ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विपक्ष का मोदी के खिलाफ की गई बदजुबानी से क्या हासिल हुआ

UB India News by UB India News
October 21, 2022
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर, ब्लॉग
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

करीब २० साल पुरानी है। दिसंबर २००२ में गुजरात विधानसभा चुनाव हो रहे थे। उससे कुछ माह पहले ही गोधरा कांड‚ और उसके बाद गुजरात के दंगे गुजर चुके थे। विरोधी दलों के पास भाजपा पर प्रहार करने के लिए भरपूर मौका और मसाला दोनों था। वे उसका इस्तेमाल भी कर रहे थे।

उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे नरेन्द्र मोदी को कठघरे में खड़ा करने का कोई मौका विपक्षी दल‚ खासतौर से कांग्रेस नहीं छोड़ रही थी। तब मोदी ने सिर्फ दो शब्दों का सहारा लिया। ये दो शब्द थे ‘जीतेगा गुजरात’। और उनके इन दो शब्दों ने ऐसा कमाल दिखाया कि २५ दिसम्बर को आए नतीजों में भाजपा को लगभग ५० प्रतिशत वोट के साथ राज्य की १८२ में से १२७ सीटें प्राप्त हुइ‚ लेकिन कांग्रेस ने अपनी गलतियों से कोई सबक नहीं सीखा। नतीजतन वह जड़़ हो गई। पांच साल बाद २००७ में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की स्टार प्रचारक सोनिया गांधी ने राजकोट के निकट जसदन की अपनी सभा में नरेन्द्र मोदी को ‘मौत का सौदागर’ कहकर फिर मुसीबत मोल ले ली। हालांकि मोदी के खिलाफ कोई लहर वैसे भी नहीं थी‚ लेकिन भाजपा में कुछ अंदरूनी कलह जरूर शुरू हो चुकी थी। जो प्रवीण तोगडि़या २००२ में मोदी के लिए जी–जान से काम कर रहे थे‚ वह इस बार न सिर्फ शांत बैठे थे‚ बल्कि अंदर–ही–अंदर मोदी की जड़ें काटने में लगे थे। इसके बावजूद नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ११७ सीटें जीतकर सरकार बनाने में कामयाब रही। आगे भी न कांग्रेस के बिगड़े बोल रुके‚ न भाजपा की जीत का सिलसिला।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नरेन्द्र मोदी का राज्य की राजनीति छोड़कर केंद्र की राजनीति में आना भी कांग्रेस रास नहीं आया। उसके नेता मोदी पर तरह–तरह के बयान दे रहे थे। इन्हीं में से एक थे कांग्रेस के बड़बोले नेता मणिशंकर अय्यर। चूंकि उन दिनों मोदी अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि का जिक्र कभी–कभार अपने भाषणों में किया करते थे। इसी कड़ी में उन्होंने खुद को एक चाय वाले का बेटा भी बताया था। उनकी इसी बात को आधार बनाते हुए मणिशंकर अय्यर ने कह डाला कि ये कभी देश का प्रधानमंत्री नहीं बनेगा। इसे ‘चाय की दुकान’ ही खोलनी पड़ेगी। अय्यर का यही बयान कांग्रेस पर भारी पड़ गया।

मोदी ने कहना शुरू कर दिया कि ये गरीबों से नफरत करने वाले लोग हैं। कांग्रेस को लगता है कि एक गरीब चायवाला देश का प्रधानमंत्री कैसे बन सकता हैॽ मोदी की अपनी संवाद शैली है। वह अपनी बात देश के गरीबों तक पहुंचाने में कामयाब रहे‚ और अय्यर का जुमला पूरी कांग्रेस पर भारी पड़ गया। भाजपा अप्रत्याशित रूप से २८२ सीटें जीने में कामयाब रही‚ और कांग्रेस ४४ सीटों पर सिमट गई‚ लेकिन कांग्रेस ने तो जैसे सबक न सीखने की कसम खा रखी है। २०१७ के गुजरात विधानसभा चुनाव में भी मुसीबत मणिशंकर अय्यर ही बने। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए ‘नीच’ शब्द का प्रयोग कर डाला। जो कांग्रेस का पिछडे वर्ग के प्रति दृष्टिकोण को दर्शाता है ।

यह बात दलित–पिछड़े वर्ग के दिलों को छूने लगी और पिछले कई चुनावों की तुलना में अपेक्षाकृत अच्छी स्थिति में दिख रही कांग्रेस एक बार फिर मात खा गई। उसे ७७ सीटों पर सिमट जाना पड़ा। भाजपा लंबे समय बाद १०० से नीचे पहुंचकर भी सत्ता पाने में कामयाब रही। यही नहीं‚ बाद में तो कांग्रेस के कई विधायक टूटकर भाजपा में जा मिले‚ जिसका परिणाम है कि अभी भाजपा फिर से अपनी लगभग पुरानी स्थिति में पहुंच चुकी है। फिर २०१९ के लोक सभा चुनाव से पहले जब मोदी खुद को देश का चौकीदार बता रहे थे‚ तो राहुल गांधी ने ‘चौकीदार चोर है’ कहकर ‘आ बैल मुझे मार’ की कहावत चरितार्थ कर दी। इसके बाद तो इंटरनेट मीडिया पर ‘मैं भी चौकीदार’ स्लोगन की धूम मच गई। हर व्यक्ति खुद को चौकीदार बताने लगा‚ और लोक सभा चुनाव में भाजपा पहले से भी २० सीटें ज्यादा जीतने में सफल रही‚ लेकिन लगता है इस बार बदजुबानी का मोर्चा अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने संभाल रखा है।

हाल ही में ‘आप’ के गुजरात प्रभारी गोपाल इटालिया ने न सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी को‚ बल्कि उनकी मां हीराबेन को भी अपशब्द कह डाले। उन्होंने मोदी को नीच‚ तो उनकी मां को नौटंकीबाज कह डाला। अब उनका यह बयान उन्हीं की पार्टी के लिए मुसीबत बनता दिखाई दे रहा है। गुजरात का हर व्यक्ति नरेन्द्र मोदी के परिवार की असलियत भली प्रकार समझता है। उसे पता है कि मोदी राजनीतिक शुचिता बरकरार रखने के लिए ही अपने परिवार को खुद से दूर रखते हैं। इसके लिए उन्हें किसी के प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।

कांग्रेस के एक नेता ने जिस प्रकार नरेन्द्र मोदी और उनकी मां का कार्टून पोस्ट किया‚ उससे भारतीय संस्कृति में आस्था रखने वाले शर्मसार हुए‚ लेकिन गोपाल इटालिया‚ मणिशंकर अय्यर एवं राहुल गांधी जैसे नेताओं के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध दिए गए बयान ये तो दर्शाते ही हैं कि वे मोदी का सैद्धांतिक और राजनीतिक ही नहीं‚ व्यक्तिगत विरोध भी कर रहे हैं। मोदी के विरुद्ध बार–बार ‘नीच’ शब्द का संबोधन बाहर आना यह भी दर्शाता है कि देश में आज भी एक कुलीन वर्ग है‚ जिसे पिछड़ों का आगे आना रास नहीं आ रहा है‚ लेकिन वे इस बात को भूल रहे हैं कि गेंद को जितना दबाया जाता है‚ वह उतनी ही तेजी से उछलकर ऊपर जाती है। यही मोदी के साथ भी हो रहा है‚ और होता रहेगा। इस कुलीन वर्ग का विरोध नरेन्द्र मोदी को और आगे ही ले जाएगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

नए ‘एंटी पेपर लीक बिल’ से क्या-क्या बदल जाएगा, पुराने कानून से कितना अलग है?

by UB India News
July 27, 2026
0

पेपर लीक के मुद्दे पर सड़क की लड़ाई अब संसद में आ गई है। पेपर लीक कानून को और ताकतवर बनाने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

मन की बात में PM मोदी का वैज्ञानिक ताकत और अंतरिक्ष उपलब्धियों पर जोरदार संदेश ………………..

मन की बात का आज 136वां एपिसोड, PM मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

by UB India News
July 27, 2026
0

पीएम मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 136वें एपिसोड को संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले कारगिल विजय दिवस...

Next Post

पटना में धनतेरस-दिवाली का बाजार सजकर है तैयार

बेचारे DGP दो महीने में रिटायर होने वाले हैं: नीतीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend