानवाधिकारों के उल्लंघन पर गहरी चिंता व्यक्त की गयी है।

तालिबानियों के साथ खड़े दिखे पाकिस्तान, चीन, रूस और उत्तरकोरिया
भारत ने तालिबान के खिलाफ और प्रस्ताव के पक्ष में खुलकर वोट किया, लेकिन पाकिस्तान, चीन, रूस और उत्तरकोरिया समेत दुनिया के 67 देश मतदान न करके अफगानिस्तान के साथ खड़े दिखे। बावजूद भारी बहुमत से तालिबान के खिलाफ यह प्रस्ताव पारित हो गया। तालिबानियों का अफगानिस्तान में शासन आते ही भारत ने अलकायदा, इस्लामिक स्टेट, हक्कानी नेटवर्क जैसे खूंखार आतंकी समूहों से इनका गठजोड़ होने की आशंका जाहिर की थी। इससे पूरे विश्व में आतंकवाद बढ़ने को लेकर भी आशंका जताई थी। तालिबान के खिलाफ पारित हुए प्रस्ताव में कहीं न कहीं भारत द्वारा कही गई इन्हीं बातों को सच माना गया है। यह एक तरीके से भारत की बड़ी जीत है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

अमेरिका का लगातार ईरान पर 9वीं रात हमला, अमेरिका को बड़ा झटका, एक और US सैनिक की मौत

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जार्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद यूएस...

Next Post
PM मोदी ने 5000 करोड़ की लागत से बने टर्मिनल-2 का उद्घाटन किया, 2 ट्रेनों को भी किया रवाना

PM मोदी ने 5000 करोड़ की लागत से बने टर्मिनल-2 का उद्घाटन किया, 2 ट्रेनों को भी किया रवाना

हिमाचल में कल तो गुजरात में अगले महीने है चुनाव : एक नज़र

हिमाचल में कल तो गुजरात में अगले महीने है चुनाव : एक नज़र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend