ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सरकार निर्णय पहले कर दिया होता तो यह फजीहत नहीं होती..

UB India News by UB India News
October 20, 2022
in पटना, भाजपा
0
लालू कभी भी दे सकते हैं नीतीश को झटका: सुशील मोदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की अवहेलना कर बिहार में अतिपिछड़ों को आरक्षण दिए बिना चुनाव कराने की जिद पर अड़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाईकोर्ट में मुंह की खानी पड़ी। नीतीश सरकार को कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण करना पड़ा। मोदी ने कहा कि यदि सरकार ने विशेष आयोग बनाने का निर्णय पहले कर दिया होता, तो यह फजीहत नहीं होती।

हाईकोर्ट में सरकार को झुकना पड़ा
सुशी मोदी ने कहा कि कोर्ट ने उनके अहंकार को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि जब महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव पर रोक लगने का हवाला देकर हम नीतीश कुमार से बार-बार कह रहे थे कि निकाय चुनाव में अतिपिछड़ों को आरक्षण देने के लिए विशेष आयोग बनाया जाए, तब हमें आरक्षण-विरोधी बताया जाने लगा। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की जिद के चलते निकाय चुनाव बीच में रोकने से अतिपिछड़ों के जो करोड़ों रुपये नुकसान हुए, उसकी भरपायी कौन करेगा ? उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट में सरकार को झुकना पड़ा और आयोग बनाकर आरक्षण देने और दिसंबर के पहले निकाय चुनाव कराने की बात माननी पड़ी।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं मानने नीतीश के बयानवीर कहां गए
वहीं विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर हाईकोर्ट में राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पूरा करने का भरोसा देने पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वे लोग कहां गए, जो बोल रहे थे कि नगर निकाय चुनाव में आयोग नहीं बनेगा। नीतीश कुमार का एक बार फिर से पलटी मारना यह साबित करता है कि वह कभी भी किस को पलटी मार कर धोखा दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अहंकार टूटा
विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय सिन्हा ने कहा है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को हाईकोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानने का भरोसा देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शायद आज अहंकार कुछ कम हुआ होगा। अगर वे पहले ही देश की सर्वोच्च अदालत का निर्देश मान लिए होते तो आज न उनके सलाहकारों को झूठ नहीं बोलना पड़ता और न ही आज नगर निकाय चुनाव को टालने की नौबत आती। सिन्हा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय आपकी जदयू नहीं कि जब चाहा सलाहकार हाथ बांधे, जिससे यस सर की भूमिका में रहे। नीतीश कुमार पीएम बनने की महत्वकांक्षा ने आपकी छवि क्या बना दी? कभी सोचिएगा.. आज स्थिति हो गई है कि आप किसी मुद्दे पर पूरा वाक्य नहीं बोल पा रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post

आपके कारण पार्टी गर्त में जा रही......

प्रशांत किशोर पर जदयू ने जमकर बोला हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend