ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोर को दाना और गाय को चारा….

UB India News by UB India News
August 16, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR
0
मोर को दाना और गाय को चारा….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम मोदी ने मोरों को दाना और गायों को चारा खिलाते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उनके इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरों को दाना और गायों को चारा खिलाते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है. वीडियो की शुरुआत में पीएम गायों को चारा खिला रहे हैं और फिर वे दो मोरों को दाना खिला रहे हैं.

RELATED POSTS

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

यह वीडियो प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग का है. वीडियो कल का है. वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि इन दोस्तों को खाना खिलाना उनकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है. उन्होंने आगे लिखा कि कल इन्हें अहसास हो गया था कि वे जल्दी निकल रहे हैं इसलिए वे उनके लाल किले जाने से पहले ही वहां पहुंच गए.

यह वीडियो लाल किले पर ध्वजारोहरण के लिए रवाना होने से पहले का है. पहले भी प्रधानमंत्री मोदी गाय को चारा और मोरों को दाना खिलाते हुए वीडियो साझा कर चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी अक्सर गायों को चारा खिलाते हुए वीडियो शेयर करते हैं. उनके पास पुंगनूर नस्ल की गाय हैं. यह आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले की एक प्राचीन और दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की मवेशी मानी जाती है. मकर संक्रांति के मौके पर प्रधानमंत्री ने इन्हें चारा खिलाने का एक वीडियो शेयर किया था.

कुछ समय पहले प्रधानमंत्री ने बताया था कि उनके आवास पर इस नस्ल की गाय के बछड़े का जन्म हुआ था. इसका नाम प्रधानमंत्री ने ‘दीपज्योति’ रखा था.

साल 2020 में भी प्रधानमंत्री ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे मोर को दाना खिलाते हुए नजर आए थे. यह वीडियो काफी वायरल भी हुआ था.

पीएम मोदी के मोरों को दाना खिलाने के वीडियो को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत……..

by UB India News
August 16, 2026
0

हसन महमूद और मेहदी हसन मिराज की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट...

मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

मुंबई के नेवी नगर में नौसैनिक का शव फंदे से लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों की भी मौत

by UB India News
August 16, 2026
0

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के नेवी नगर में भारतीय नौसेना के एक नाविक और उसके दो बच्चों (उम्र दो...

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

by UB India News
August 16, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम स्थित टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटका हुआ मिला...

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

by UB India News
August 16, 2026
0

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री...

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति...

Next Post
दिमागी नक्सल’ पर सियासी संग्राम….

दिमागी नक्सल’ पर सियासी संग्राम....

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

पूरा क्यों नहीं गाया जाता था वंदे मातरम, किसने हटाए थे बाकी अंतरे?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend