ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आतंकियों की साजिश नाकाम, श्रीनगर के परिमपोरा इलाके में आईईडी विस्फोटक बरामद

UB India News by UB India News
October 25, 2022
in Lokshbha2024, अपराध
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

श्रीनगर के परिमपोरा इलाके में सेना, श्रीनगर पुलिस और सीआरपीएफ सहित सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम द्वारा आईईडी विस्फोटक उपकरणों का पता लगाया और नष्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार परिमपोरा इलाके में सोमवार सुबह एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। इस बैग में आईईडी विस्फोटक होने की आशंका जताई गई थी पुलिस, सीआरपीएफ और आर्मी के दस्ते से इस बैग की तलाशी ली तो इसमें यूरिया और गैस सिलेंडर मिले। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से इन्हें नष्ट कर दिया गया है।

बांदीपोरा में भी मिला था विस्फोटक, नष्ट किया गया
पुलिस का कहना है कि इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले 19 अक्टूबर को कुपवाड़ा जिले इससे पूर्व हाल ही में बांदीपोरा इलाके में भी विस्फोटक बरामद किया गया था। सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा रोड के अहस्टिंगो इलाके में 18 किलो आईईडी बरामद किया था। आईईडी को नष्ट करने के लिए बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया था। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए आतंकियों ने इस आईईडी विस्फोटक को प्लांट किया था, ताकि जब भारतीय जवान इस रास्ते से गुजरे तो विस्फोट किया जा सके। हालांकि, सुरक्षाबलों की मुस्तैदी ने आतंकियों के इरादों पानी फेर दिया और आईईडी का पता चल गया।

RELATED POSTS

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

आतंकियों ने पहले भी की है आईईडी प्लांट करने की करतूत
इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है जब आतंकियों ने आईईडी प्लांट किया। लेकिन चौकन्ने सुरक्षाबलों ने इससे पहले की कोई अनहोनी हो जाएए उससे पहले ही उसे नष्ट कर दिया। बीते दिनों ही जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सुरक्षा बलों ने जंगल में एक बैग में दबाकर रखे गये तीन आईईडी विस्फोटक बरामद किए थे। इस तरह सुरक्षाबलों ने आंतकियों के संभावित विस्फोट के इरादों को नेस्तनाबूद कर दिया था। अधिकारियों के अनुसार, बैग में विस्फोटकों के अलावा तीन पुलों की तस्वीरें भी मिली थीं। जिससे ऐसा लगता है कि ये पुल बैग छोड़कर गये आतंकवादियों के निशाने पर थे।

कठुआ में भी तीन.तीन आईईडीए स्टिकी बम जब्त
इससे पहले 8 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर के कठुआ में तीन आईईडी और स्टिकी बम बरामद किए गए थे। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ‘एडीजीपी‘ मुकेश सिंह ने बताया था कि जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को दो अक्टूबर को कठुआ से गिरफ्तार किया गया था। उसी के खुलासे के बाद यह बरामदगी की गई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

by UB India News
August 16, 2026
0

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री...

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

by UB India News
August 13, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली...

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

by UB India News
August 13, 2026
0

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा...

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार...

Next Post

MLC केदार पांडे का निधन, गुड़गांव के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

राजनीति में कब दोस्त दुश्मन बन जाए और दुश्मन दोस्त यह कोई नहीं जानता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend