ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. इस घटना में स्टाफ के दो लोगों को गोली लगी है, जिसमें एक महिला भी शामिल है. हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए हरहुआ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

UB India News by UB India News
August 16, 2026
in Breaking News, अपराध, उत्तरप्रदेश, खास खबर
0
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ के दो लोग घायल हो गए, जिसमें एक महिला भी शामिल है. हादसे के तुरंत बाद घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ का रहने वाला एक यात्री एअर इंडिया की फ्लाइट पकड़कर मुंबई की यात्रा करने वाला था. सुरक्षा प्रक्रिया के तहत यात्री ने अपने पास मौजूद पिस्टल और मैगजीन की जानकारी पहले ही अधिकारियों को घोषित (डिक्लेयर) कर दी थी.

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

अचानक पिस्टल से गोली छूट गई और जमीन से टकराने के बाद पास खड़े लड़के के हाथ में और महिला की जांघ में लग गई. गोली लगते ही दोनों घायल हो गए, जिन्हें तुरंत हरहुआ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया.

जांच के दौरान चली गोली

वाराणसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुनीत गुप्ता के मुताबिक, हथियार और उसके पेपर की जांच की जा रही थी, तभी गोली चल गई. उन्होंने बताया कि जब हथियार और कागजों की जांच चल रही थी तो उसे दौरान हथियार के मालिक और स्टाफ दोनों लोग मौजूद थे. जिन महिला और पुरुष स्टाफ को गोली लगी है. उनकी हालत सामान्य है और उनका इलाज चल रहा है.

आपको बता दें कि वाराणसी एयरपोर्ट (लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) की हवाई पट्टी ब्रिटिश काल में बनी, आजादी के बाद यहां से कमर्शियल फ्लाइट्स का संचालन से शुरू हुआ, 1953 में पहला टर्मिनल बना. साल 2005 में इसका नाम बदलकर लाल बहादुर शास्त्री रखा गया और 2010 में नया इंटीग्रेटेड टर्मिनल उद्घाटन हुआ. यहां से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, चेन्नई, भुवनेश्वर, दुर्गापुर, गाजियाबाद, खजुराहो, पुणे, नवी मुंबई और विजयवाड़ा के लिए घरेलू तथा शारजाह, बैंकॉक व काठमांडू के लिए सीधे इंटरनेशनल फ्लाइट उपलब्ध हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

by UB India News
August 16, 2026
0

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के नेवी नगर में भारतीय नौसेना के एक नाविक और उसके दो बच्चों (उम्र दो...

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

कांग्रेस दफ्तर में पाप हुआ, सोनिया गांधी को कभी माफ नहीं करेगी जनता…

by UB India News
August 16, 2026
0

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् पर कांग्रेस पार्टी के रवैये पर सीधा हमला...

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

झारखंड में JPSC-JSSC धांधली पर आर-पार के मूड में अभ्यर्थी………

by UB India News
August 16, 2026
0

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब...

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

होर्मुज को लेकर आई अच्छी खबर, ईरान और ओमान के बीच पक्की हुई डील !

by UB India News
August 16, 2026
0

होर्मुज को लेकर ईरान और ओमान के बीच चल रही डील को लेकर अच्छी खबर आई है. बताया जा रहा...

Next Post
पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

मोर को दाना और गाय को चारा….

मोर को दाना और गाय को चारा....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend