ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पूर्णिया एसपी दया शंकर के सरकारी आवास में छापेमारी, सदर थानाध्यक्ष के मकान व पुलिस लाइन में भी रेड

UB India News by UB India News
October 12, 2022
in अपराध, कारोबार, खास खबर, पटना, पूर्णिया
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्णिया : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने वाली स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने पूर्णिया के एसपी दयाशंकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार की सुबह से छापेमारी शुरू की है. पटना और पूर्णिया में कुल 8 ठिकानों पर ये छापेमारी चल रही है. आय से तकरीबन 77 लाख रुपए से अधिक का मामला प्रथम दृष्टया सामने आने के बाद आईपीएस अधिकारी दयाशंकर के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है.

इस छापेमारी में स्पेशल विजिलेंस यूनिट के अलावा आर्थिक अपराध इकाई की टीम भी लगी हुई है. स्पेशल यूनिट के एसपी पूर्णिया में और आर्थिक अपराध इकाई के एसपी सुशील कुमार पटना में दयाशंकर के ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं. यह पहला मौका है जब किसी जिले में तैनात एसपी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई चल रही है. छापेमारी में कुल 70 अधिकारी और पुलिसकर्मी लगे हुए हैं. बीएमपी के दो प्लाटून के अलावा अन्य फोर्स को भी छापेमारी में लगाया गया है.

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

पूर्णिया में एसपी दयाशंकर के आवास, पुलिस लाइन सहित सदर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के आवास समेत कई ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस और ईओयू की टीम छापेमारी कर रही है. स्पेशल विजिलेंस यूनिट के एडीजी नैयर हसनैन खां के निर्देश पर चल रही इस छापेमारी में अब तक काफी बेनामी संपत्ति भी उजागर हुई है. सूत्रों की माने तो दयाशंकर ने अपना काफी पैसा रियल स्टेट के बिजनेस में लगाया है. पटना में कुछ बिल्डर के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है. स्पेशल विजिलेंस यूनिट की इस कार्रवाई से बिहार के पुलिस महकमे में खलबली मच गई है.

दयाशंकर 2016 बैच के आईपीएस अफसर हैं. बिहार के कई जिलों में वो एसपी के पद पर तैनात रहे हैं. वो जहां भी पदस्थापित रहे हैं वहां उनका कार्यकाल विवादों से भरा रहा है और लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलती रही हैं. स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने उनके खिलाफ अपने ही थाने में केस दर्ज किया है और उसके बाद न्यायालय से सर्च वारंट मिला और आज कार्रवाई चल रही है.

पटना के इन ठिकानों पर छापेमारी

पूर्णिया एसपी के क्राइम रीडर नीरज और फोन ड्यूटी वाले पुलिसकर्मी सावन पासवान के साथ ही एक अन्य पुलिस पदाधिकारी के यहां भी छापेमारी की सूचना है। पटना के दानापुर थाना अंतर्गत सिकंदरपुर के विनसम एंपायर और रूपसपुर थाने के राम जयपालनगर में दो-दो ठिकानों पर छापेमारी हुई है। छापेमारी की जद में कुछ बिल्‍डर भी आए हैं। बताया जा रहा है कि एसपी ने रियल एस्‍टेट में काफी निवेश कर रखा है।

शेखपुरा के भी एसपी रहे हैं दयाशंकर

2016 बैच के आईपीएस अफसर दयाशंकर राज्‍य के शेखपुरा सहित कई जिलों में एसपी के पद पर तैनात रहे हैं । इनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें पहले भी रही हैं। बावजूद इन्‍हें लगातार खास जगहों पर पोस्‍ट‍िंंग मिलती रही है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

Next Post

इलाज कराने आज सिंगापुर जाएंगे लालू यादव, हो सकता है ट्रांसप्लांट

पेट्रोल-डीजल के दिन खत्म, आज लॅान्च होगी पहली fuel flex car

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend