ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान जारी

UB India News by UB India News
November 4, 2022
in खास खबर
0
छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हरियाणा और ओडिशा यानी छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज यानी गुरुवार को मतदान जारी है. इस चुनाव में सांकेतिक मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) और क्षेत्रीय दलों के बीच है. यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट, ओडिशा की धामनगर सीट, तेलंगाना की मुनूगोड़े सीट, बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट, हरियाणा की आदमपुर सीट और महाराष्ट्र में अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई. इन सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई जो शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा. चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान की पूरी तैयारी हो चुकी है और वोटिंग स्थलों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था कर दी गई है. इन उपचुनावों के नतीजे 6 नवंबर को आएंगे. बता दें कि ये उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि कुछ सीटों के मौजूदा विधायकों का निधन हो गया तो कुछ अन्य दलों में शामिल हो गए तो किसी को अदालत द्वारा दोषी ठहराया गया है.

मुनुगोडे में 25 फीसदी से ज्यादा मतदान

तेलंगाना की मुनुगोडे विधानसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 25 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका है। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी लाइन देखी जा रही है।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

धामनगर में सुबह 11 बजे तक 22.36 फीसदी मतदान दर्ज

ओडिशा की धामनगर विधानसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 22.36 फीसद मतदान हो चुका है। मतदान के लिए 252 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

Adampur में 22.51 फीसदी मतदान

हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 22.51 फीसदी मतदान दर्ज किया जा चुका है। कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

 

गोला गोकर्णनाथ उपचुनावः सपा ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप, EC से की ये मांग

समाजवादी पार्टी ने गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, ‘गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लालाहपुर, मदनपुर, लक्ष्मणजती के पोलिंग स्टेशन पर भाजपा के लोगों ने कब्जा कर रखा है. सपा के वोटरों, बूथ प्रभारियों व एजेंटों को भगा दिया गया है. मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करे चुनाव आयोग.’

 

सभी रिकॉर्ड तोड़ इतिहास बनाएं- आदमपुर के वोटरों से CM खट्टर की अपील

आदमपुर उपचुनाव पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट करते हुए वोटरों से अपील की है. उन्होंने लिखा, ‘आदमपुर के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वह आज के उपचुनाव में भारी संख्या में मतदान करें और आदमपुर विधानसभा के अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास बनाएं. सभी युवाओं से अनुरोध है कि घर-घर जाकर वोटरों को जागरूक करें तथा वोट डालने के लिए प्रेरित करें.’

अंधेरी विधानसभा सीट पर भी वोटरों में दिख रहा उत्साह

महाराष्ट्र: अंधेरी ईस्ट उपचुनाव के लिए सुबह से ही वोटरों की कतार देखने को मिल रही है. राजर्श्री शाहू महाराज स्कूल में बूथ नंबर 205 पर वोटरों की कतार दिख रही है.

आदमपुर में 180 केंद्रों पर वोटिंग जारी

हरियाणा: आदमपुर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से जारी है. यहां 180 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां 171473 वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे. इस क्षेत्र में 36 बूथ संवेदनशील और 39 बूथ अतिसंवेदनशील हैं. आदमपुर उपचुनाव में कुलदीप बिश्नोई ने अपने परिवार सहित वोट डाल दिया है. आदमपुर उपचुनाव में 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.

मुनूगोड़े विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग के लिए उमड़ी भीड़

तेलंगाना: तेलंगाना के मुनूगोड़े विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है. मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे व्हीलचेयर पर बुजुर्ग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचे हैं.

गोला विधानसभा सीट पर ड्रोन से रखी जा रही नजर

लखीमपुर खीरी में गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर आज सुबह 7:00 बजे से मतदान जारी है. गोला विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग स्टेशनों पर 10 पैरामिलिट्री कंपनी, 5 बीएसएफ कंपनी और 3000 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं और ड्रोन कैमरा से निगरानी की जा रही है. यहां कुल 396038 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 208517, महिला 187505 और अन्य 26 मतदाता हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
हमारी सरकार ने हर योजना में सैचुरेशन के सिद्धांत को अपनाया : पीएम मोदी

हमारी सरकार ने हर योजना में सैचुरेशन के सिद्धांत को अपनाया : पीएम मोदी

निर्वाचन आयोग ने अपने ऊपर लग रहे सियासी आरोपों का दिया जवाब

निर्वाचन आयोग ने अपने ऊपर लग रहे सियासी आरोपों का दिया जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend