ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदन जारी ,दोनों सीट पर BJP-RJD में टक्कर

UB India News by UB India News
November 4, 2022
in गोपालगंज, पटना, बिहार
0
बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदन जारी ,दोनों सीट पर BJP-RJD में टक्कर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदन शुरू हो गया है. गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान ठीक सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम के 6 बजे तक दोनों सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन दोनों सीटों पर सीधी लड़ाई बीजेपी बनाम राजद है. मोकामा और गोपालगंज में मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सुबह–सवेरे मतदान केंद्रों से जो पहली तस्वीर सामने आ रही है, उसमें महिलाओं के अंदर पूरा उत्साह देखने को मिल रहा है. महिला वोटर्स सुबह से बूथ पर पहुंच रही हैं. 2020 में मोकामा में 54.1 फ़ीसदी, जबकि गोपालगंज में 55.3 फ़ीसदी मतदान हुआ था.

मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मोकामा के मतदाताओं में गोपालगंज से ज्यादा जोश दिख रहा है। वहां वोटिंग की रफ्तार ज्यादा है। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई। बूथ पर लोग कतार में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। गोपालगंज के ख्वाजेपुर में सुनसान जगह पर तीन संदिग्ध लोगों को कार समेत हिरासत में लिया गया। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

RELATED POSTS

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

गोपालगंज में 6 लोग हिरासत में

गोपालगंज में अफवाह फ़ैलाने के आरोप में 6 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनमें से 2 लोगों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डाला था। कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता के नामांकन रद्द करने की अफवाह चलाई गई थी। इसके बाद गोपालगंज के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में कार्रवाई की गई। इधर भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी ने 50 हज़ार से अधिक वोटों से जीत दर्ज करने का दावा किया है।

अपडेट्स

  • गोपालगंज के ख्वाजेपुर में सुनसान जगह पर तीन संदिग्ध लोगों को कार समेत हिरासत में लिया गया।
  • गोपालगंज में RJD प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने बूथ नंबर 150 अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि जनता हमें मौका दे।
  • दिन के 11 बजे तक मोकामा में 27.03 फीसदी, गोपालगंज में 21.76 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान का कुल प्रतिशत 24.17 रहा।
  • मोकामा में सुबह 9 बजे तक 11.57 प्रतिशत मतदान हुआ है।
  • गोपालगंज में सुबह 9 बजे तक 9.37 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान का कुल प्रतिशत 10.38 है।
  • गोपालगंज में राजद प्रत्याशी के एजेंट गुड्डू कुमार बूथ संख्या 121 पर मोबाइल लेकर पहुंचे थे। बूथ पर उनके और पुलिस के बीच नोंक-झोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई। उनके मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया।
  • मोकामा विधानसभा के बूथ संख्या 57 पर मतदान के लिए जा रहे एक मतदान कर्मी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई गई।
गोपालगंज में RJD प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान।
गोपालगंज में RJD प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान।
गोपालगंज के ख्वाजेपुर में सुनसान जगह पर 3 संदिग्ध लोगों को कार समेत हिरासत में लिया गया।
गोपालगंज के ख्वाजेपुर में सुनसान जगह पर 3 संदिग्ध लोगों को कार समेत हिरासत में लिया गया।
  • मोकामा से महागठबंधन की प्रत्याशी नीलम देवी ने कहा- बहुत शांति से वोट पड़ा रहा है अभी। मैं बहुत संतुष्ट हूं।
  • गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी व पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही मतदान कर्मियों को कई निर्देश दिए।
  • डीएम नवल कुमार चौधरी ने बताया कि वोटिंग शुरू हुए 2 घंटे हो गए हैं। किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। वोटिंग रफ्तार थोड़ी सुस्त जरूर है, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है। उन्होंने मौक़े से अनुपस्थित अधिकारी को फिल्ड में घूमने की हिदायत दी है।
गोपालगंज में घुड़सवार दस्ते की गश्ती का ड्रोन वीडियो।
गोपालगंज में घुड़सवार दस्ते की गश्ती का ड्रोन वीडियो।
  • 9 ड्रोन कैमरे से पूरे गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र पर नज़र रखी जा रही है। 6 जिलों की 10 सीमाओं पर नाकेबंदी की गई है। दियारा इलाके में 6 घुड़सवारी दल की तैनाती की गई है।
  • दोनों सीट मिलाकर 15 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद।
  • मतदान वाले क्षेत्र में धारा 144 लगाई गई है।
  • संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं।

मतदान शुरू होने से पहले दोनों जगहों पर चुनाव कर्मियों ने सारी तैयारियों का जायजा लिया। दोनों जगहों पर संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है। सभी बूथों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। टाल के इलाके में माउंटेड मिलिट्री पुलिस की भी तैनाती की गई है।

पूर्व मंत्री जनक राम ने पत्नी समेत गोपालगंज में मतदान किया।
पूर्व मंत्री जनक राम ने पत्नी समेत गोपालगंज में मतदान किया।
गोपालगंज के बूथ संख्या 150 पर 95 साल के प्रेमचारी कृष्ण दत्त ने मतदान किया।
गोपालगंज के बूथ संख्या 150 पर 95 साल के प्रेमचारी कृष्ण दत्त ने मतदान किया।

गोपालगंज के सभी 330 बूथों पर मॉक टेस्ट एसडीएम ने की। मॉक टेस्ट सफल रहने के बाद सभी सेंटर पर वोटिंग शुरू हो गई है।

गोपालगंज के बूथ 124 पर मतदाताओं की लाइन।
गोपालगंज के बूथ 124 पर मतदाताओं की लाइन।
वोटिंग से पहले मॉक टेस्ट करते एसडीएम।
वोटिंग से पहले मॉक टेस्ट करते एसडीएम।

मतदाताओं में उपचुनाव को लेकर जोश दिख रहा है। सुबह से ही लोग बूथ पर वोट डालने पहुंच रहे हैं।

गोपालगंज के हजियापुर राजकीय मध्य विद्यालय में बने बूथ पर वोट देने पहुंचे मतदाता।
गोपालगंज के हजियापुर राजकीय मध्य विद्यालय में बने बूथ पर वोट देने पहुंचे मतदाता।

6 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में मुख्य रूप से लड़ाई BJP और RJD के बीच में है। हालांकि RJD के उम्मीदवार को JDU-कांग्रेस समेत 7 दलों का समर्थन प्राप्त है। इधर, BJP अकेले महागठबंधन के उम्मीदवार से टक्कर लेगी।

ये तस्वीर मोकामा की है। बूथ नंबर 4 पर मतदान से पहले जायजा लेते चुनावकर्मी।
ये तस्वीर मोकामा की है। बूथ नंबर 4 पर मतदान से पहले जायजा लेते चुनावकर्मी।
मोकामा विधानसभा में बूथ नंबर 3 पर मतदान के पहुंचे मतदाता।
मोकामा विधानसभा में बूथ नंबर 3 पर मतदान के पहुंचे मतदाता।

पहले बात गोपालगंज सदर विधानसभा सीट की…

पूर्व मंत्री सुभाष सिंह के निधन के बाद गोपालगंज सदर विधानसभा से BJP ने उनकी पत्नी कुसुम देवी को उम्मीदवार बनाया है। कुसुम देवी को यहां सहानुभूति वोट की आस है। BJP ने भी इसी उम्मीद से कुसुम देवी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, RJD ने इस क्षेत्र से मोहन प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। इस क्षेत्र से कुल 9 उम्मीदवार मैदान में है।

आदर्श मतदान केंद्र भी बनाया गया है।
आदर्श मतदान केंद्र भी बनाया गया है।
बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी।
बीजेपी प्रत्याशी कुसुम देवी।

गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में अपनी जीत के लिए सभी प्रत्याशी मैदान में सक्रिय हैं। 2020 विधानसभा चुनाव में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था। जब बसपा से लालू यादव के साले साधु यादव ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया था। इस बार फिर साधू यादव ने अपनी पत्नी इंदिरा यादव को चुनाव में उतार कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

इंदिरा यादव।
इंदिरा यादव।

330 मतदान केंद्रों पर कुल 3.30 लाख लोग करेंगे वोट
गोपालगंज में कुल 3 लाख 30 हजार 978 वोटर हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 787 है, जबकि महिला मतदाताएं 1 लाख 63 हजार 180 हैं। इस विधानसभा में किन्नर मतदाताएं भी हैं। यहां 11 किन्नर मतदाताएं हैं। गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 330 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

गोपालगंज में सबसे अधिक मुस्लिम मतदाता हैं। इनकी संख्या करीब 65 हजार है। इसके बाद सबसे अधिक 49 हजार के करीब राजपूत मतदाता हैं। 47 हजार यादव, 38 हजार वैश्य तो करीब 35 हजार ब्राह्मण मतदाता भी हैं। कोइरी-कुर्मी वोटर भी करीब 16 हजार हैं। 11 हजार के करीब भूमिहार वोटरों पर भी उम्मीदवारों की नजर रहेंगी।

मोहन प्रसाद गुप्ता।
मोहन प्रसाद गुप्ता।

16 कंपनी अर्द्वसैनिक बल तैनात
इधर, गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्र पर 6 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराया जा सके।

3 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। हर 5 से 10 मिनट के अंतराल पर जोनल और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट्स की गाड़ी प्रत्येक मतदान केंद्र से होकर गुजरेगी। इसके लिए 9 ड्रोन कैमरा से निगरानी की जाएगी। इस दौरान गड़बड़ी करने वाले की पहचान कर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।

डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि 16 कंपनी अर्द्वसैनिक बल के साथ बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को चुनाव कराने में लगाया गया है। डीएम ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए थाना क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों, बदमाशों, हुड़दंग मचाने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। मतदान कार्य में जुटे अधिकारी और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे लोग जो चुनाव बाधित कर सकते हैं या हंगामा करते पाए जाते हैं तो उनपर कार्रवाई करें।

अब बात सबसे हॉट मोकामा विधानसभा सीट की…

मोकामा विधानसभा को बिहार की सबसे चर्चित-मशहूर और हॉट सीट माना जाता है। इस मैदान में सिर्फ उम्मीदवार के वादों की ही नहीं, बल्कि उसके प्रभाव की भी परीक्षा होती है। 4 बार से इस सीट पर बाहुबली विधायक अनंत सिंह चुनाव जीतते रहे। 2005 में JDU के टिकट पर उन्होंने LJP के नलिनी रंजन शर्मा को हराया था। 2010 में अनंत सिंह ने LJP उम्मीदवार सोनम देवी को हराकर इस पर कब्जा बरकरार रखा।

नीलम देवी।
नीलम देवी।

2015 में जब लालू-नीतीश साथ आए तो दोनों ने ही अनंत सिंह को पार्टी से विदा कर दिया। लेकिन अनंत सिंह ने निर्दलीय ताल ठोंकी और JDU के नीरज कुमार को हरा दिया। इसके बाद 2020 में समीकरण बदले और RJD के टिकट पर एक बार फिर से अनंत सिंह ने JDU के राजीव लोचन शर्मा को शिकस्त दी। अब सजा होने के बाद अनंत की विधायिकी जा चुकी है और उनकी जगह पर RJD ने उनकी पत्नी नीलम देवी को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, BJP ने अपनी तरफ से ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को उम्मीदवार बनाया है। ललन सिंह भी मोकामा से कई बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन, उन्हें कभी सफलता नहीं मिली है। मोकामा उप चुनाव में छह उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला राजद से पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और भाजपा से ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी के बीच है। इनके अलावा राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से उपेंद्र सहनी और निर्दलीय से लालू प्रसाद यादव, सुनील कुमार और धीरज कुमार मालाकार चुनाव लड़ रहे हैं। कुल 6 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 3 नवंबर को होगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

बीजेपी शासित बिहार, मप्र और गुजरात की दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर विधान सभा सीटों पर उपचुनाव के परिणामो के क्या है मायने ………..

by UB India News
August 4, 2026
0

दतिया, बांकीपुर और मांजलपुर तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं. बिहार, मप्र और गुजरात की...

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

Next Post
नीतीश कुमार द्वारा पासवान पर टिप्पणी और चिराग को बच्चा कहने को लेकर सूबे में सियासी घमासान मचा

नीतीश कुमार द्वारा पासवान पर टिप्पणी और चिराग को बच्चा कहने को लेकर सूबे में सियासी घमासान मचा

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान जारी

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend