ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में पहली बार शराब पीकर पकड़े गए लोगों के घर चस्पाया जाएगा पोस्टर

UB India News by UB India News
October 2, 2022
in खास खबर, स्वास्थ
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में शराबबंदी की नीति ने जाम छलकाने वालों के जीवन से सारा रस निचोड़ लिया। वही, कुछ महीने पहले तक इस कानून को तोड़ने वालों को कड़ी सजा भी मिलती थी। पिछले दिनों नीतीश सरकार ने सजा में थोड़ी ढील तो दी, लेकिन अभी भी मदिरा का सेवन करते हुए पकड़े जाने पर कुछ कम दिक्कत नहीं होने वाली है। बिहार में अगर आप पहली बार शराब पीते हुए पकड़े जाते हैं तो आपको जुर्माना देना पड़ेगा, और साथ ही घर के बाहर चेतावनी वाला पोस्टर भी लगेगा।

उत्पाद आयुक्त कृष्ण कुमार ने साफ-साफ कह दिया
बिहार के उत्पाद आयुक्त कृष्ण कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहली बार शराब पीकर पकड़े जाने वालों को जुर्माना देकर छोड़ने का प्रावधान किया था। इस प्रावधान के तहत बिहार में पहली बार शराब पीकर पकड़े गए 50 हजार से अधिक आरोपियों को जुर्माना लेकर छोड़ा जा चुका है। अब सरकार के पास शिकायत आ रही है कि जो लोग जुर्माना देकर छूट गये उनमें से कई फिर से शराब पी रहे हैं। ऐसे में बिहार के तमाम एक्साइज इंस्पेक्टरों को निर्देश जारी किया गया है। उन्हें कहा गया है कि वे सरकारी रिकार्ड देखें कि कौन-कौन से लोग पहली बार शराब पीकर पकड़े जाने के बाद जुर्माना देकर छूटे हैं। पोस्टर के जरिये न सिर्फ उन्हें चेतावनी दी जाएगी, बल्कि आस-पास के लोगों को भी यह जानकारी दी जाएगी कि वह व्यक्ति शराब पीने के जुर्म में पकड़ा जा चुका है।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

दूसरी बार पकड़े जाने पर मिलेगी कड़ी सजा

पहली बार में जुर्माना देकर छूटे लोगों के लिए दूसरी बार शराब पीते पकड़े जाना काफी कष्टकारी साबित हो सकता है। नए कानून के मुताबिक, यदि कोई दूसरी बार शराब पीते पकड़ा गया तो उसे एक साल की सजा मिलना तय है। मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, घर के बाहर पोस्टर चिपकाने का मकसद लोगों को चेतावनी देना है कि दोबारा शराब पीने की गलती न करें। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लोगों की कायदे से जांच की जाएगी और ब्रेथ एनलाइजर से टेस्ट भी किया जाएगा।

Bihar Liquor News, Bihar Liquor Ban, Liquor News, Liquor Punishment

जुर्माना देकर छूट चुके हैं हजारों लोग, लेकिन…
बता दें कि अभी कुछ ही समय पहले बिहार में मद्य निषेध कानून में संशोधन कर इसकी सजा को थोड़ा हल्का किया गया था। पहले जहां शराब पीते हुए पकड़े जाने पर तुरंत गिरफ्तारी हो जाती थी, वहीं अब पहली बार में जुर्माना लेकर छोड़ने का प्रावधान कर दिया गया है। यदि कोई सूबे में पहली बार शराब पीते हुए पकड़ा जाता है तो वह 3 हजार रुपये से 5 हजार रुपये के बीच जुर्माना देकर छूट सकता है। नए नियम के आने के बाद हजारों की संख्या में लोग जुर्माना अदा कर छूट चुके हैं, लेकिन दूसरी बार गलती उनके लिए भारी पड़ सकती है।

कई लोग दोबारा भी कर रहे शराब का सेवन
मद्य निषेध विभाग को चेतावनी का पोस्टर लगाने का कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि बड़ी संख्या में लोग पहली बार पकड़े जाने के बाद दोबारा भी शराब का सेवन कर रहे हैं। ऐसे में चेतावनी का पोस्टर उन्हें गलती को दोहराने से रोकने में एक हद तक कारगर साबित हो सकता है। दूसरी तरफ शराबबंदी के बावजूद बिहार में अवैध रूप से काफी शराब बेचने की खबरें आती रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग रोजाना ही सूबे के किसी न किसी हिस्से से शराब की बरामदगी की खबरें आती रहती हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर CM नीतीश सख्त,गड़बड़ी की कोशिश करने वालों पर पूरी सख्ती से करें कार्रवाई

आज 5जी लॉन्‍च, तब देश में पहली बार हुई थी मोबाइल कॉल, रेट 8 रुपये/मिनट से भी ज्‍यादा था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend