ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सम्पन्न हुआ भगवान भास्कर की सूर्य षष्ठी व्रत – पुरुष भी करते सूर्य षष्ठी व्रत हैं

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 31 अक्टूबर

UB India News by UB India News
October 31, 2022
in अध्यात्म, पटना
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

छठ पर्व सामाजिक सौहार्द, सद्भावना, शांति, समृद्धि, पवित्रता, श्रद्धा, लगन, निष्ठा और सादगी के साथ मनाया जाता है। देखा जाय तो इस पर्व में, सभी समुदाय का सहयोग, खुद ब खुद अपनी भूमिका, निर्धारण कर लेता है और समाज का कोई भी तबका ऐसा नहीं रहता है जिसकी भूमिका इस महापर्व में नहीं होती है।

पटना के आशियाना नगर, दीघा, दानापुर, कदमकुंआ, मछुआटोली, ककड़बाग, अनीसाबाद, मित्रमंडल कॉलोनी, साकेत विहार, पुनाईचक, गर्दानीबाग जैसे मुहल्लों में महापर्व के अवसर, लोग कहीं- कहीं भगवान भास्कर की प्रतिमा तो कही उनकी झांकियां प्रदर्शित किया है। सड़कों की साफ सफाई के अलावे बिजली की सजावट भी की गई। कुछ दुकानदार अपनी दुकानें अपने घर पर छठ व्रत होने के कारण और कुछ दुकानदार अपनी दुकानें छठ व्रत में सहयोग करने के लिए बन्द रखे। लोगों में बिना उंच-नीच, भेद- भाव के छठ पूजा में सहयोग करने की लालसा व्याप्त रहती है।

RELATED POSTS

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

छठ व्रत एक ऐसा पर्व है जिसमें पंडितों की, मंत्रोचारण की, दान- दक्षिणा का कोई प्रावधान नहीं रहता है। यह भी देखा जा रहा है कि छठ व्रत अब पुरुष भी करते हैं। इस संबंध में जगदेव पथ में छठ व्रत करने वाले पंकज कुमार ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध सूर्य देव की अराधना खास कर संतान की प्राप्ति और संतान के सुखी जीवन की कामना के लिए समर्पित भाव से किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने मन में इच्छा रखकर, कष्टी के रूप में छठ व्रत शुरु किया था और जब मनोकामना पूरी हो गई तो सामान्य रुप से, छठ पूजा अब करते हैं।

गोला रोड स्थित सर्वोदय नगर के ऋचा सिन्हा ने बताया कि उनके घर में पहले उनकी सासु मां राजमणि देवी छठ व्रत करती थी। लेकिन अब छठ व्रत वे स्वयं करने लगी है। उन्हें छठ व्रत करने में बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि इस व्रत में पवित्रता, श्रद्धा और भक्ति आस्था इतनी ज्यादा होती है, जो किसी अन्य पूजा में नहीं मिलता है।

कल्याणी कॉलोनी की स्मृति राखी ने बताया कि इस कॉलोनी में छठ व्रत आधिकांश लोग अपने-अपने छत्त पर ही करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे पहले कष्टी व्रत से छठ पूजा की शुरुआत की थी। मनोकामना पूरी होने पर अब वे सामान्य रूप से छठ व्रत करती हैं।

साकेत विहार की कृति सिन्हा बताती है कि वे कई वर्षों से लगातर भास्कर की आराधना करती आ रही है। उनका मानना है कि जीवन की पहिया सूर्य भगवान की कृपा से ही चलती है।

देखा जाय तो सूर्य उपासना लोग सूर्य देव के विभिन्न नामों यथा भगवान आदित्य देव, भगवान भास्कर देव, भगवान दिवाकर देव, भगवान प्रभाकर देव, भगवान मार्तण्ड देव, भगवान दिनकर और भगवान रवि देव के नाम से करते है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव: छात्र आंदोलन से किसको को फायदा!

by UB India News
July 29, 2026
0

“देखिए साहब... गुस्सा बहुत है, लेकिन वोट डालने की बारी आती है तो जाति, संगठन और पुराना भरोसा काम करता...

बांकीपुर उपचुनाव : बिहार की राजनीति के दो सबसे बड़े रणनीतिकारों की प्रतिष्ठा की लड़ाई है!…………………

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार थमा ……………….

by UB India News
July 29, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। इस बीच नीतीश कुमार के बेटे...

Next Post
मोकामा और गोपालगंज  उपचुनाव के लिए मतदान कल

मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव के लिए मतदान कल

आज मनायी जा रही अक्षय नवमी‚रवियोग का बना संयोग

आज मनायी जा रही अक्षय नवमी‚रवियोग का बना संयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend