ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी आज करेंगे ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण, 40 देशों में होगा लाइव प्रसारण

UB India News by UB India News
October 12, 2022
in अध्यात्म, केंद्रीय राजनीती
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज उज्जैन (Ujjain) शहर में महाकाल लोक (Mahakal Lok) कॉरिडोर परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विमान मंगलवार अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर अहमदाबाद हवाई अड्डे से रवाना होगा और शाम साढ़े चार बजे इंदौर हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इंदौर से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से शाम पांच बजे उज्जैन के हेलीपैड पर पहुंचेगे। मोदी शाम पांच बजकर 25 मिनट पर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगे और शाम 6. 25 बजे से शाम 7. 05 बजे के बीच महाकाल लोक राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इससे पहले वह महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

रुद्र सागर झील के चारों और फैला हुआ महाकाल लोक कॉरिडोर

एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद मोदी कार्तिक मेला मैदान में एक सार्वजनिक समारोह में हिस्सा लेंगे। एक अधिकारी ने कहा कि 900 मीटर से अधिक लंबा ‘महाकाल लोक’ गलियारा पुरानी रुद्र सागर झील के चारों और फैला हुआ है। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के आसपास के क्षेत्र को पुनर्विकास करने की परियोजना के तहत रुद्र सागर झील को पुनर्जीवित किया गया है। उन्होंने बताया कि देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक यहां महाकालेश्वर मंदिर में स्थापित है और यहां देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

RELATED POSTS

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

108 स्तंभों पर टिका है यह कॉरिडोर

उन्होंने कहा कि गलियारे के लिए दो भव्य प्रवेश द्वार-नंदी द्वार और पिनाकी द्वार बनाए गए हैं। यह गलियारा मंदिर के प्रवेश द्वार तक जाता है तथा मार्ग में मनोरम दृश्य पेश करता है। उन्होंने बताया कि महाकाल मंदिर के नवनिर्मित गलियारे में 108 स्तंभ बनाए गए हैं, 910 मीटर का ये पूरा महाकाल मंदिर इन स्तंभों पर टिका होगा। उन्होंने बताया कि महाकवि कालिदास के महाकाव्य मेघदूत में महाकाल वन की परिकल्पना को जिस सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है, सैकड़ों वर्षों के बाद उसे साकार रूप दे दिया गया है।

पहले फेज का निर्माण में 316 करोड़ रुपये की लागत

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मंगलवार शाम को होने वाले भव्य आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी राज्य की राजधानी भोपाल से लगभग 200 किलोमीटर दूर उज्जैन स्थित 856 करोड़ रुपये की महाकालेश्वर मंदिर गलियारा विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। पहले चरण में महाकाल लोक को 316 करोड़ रुपये में विकसित किया गया है। राज्य के गृह मंत्री एवं राज्य सरकार के प्रवक्ता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी जी महाकाल लोक के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह हम सभी के लिए यादगार पल होगा। पूरा राज्य उस पल का इंतजार कर रहा है और हम सभी किसी न किसी रुप में इस आयोजन में हिस्सा लेंगे।’

सीएम शिवराज ने की तैयारियों की समीक्षा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को महाकाल लोक का भ्रमण कर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। चौहान ने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर और ‘महाकाल लोक’ के दर्शन करने के बाद रहस्यवादी और अद्भुत परिसर लोगों के दिलों में स्थायी जगह बना लेगा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र सिंह और मोहन यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारी ने बताया कि मोदी उज्जैन से रात करीब आठ बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे और वहां से रात करीब नौ बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

उज्जैन के कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी का शेड्यूल

  • पीएम नरेंद्र मोदी इंदौर तक प्लेन से आएंगे। वहां से हेलिकॉप्टर के जरिए शाम साढ़े 5 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। हेलिपैड से वे शाम 6 बजे महाकाल मंदिर पहुंचेंगे।
  • मंदिर में दर्शन के बाद पीएम मोदी कॉरिडोर के नंदी द्वार पर 6.30 बजे पहुंचेंगे और महाकाल लोक को देश को समर्पित करेंगे।
  • पीएम मोदी कारीडोर में पूजन-अर्चन कर इलेक्ट्रिक व्हीकल से पूरा महाकाल पथ देखेंगे।
  • इसके बाद पीएम मोदी कार्तिक मेला ग्राउंड पर सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी की सभा 8 बजे तक चल सकती है।
  • उज्जैन से रात में हेलिकॉप्टर के टेक ऑफ की सुविधा नहीं है, ऐसे में पीएम मोदी सड़क मार्ग से इंदौर पहुंचेंगे। वे यहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

जय महाकाल!

जलाभिषेक नहीं करेंगे मोदी, षोडशोपचार पूजन होगा

प्रधानमंत्री मोदी महाकाल मंदिर के गर्भगृह में ज्योतिर्लिग के दर्शन व पूजन-अर्चन करेंगे, किंतु जलाभिषेक नहीं करेंगे। महाकाल मंदिर में शाम पांच बजे बाद ज्योतिर्लिग का जलाभिषेक निषेध है। मंदिर के मुख्य पंडित घनश्याम पुजारी षोडशोपचार पूजन अर्थात सोलह प्रकार के द्रव्यों से राजाधिराज महाकाल का पूजन करवाएंगे। पश्चात प्रधानमंत्री कुछ देर गर्भगृह के सामने नंदी हाल में ध्यान भी करेंगे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

शक्ति की सप्तधारा : विकसित भारत की ओर भारत की नई विकास-दृष्टि…………..

by UB India News
August 16, 2026
0

स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के भविष्य के लिए ‘शक्ति...

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता… अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज

by UB India News
August 16, 2026
0

पूर्व प्रधानमंत्री और 'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण...

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

by UB India News
August 16, 2026
0

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह...

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

कल 13वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…………..

by UB India News
August 15, 2026
0

इस साल 15 अगस्त को जब देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से...

Next Post

आज 80 के हुए बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन

देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे डी. वाई. चंद्रचूड़ ,चीफ जस्टिस यूयू ललित ने नाम की सिफारिश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend