ADVERTISEMENT
Sunday, August 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दुबई के पहले मंदिर में आज से दर्शन

UB India News by UB India News
October 6, 2022
in Lokshbha2024, अध्यात्म
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुबई का पहला मंदिर दशहरे पर आम लोगों के लिए खुल गया। इसका औपचारिक उद्घाटन मंगलवार रात हुआ। बुधवार से श्रद्धालु 16 देवी-देवताओं के दर्शन कर सकेंगे। सफेद संगमरमर से बने इस मंदिर के पास ही गुरुद्वारा और चर्च भी हैं।

मंदिर निर्माण में UAE के रूलर्स और कम्युनिटी डेपलपमेंट अथॉरिटी ने अहम भूमिका निभाई। यहां डिजिटल लाइब्रेरी और वैदिक लैंग्वेज क्लासेज भी होंगी।

RELATED POSTS

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

मंदिर की फोटोज देखने से पहले ग्राफिक्स के जरिए जानिए खासियतें…

यह मंदिर जाबेल अली एरिया में है। इस इलाके को ‘वर्शिप विलेज’ या पूजा गांव भी कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि यहां 6 चर्च और सिख श्रद्धालुओं के लिए बेहद खूबसूरत गुरू नानक दरबार गुरुद्वारा भी है।
यह मंदिर जाबेल अली एरिया में है। इस इलाके को ‘वर्शिप विलेज’ या पूजा गांव भी कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि यहां 6 चर्च और सिख श्रद्धालुओं के लिए बेहद खूबसूरत गुरू नानक दरबार गुरुद्वारा भी है।
‘गल्फ न्यूज’ के मुताबिक- मंदिर में सभी देशों और मजहब के लोग आ सकते हैं। यहां सिखों का पवित्र ग्रंथ गुरू ग्रंथ साहिब भी मौजूद है। मंदिर की दीवारों पर खूबसूरत और बारीक नक्काशी भी देखी जा सकती है।
‘गल्फ न्यूज’ के मुताबिक- मंदिर में सभी देशों और मजहब के लोग आ सकते हैं। यहां सिखों का पवित्र ग्रंथ गुरू ग्रंथ साहिब भी मौजूद है। मंदिर की दीवारों पर खूबसूरत और बारीक नक्काशी भी देखी जा सकती है।
मंदिर का आर्किटेक्चर देखते ही बनता है। यहां एक बड़ा प्रार्थना सभागार है। इसी में ज्यादातर देवी-देवताओं की प्रतिमाएं हैं। इसकी सफेद दीवारों के ऊपर 3D प्रिंट वाला गुलाबी रंग का कमल पुष्प बनाया गया है।
मंदिर का आर्किटेक्चर देखते ही बनता है। यहां एक बड़ा प्रार्थना सभागार है। इसी में ज्यादातर देवी-देवताओं की प्रतिमाएं हैं। इसकी सफेद दीवारों के ऊपर 3D प्रिंट वाला गुलाबी रंग का कमल पुष्प बनाया गया है।
यहां डिजिटल लाइब्रेरी है। वैदिक भाषा से जुड़ी जानकारी के लिए फिजिकल और ऑनलाइन क्लासेज भी ऑर्गनाइज की जाएंगी। जरूरतमंदों की मदद के लिए मेडिकल और एजुकेशनल फेसेलिटीज भी होंगी।
यहां डिजिटल लाइब्रेरी है। वैदिक भाषा से जुड़ी जानकारी के लिए फिजिकल और ऑनलाइन क्लासेज भी ऑर्गनाइज की जाएंगी। जरूरतमंदों की मदद के लिए मेडिकल और एजुकेशनल फेसेलिटीज भी होंगी।
मंदिर की छत पर पीतल की सैकड़ों घंटियां लगाई गई हैं और ये यहां के हर हिस्से में नजर आती हैं। एंट्री सिर्फ QR-code बेस्ड अपॉइंटमेंट बुकिंग सिस्टम से होगी। यहां आने वाले हर श्रद्धालु को सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी।

मंदिर में ज्यादातर हिस्से को सफेद संगमरमर से तैयार किया गया है। कई जगहों पर काले संगमरमर का इस्तेमाल भी किया गया है। मूर्तियां जयपुर, कन्याकुमारी और मदुरई के कुशल कारीगरों ने तराशी हैं।
मंदिर में ज्यादातर हिस्से को सफेद संगमरमर से तैयार किया गया है। कई जगहों पर काले संगमरमर का इस्तेमाल भी किया गया है। मूर्तियां जयपुर, कन्याकुमारी और मदुरई के कुशल कारीगरों ने तराशी हैं।
यहां हिंदी और अरबी में निर्देश लिखे गए हैं। किचन में एक बार में एक हजार लोगों के भोजन तैयार होगा। अबुधाबी में भी एक मंदिर तैयार बन रहा है। यह अगले साल दिवाली तक तैयार हो जाएगा। इसकी तारीख फिलहाल तय नहीं है।

‘खलीज टाइम्स’ के मुताबिक- यह मंदिर वास्तव में सिंधी गुरु दरबार टेम्पल का एक्सटेंशन है, जो UAE का सबसे पुराना मंदिर है। नए मंदिर का शिलान्यास फरवरी 2020 में किया गया था।निर्माण में UAE सरकार ने पूरा सहयोग प्रदान किया है।

अंदर के पिलर्स की डिजाइन गुजरात के सोमनाथ मंदिर से प्रेरित है। शिखर हिंदू मंदिर के नागर शैली से प्रेरित हैं। मंदिर के निर्माण पर अनुमानित तौर पर 550 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इसका शिखर पूरी तरह पीतल का है, यह काफी दूर से नजर आता है।

16 भगवान और गुरुग्रंथ साहिब
यूएई में भारतीय राजदूत सुंजय सुधरी ने कहा कि दुबई में यह मंदिर 16 हिंदू देवी-देवताओं के साथ गुरुग्रंथ साहिब की भी पूजा का स्‍थल होगा। यूएई के सहिष्णुता और सहअस्तित्व मंत्री शेख नाहन मुबारक अल नाहयन दशहरे के करीब इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे। अगस्‍त महीने के अंत में मंदिर में सिखों के पवित्र ग्रुरु ग्रंथ साहिब को भी यहां रखा गया था। मंदिर अंदर से काफी खूबसूरत है और इसकी खूबसूरती देखती ही बनती है। मंदिर के मुख्‍य हॉल में ईश्‍वर की मूर्तियां स्‍थापित हैं।

इस हॉल में एक बड़ा सा 3डी प्रिंटेड गुलाबी कमल है जो पूरे गुंबद पर नजर आता है और उसे खूबसूरत बना देता है।यह मंदिर ‘पूजा गांव’ के तौर पर मशहूर जबेल अली में स्थित है। यह वह जगह है जहां पर कई चर्च और गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा स्थित है। मैनेजमेंट की तरफ से क्‍यूआर कोड आधारित एप्‍वाइंटमेंट बुकिंग सिस्‍टम सक्रिय किया गया है। वेबसाइट के जरिए इस क्‍यूआर सिस्‍टम का प्रयोग कर दुबई के हिंदू मंदिर के लोगों ने दर्शन किए।

पहला मंदिर छह दशक पहले
दुबई में करीब 64 साल पहले एक हिंदू मंदिर का निर्माण हुआ था। बुर दुबई में स्थित उस मंदिर में भगवान शिव और कृष्‍ण की स्‍थापना हुई है। लेकिन यह अब तक का सबसे विशाल मंदिर है। जबेल अली में साल 2012 में एक भव्‍य गुरुद्वारा बनाया गया था। मंदिर के अधिकारियों की मानें तो यह मंदिर 70,000 स्‍क्‍वॉयर फीट के हिस्‍से में फैला है और दो मंजिला है।

पहली मंजिल पर एक बड़ा सा प्रेयर हॉल है। इसके एक किनारे पर छोटे कमरे बने हैं जिसमें 16 भगवान स्‍थापित हैं। वहीं, भगवान ब्रह्मा के लिए एक अलग से कमरा है। पहली मंजिल पर 4,000 स्‍क्‍वॉयर फीट का एक हॉल है। इस हॉल में कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन हो सकेगा। इनमें श्रद्धांजलि सभा, शादी समारोह और दूसरे कार्यक्रम शामिल होंगे।

भारत से गए पंडित
क्‍यूआर कोड की वजह से एंट्री कुछ हद तक सीमित हो गई है। भीड़ को मैनेज करने और सोशल डिस्‍टेंसिंग के लिए यह प्रक्रिया अपनाई गई है। 14 पंडित खास भारत से गए हैं और मंत्रोच्‍चार के लिए बुलाये गए हैं। उद्घाटन के लिए यूएई और भारत सरकार के सीनियर अधिकारी पहुंचे। साथ ही कुछ राजनयिक और समुदायिक लीडर्स को भी इसके लिए आमंत्रित थे।

मंदिर पांच अक्‍टूबर से आधिकारिक तौर पर बाकी जनता के लिए खोल दिया जाएगा। मंदिर सुबह 6:30 बजे से लेकर रात आठ बजे तक खुला रहता है। दिलचस्‍प बात है कि अक्‍टूबर के अंत तक म‍ंदिर में दर्शन करने के लिए अप्वाइंटमेंट्स फुल हो गए हैं। पांच अक्‍टूबर से जिन लोगों ने वेबसाइट के जरिए बुकिंग कराई है, उन्‍हें असीमित समय तक के लिए एंट्री मिल सकेगी।

वर्तमान समय में दर्शन सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही है। बुकिंग सिस्‍टम अक्‍टूबर के अंत तक रहेगा और इसके बाद सदस्‍यों को फ्री एंट्री मिलेगी। वो किसी भी समय आकर दर्शन कर सकते हैं। आंगुतकों से अनुरोध किया गया है कि वो मंदिर तक आने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करें।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

स्वतंत्रता दिवस पर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद कार्यालय में देशभक्ति का उत्साह

by UB India News
August 15, 2026
0

बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के मंदिरी स्थित कार्यालय में शनिवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण...

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

by UB India News
August 11, 2026
0

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही...

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 4, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post

पौड़ी गढ़वाल बस हादसे में अब तक 25 की मौत, SDRF ने रातों-रात 21 लोगों को बचाया

दशहरे के जश्न में डूबा बिहार, पटना के गांधी मैदान में 2 साल बाद होगा रावण वध समारोह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend