ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज 5जी लॉन्‍च, तब देश में पहली बार हुई थी मोबाइल कॉल, रेट 8 रुपये/मिनट से भी ज्‍यादा था

UB India News by UB India News
October 2, 2022
in Lokshbha2024, कारोबार, टेक्नोलॉजी, विज्ञान
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में आज से 5जी सेवाएं (5G Services) शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narenra Modi) ने इसका शुभारंभ किया है। उन्‍होंने इसे नए युग की शुरुआत बताया है। टेलीकॉम सेक्‍टर (Telecom Sector) में यह बड़ा मील का पत्थर है। देश में मोबाइल टेलीफोन कम्‍यूनिकेशन का इतिहास करीब तीन दशक पुराना है। इसने देश में संचार क्रांति का रास्‍ता खोला। पहली बार 1995 में मोबाइल फोन से कॉल की गई। इसके पहले तक फिक्‍स्‍ड लाइन से ही बात होती थी। यानी तब तक देश में किसी ने चलते-फिरते बात नहीं की थी। उन दिनों सुखराम (Sukhram) केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री हुआ करते थे। उन्‍होंने पश्चिम बंगाल के तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री ज्‍योति बसु (Jyoti Basu) को पहली मोबाइल कॉल मिलाई थी। हाथ में मोबाइल फोन लेकर बात करने की यह पहली घटना थी। वह 31 जुलाई का दिन था। नोकिया के सबसे शुरुआती मोबाइल फोनों से दोनों की बात हुई थी।

देश में मोबाइल टेलीफोन सेवा की शुरुआत होने के बाद इसने कई पड़ाव देखे। 2जी, 3जी और 4जी टेक्नोलॉजी के बाद 5जी तक का सफर रोमांचकारी था। जब देश में पहली मोबाइल कॉल हुई थी तब आज के दौर की किसी भी कंपनी का नेटवर्क नहीं था। बीके मोदी ग्रुप और ऑस्‍ट्रेलिया के टेल्‍सट्रा के बीच ज्‍वाइंट वेंचर बना था। इसका नाम था मोदी टेल्‍सट्रा मोबाइल नेट सर्विस। इस नेटवर्क सर्विस के जरिये सुखराम ने ज्‍योति बसु को मोबाइल फोन से कॉल किया था।

RELATED POSTS

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

सुखराम और ज्‍योति बसु के बीच हुई थी बात
3 जुलाई 1995 को सुखराम और बसु के बीच यह बातचीत नई दिल्ली के संचार भवन और कलकत्‍ता (अब कोलकाता) की राइटर्स बिल्‍ड‍िंग से हुई थी। मोदी टेल्‍सट्रा मोबाइल नेट सर्विस दोनों के बीच संपर्क की लाइन बनी थी। उस सेलुलर कॉल के जरिये कलकत्‍ता में मोबाइल नेट सर्विस की सेवा शुरू हुई थी। यह उन 8 कंपनियों में थी जिसे देश में सेलुलर सेवा देने का लाइसेंस मिला था।

उन दिनों आउटगोइंग और इनकमिंग दोनों के लिए पैसा लगता था। एक मिनट की कॉल दरें 8.4 रुपये तक थीं। यह कॉस्‍ट पीक मोबाइल फोन ट्रैफिक आवर्स में 16.8 रुपये प्रति मिनट तक पहुंच जाती थी। यही मोदी-टेल्‍सट्रा जीवी नेटवर्क बाद में स्‍पाइस बन गई थी। तब नेटवर्क को स्‍थापित करने में ही उसने भारी-भरकम खर्च किया था। कंपनी को उम्‍मीद थी कि जल्‍द ही उसे ग्राहकों का शानदार रेस्‍पॉन्‍स मिलेगा। भविष्‍य में 10 लाख लोग उसकी सेवाओं को इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

मोबाइल फोन नहीं थे क‍िफायती
तब मोबाइल फोन भी किफायती नहीं थे। इनकी कीमत उसी समय करीब 40 हजार रुपये थी। यानी तीन दशक की महंगाई को शामिल कर लें तो आज के हिसाब से यह करीब 2 लाख रुपये बैठती है।

तब से टेलीकॉम सेक्‍टर ने लंबा सफर तय किया है। आज देश का वायरलेस मोबाइल टेलीफोनी मार्केट बेहद बड़ा हो चुका है। इस मार्केट में रिलायंस की जियो की एंट्री के बाद तो चीजें और बदल गईं। इसने पूरा फोकस कॉल रेट के बजाय डेटा पर कर दिया। आज भारत में डेटा की कॉस्‍ट 4 रुपये गीगाबाइट से भी कम है। यह बेहद कड़ी प्रतिस्‍पर्धा वाला सेक्‍टर बन चुका है। इस सेक्‍टर में मुख्‍य रूप से तीन कंपनियां हैं। इनमें जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया शामिल हैं। जिस तरह की स्थितियां हैं, उनमें वोडा भी हांफ रही है।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘इंडियन मोबाइल कांग्रेस’ 2022 (आईएमसी) में देश के कुछ चुनिंदा शहरों में 5जी इंटरनेट सेवाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने प्रजेंटेशन भी दी। उन्‍होंने देश में इस टेक्‍नोलॉजी के संभावित फायदों के बारे बताया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

क्या CJP प्रोटेस्ट में  FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

क्या CJP प्रोटेस्ट में FOSAM यानी फॉरवर्ड सीक्रेट मैसेजिंग इन एडहॉक नेटवर्क या मेश मैसेजिंग नेटवर्क का प्रयोग हुआ था !

by UB India News
July 24, 2026
0

दिल्ली में CJP के समर्थन में जुटे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस से आपस की बात छिपाने के लिए एक नई तकनीक...

Next Post

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए केएन त्रिपाठी का नामांकन रद्द, खड़गे और थरूर के बीच होगा मुकाबला

5G टेक्नोलॉजी के ये फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend