बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा हो गया. काफिले में शामिल दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं. यह हादसा जमुई जिला मुख्यालय स्थित परिसदन भवन के पास हुआ. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना से जमुई होते हुए झाझा जा रहे थे.
झाझा में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था. वहां लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. मंत्री निशांत कुमार भी इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झाझा जा रहे थे. उनके आगमन को लेकर जमुई में जदयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी तैयारी की थी.
एक्सीडेंट से मची हलचल
बताया जा रहा है कि कचहरी चौक पर कार्यकर्ताओं ने मंत्री के स्वागत के लिए पुष्प वर्षा की व्यवस्था की थी. इसी दौरान मंत्री के काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं. टक्कर के बाद कुछ देर के लिए मौके पर हलचल मच गई. काफिले के साथ चल रहे लोगों ने तुरंत स्थिति को संभाला. बताया जा रहा है कि जिन दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हुई, उनमें से एक वाहन में जदयू के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो भी सवार थे. हालांकि, हादसे में उन्हें या किसी अन्य व्यक्ति को चोट लगने की खबर नहीं है.

झाझा की ओर रवाना हुआ काफिला
हादसे के बाद वाहनों की जांच की गई और स्थिति सामान्य होने के बाद काफिला आगे बढ़ गया. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी अपने तय कार्यक्रम के लिए झाझा की ओर रवाना हो गए. घटना की खबर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा शुरू हो गई. हालांकि, राहत की बात यही है कि काफिले की दो गाड़ियों के बीच हुई इस टक्कर में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई.