ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देवी-देवताओं पर टिप्पणी कर चौतरफा घिरे ललन

UB India News by UB India News
October 20, 2022
in पटना, भाजपा
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीरपैंती के भाजपा विधायक ललन कुमार अपने विवादित बयानों को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है. ललन कुमार ने हिंदु देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. जिसके बाद उनके बयानों की हर तरफ निंदा की गयी. वहीं भाजपा विधायक अब अपने बड़बोलेपन के कारण चौतरफा घिर गये हैं. एक तरफ जहां विपक्षी दलों के नेताओं ने उनके बयानों को लेकर उन्हें घेरा है वहीं अब उनकी ही पार्टी के अंदर से विरोध के सुर खुलकर बाहर आने लगे हैं.

हिंदु मान्यताओं पर सवाल खड़े
भागलपुर जिला अंतर्गत पीरपैंती के भाजपा विधायक ललन कुमार ने पिछले दिनों हिंदु देवी-देवताओं को लेकर विवादित बयान दिया. उन्होंने एक न्यूज पोर्टल पर संवाद के दौरान देवी-देवताओं और हिंदु मान्यताओं पर सवाल खड़े कर दिये.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

ललन कुमार का विवादित बयान
ललन कुमार ने कहा कि दीपावली आने वाली है. लोग कहते हैं कि लक्ष्मी पूजा करने से धन बनता है. अब बताइये क्या मुसलमान अरबपति नहीं होते हैं. इसी क्रम में ललन कुमार ने सरस्वती पूजन को लेकर कहा कि अगर सरस्वती को विद्या की देवी कहते हैं तो क्या मुसलमान आइएएस/ आइपीएस नहीं बनते हैं. इसी तरह भगवान हनुमान को लेकर भी ललन कुमार ने सवाल खड़े किये.

विपक्ष ने भी विधायक पर हमला बोला
वहीं भाजपा विधायक के इस बयान से विवाद गहराया तो विपक्ष ने भी विधायक पर हमला बोला. कांग्रेस के विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने इस बयान का विरोध किया और कहा कि उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए. जबकि भाजपा मंदिर के नाम पर ही चुनाव जीत गयी. कांग्रेस विधायक ने कहा कि हमलोग देवी-देवता को मानने वाले लोग हैं. दीपावली आने वाली है और मैं सबको कहूंगा कि जमकर पूजा पाठ करें.

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने जताया विरोध
भाजपा विधायक ललन कुमार के बयान पर गोपालपुर के जदयू विधायक गोपाल मंडल ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस बयान का विरोध किया और कहा कि सभी अपने-अपने धर्म के अनुसार चलते हैं. मुसलमान अपने धर्म के हिसाब से चलते हैं जबकि हमलोग अपने अपने देवी-देवता को पूजते हैं. ऐसी टिप्पणी कहीं से उचित नहीं है.

भाजपा के अंदर भी विरोध के सुर, जलाया पुतला
उधर भाजपा के अंदर से ही अब विरोध के सुर निकलने लगे हैं. पीरपैंती में ही भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से विधायक ललन कुमार का पुतला दहन किया गया. शेरमारी चौक पर भाजपा के युवा नेता अंगद मिश्र के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया.

भाजपा नेता ने बताया अर्बन नक्सली
भाजपा के वरिष्ठ नेता मिलन सिंह ने कहा कि विधायक भाजपा के मूल सिद्धांत से हटकर न्यूज पोर्टल पर अर्बन नक्सली की तरह बयान दे रहे हैं. अगर शीर्ष नेतृत्व ने कार्रवाई नहीं की तो पीरपैंती में भाजपा का कोई नाम लेने वाला नहीं रहेगा. भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सनातनियों ने उन्हें इसलिए वोट देकर नहीं जिताया है कि वो देवी-देवताओं पर टिप्पणी करें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post

क्या इस बार गढ़ बचा पाएंगे छोटे सरकार!

लालू कभी भी दे सकते हैं नीतीश को झटका: सुशील मोदी

सरकार निर्णय पहले कर दिया होता तो यह फजीहत नहीं होती..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend