मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को उस समय बाल–बाल बच गए‚ जब पटना में छठ घाट का निरीक्षण करने के दौरान उनकी नौका गंगा नदी में एक पुल के खंभे से टकरा गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि नौका को कोई खास नुकसान नहीं हुआ और उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। ॥ उन्होंने बताया‚ ‘नौका में तकनीकी खराबी आ गई और जेपी सेतु के खंभे से टकरा गई। मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को दूसरी नाव में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित कर दिया गया और उन्होंने निरीक्षण जारी रखा।’ निरीक्षण आगामी छठ पूजा के मद्देनजर किया जा रहा था‚ जो राज्य के सबसे बड़़े त्योहारों में से एक है जिसमें हजारों श्रद्धालु नदी में ड़ुबकी लगाते हैं। उधर मुख्यमंत्री ने छठ घाटों का निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिये। नीतीश ने स्टीमर के जरिए दानापुर के नासरीगंज से पटना सिटी के गायघाट तक विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों की सफाई‚ सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो‚ इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। छठ व्रतियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखें। छठ व्रतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये छठ घाटों का निर्माण करें ताकि अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो। गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुए छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। छठ घाटों के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजबूत बैरिकेडिंग करायें। घाटों के पहुंच पथ एवं गंगा नदी किनारे की सड़कों के पास भी छठ व्रतियों के सुचारू आवागमन के लिए बैरिकेडिंग करायें। यह भी सुनिश्चित करें कि छठ व्रतियों की सुरक्षा के साथ–साथ उनको हर प्रकार की सहूलियत मिले। सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री आवास लौटने के क्रम में मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ पर रुककर गंगा घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा‚ मुख्य सचिव आमिर सुबहानी‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य मनीष कुमार वर्मा‚ अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग प्रत्यय अमृत‚ प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग आनंद किशोर‚ सचिव‚ जल संसाधन विभाग संजय कुमार अग्रवाल‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ पटना के प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि‚ मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह‚ विशेष सचिव गृह विकास वैभव‚ जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह‚ वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो‚ पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेश परासर समेत अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?
NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...





