ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पौड़ी गढ़वाल बस हादसे में अब तक 25 की मौत, SDRF ने रातों-रात 21 लोगों को बचाया

UB India News by UB India News
October 6, 2022
in Lokshbha2024, दुर्घटना
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तराखंड (Uttarakhand) के पौड़ी गढ़वाल जिले (Pauri) में बारातियों से भरी बस (Bus) मंगलवार को देर शाम 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई है। इस बस में तकरीबन 45 से 50 लोगों सवार बताए जा रहे हैं। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेक्स्यू अभियान शुरू कर दिया गया। यहां रेस्क्यू में एसडीआरएफ (SDRF) की चार टीमें लगी हुई हैं। इस हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी तक 21 लोगों का रेस्क्यू अभियान चला कर बचाया जा चुका है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने इस घटना के संबंध में जानकारी दी।

25 लोगों की मौत
डीजीपी ने कहा, “पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल इलाके में बीती रात हुई बस दुर्घटना में 25 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और SDRF ने बीती रात में 21 लोगों को बचाया है। घायलों को पास के अस्पतालों में एडमिट कराया गया है।” इससे पहले उत्तराखंड के एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने जानकारी दी थी। उन्होंने कहा, “पौड़ी गढ़वाल में हुई बस दुर्घटना में एक व्यक्ति मृत पाया गया है और अब तक कुल 21 लोगों को बचाया जा चुका है। SDRF की 4 टीमें मौके पर मौजूद हैं।”

RELATED POSTS

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा………..

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

लालढांग गई थी बारात
नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, दुर्घटना शाम को करीब साढ़े सात बजे हुई थी। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है, लेकिन अंधेरे के कारण बचावकर्मियों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं है और गांव के निवासी अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट की मदद से बस में फंसे लोगों को बचाने में जुटे हुए थे। वाहन लालढांग से बीरोंखाल के एक गांव की ओर जा रहा था, तभी शादी समारोह के मेहमानों से भरी हुई बस सिमरी मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

इससे पहले बस दुर्घटना पर देर रात को हरिद्वार सिटी एसपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने जानकारी दी। सिटी एसपी ने बताया, “लालढांग से एक बारात गई थी। रास्ते में उसका एक्सीडेंट हुआ है। परिवार के लोगों से मिलकर जानकारी ली गई है। घटनास्थल पर पौड़ी पुलिस द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।”

सीएम ने किया ट्वीट
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, “लगभग 45 लोगों से भरी बस का पौड़ी जिले के सिमड़ी गांव के निकट दुखद बस दुर्घटना की आपदा कंट्रोल रूम से समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों से घटना के बारे मे विस्तृत जानकारी ली।”

उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, “जिलाधिकारी पौड़ी से दूरभाष के माध्यम से बात कर पूरी सतर्कता के साथ राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। शासन स्तर पर हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्य हेतु टीमें रवाना हो चुकी हैं।”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा………..

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा हो गया. काफिले में शामिल दो गाड़ियां आपस में...

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई:

by UB India News
August 16, 2026
0

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव बीरभूम स्थित टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटका हुआ मिला...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार मौसमः बिजली गिरने से 12 की मौत, चंपारण-पूर्णिया समेत 18 जिलों में आज अलर्ट

by UB India News
August 13, 2026
0

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बिहार में आज यानी बुधवार भोजपुर, बक्सर,...

नेपाल में भारी बारिश का असर, गंडक बराज से छोड़ा गया 2.30 लाख क्यूसेक पानी

नेपाल में भारी बारिश का असर, गंडक बराज से छोड़ा गया 2.30 लाख क्यूसेक पानी

by UB India News
August 12, 2026
0

बिहार के बगहा में नेपाल के तराई और जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर साफ दिखाई...

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

पटना बवाल- 3cr की गाड़ियां फूंकीं,500 पर केस-20 हिरासत में

by UB India News
August 9, 2026
0

राजधानी पटना में कल एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए. पहाड़ी इलाके...

Next Post

दशहरे के जश्न में डूबा बिहार, पटना के गांधी मैदान में 2 साल बाद होगा रावण वध समारोह

कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद आज पहली जनसभा को संबोधित किये गृहमंत्री अमित शाह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend