ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आपके कारण पार्टी गर्त में जा रही……

UB India News by UB India News
October 20, 2022
in जदयू, पटना
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जेडीयू के जनता दरबार में आज उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब अपनी फरियाद लेकर पार्टी दफ्तर पहुंचे एक कार्यकर्ता ने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पार्टी दफ्तर में सरकार के दो मंत्री मदन सहनी और शीला मंडल कार्यकर्ताओं की फरीयाद सुनने के लिए बैठे हुए थे। इसी बीच जेडीयू कार्यकर्ता ने हंगामा करना शुरू कर दिया। नाराज जेडीयू कार्यकर्ता ने मंत्री को यहां तक कह दिया कि उनके जैसे लोगों के कारण ही पार्टी आज गर्त में जा रही है। नाराज शख्स ने सीधे तौर पर कह दिया कि कार्यकर्ता हैं तब ही पार्टी है और मंत्री हैं। बाद में मंत्री मदन सहनी भी कार्यकर्ता पर भड़क गए और कहा कि उसका काम नहीं करेंगे, जो करना है कर लो।

दरअसल, जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में सोमवार से लेकर शुक्रवार तक जनता दरबाद कार्यक्रम का आयोजन होता है। जिसमें प्रदेशभर से जेडीयू कार्यकर्ता अपनी समस्या लेकर पहुंचते हैं। इस कार्यक्रम में आम लोग भी अपनी समस्या लेकर जा सकते हैं। लोगों की समस्या को सुनने के लिए हर दिन सरकार के दो या तीन मंत्री प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहते हैं। गुरुवार को मंत्री मदन सहनी और शीला मंडल कार्यकर्ताओं की समस्या सुनने के लिए जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंचे थे। अपनी समस्या लेकर पार्टी दफ्तर पहुंचे जेडीयू के कार्यकर्ता ने पार्टी के नेताओं के खिलाफ जमकर हमला बोला। इस दौरान मंत्री मदन सहनी और जेडीयू कार्यकर्ता के बीच जमकर तू तू मैं मैं हुई।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

जेडीयू कार्यकर्ता ने कहा कि जब कार्यकर्ताओं का काम नहीं करना है तो किस लिए जनता दरबार लगाया जा रहा है। नाराज कार्यकर्ता ने मंत्री मदन सहनी से कहा कि कार्यकर्ता हैं तब ही पार्टी है और वे मंत्री बने हुए हैं, काम नहीं हो रहा है तो छोड़ दीजिए। इसपर मंत्री मदन सहनी भड़क गए और कहा कि नहीं करेंगे क्या करेगा, हटा दे कोई डरता है क्या। मंत्री मदन सहनी ने कहा कि जनता दरबार में घुसकर फालूत बकवास करते हो, तुम हटा दोगे क्या। इसके बाद कार्यकर्ता यह कहते हुए वहां से बाहर निकल गया कि इन लोगों से कोई काम नहीं होने वाला है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post

प्रशांत किशोर पर जदयू ने जमकर बोला हमला

भारत के लिए यह चिंताजनक स्थिति है........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend