ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

LJP (R) प्रमुख चिराग पासवान ने उपचुनाव में बीजेपी के समर्थन का किया ऐलान

UB India News by UB India News
November 1, 2022
in पटना, लोजपा
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक जनशक्ति पार्टी (R) प्रमुख चिराग पासवान बिहार विधानसभा के दो सीटों पर होनेवाले उपचुनाव में BJP का समर्थन करने ऐलान कर दिया है. चिराग पासवान रविवार को ही दिल्ली से पटना पहुंचे और कहा कि वह विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे. चिराग पासवान मोकामा और गोपालगंज दोनों जगह पर प्रचार के लिए जाने वाले हैं. चिराग के बीजेपी को समर्थन करने की बात बीजेपी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने 3 दिन पहले कर दिया था. और अब चिराग पासवान ने कहा है कि अंतिम बचे 2 दिनों में उनकी पार्टी मोकामा और गोपालगंज में पूरी ताकत से बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार करेगी.

पटना पहुंचे चिराग पासवान ने बताया कि दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के नेता अमित शाह के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक हुई है. उन्होंमे कहा कि हर मसले पर अमित शाह से बात हुई है और छठ के बाद अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से दोबारा मुलाकात होगी. इसके बाद कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा. अभी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत तय करना उनकी प्राथमिकता है.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

शाह से मिलने के बाद समर्थन
दरअसल विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव में सात दलों के साथ अकेले लड़ रही बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. चिराग पासवान जो वर्तमान में ना बीजेपी के साथ थे और ना महागठबंधन के पाले में ऐसे में बीजेपी चिराग पासवान को अपने पाले में लाने की भरपूर कोशिश कर रही थी. पासवान जाति के वोटरों में चिराग पासवान की मजबत पकड़ है. यही वजह है कि दोनों सीटों पर चुनाव प्रचार कराने को लेकर बीजेपी नेतृत्व को काफी पसीना बहाना पड़ा.

चिराग बन सकते हैं केंद्रीय मंत्री
कहा जा रहा है कि चिराग को तैयार कराने के लिए बड़ी पॉलिटिकल कीमत चुकानी पड़ी है.खबर है कि चिराग पासवान को आने वाले दिनों में बीजेपी सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. चिराग की बीजेपी नेतृत्व के सामने एक बड़ी शर्त अपने चाचा ‘पारस’ को मंत्रिमंडल से हटाना भी है.गृह मंत्री अमित शाह के आश्वासन के बाद ही चिराग पासवान बीजेपी की मदद को तैयार हुए हैं.

‘नीतीश के पास बिहार के लिए कोई विजन नहीं’
बीजेपी के समर्थन का ऐलान करने से पहले चिराग ने कहा कि मेरी लड़ाई हमेशा से बिहार को विकसित राज्य बनाने की रही है.बिहार और बिहारियों को बर्बाद करने में सबसे बड़ा योगदान किसी का रहा है तो वह हमारे आज के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रहा है. मैंने हमेशा से उनकी नीतियों का विरोध किया है.मैं नहीं मानता कि उनके पास कोई ऐसी नीति है जो हमारे प्रदेश को विकसित राज्य बना दें . हमने उनकी नीतियों का हमेशा से विरोध किया है. 2020 का चुनाव मैंने उनके विरोध में लड़ा और अब उपचुनाव में भी उनके विरोध में प्रचार करेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post

यह सब तो बच्चा है जी,अब लड़का-बच्चा बोल रहा है

CM को हिम्मत है तो अकेले चुनाव लड़कर दिखाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend