ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

काबुल के स्कूल में आत्मघाती आतंकी हमला, 24 की मौत कई छात्र भी शामिल

UB India News by UB India News
October 1, 2022
in Lokshbha2024, अन्तर्राष्ट्रीय
0
काबुल के स्कूल में आत्मघाती आतंकी हमला, 24 की मौत कई छात्र भी शामिल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शिया-हाजरा बाहुल्य इलाके में आज सुबह एक स्कूल पर आत्मघाती आतंकी हमला हुआ. इसमें कम से कम 24 लोगों के मारे जाने की खबर है, जिनमें अधिसंख्य संख्या छात्रों की बताई जा रही है. दर्जनों अन्य के घायल होने की जानकारी भी सामने आ रही है. काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जदरान के मुताबिक स्थानीय समयानुसार सुबह 7.30 शिया हाजरा बाहुल्य इलाके दश्ते बारची स्थित काज स्कूल में एक आत्मघाती हमलावर में खुद को उड़ा लिया. एक ट्विटर पोस्ट में एनजीओ अफगान पीस वॉच ने दावा किया है कि हमलावर ने छात्रों के बीच पहुंच कर खुद को बम से उड़ाया. फिलहाल पुलिस ने और जानकारी देने से इंकार कर दिया है, लेकिन माना जा रहा है आत्मघाती आतंकी हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत का हाथ है, जिसके निशाने पर अल्पसंख्यक शिया-हाजरा समुदाय के लोग हैं.

तालिबान शासन के एक साल पूरा होने पर आतंकी हमलों में तेजी
यह आत्मघाती हमला काबुल के वजीर अकबर खान इलाके में हुए हमले के कुछ दिन बाद हुआ है. इसके बाद काबुल स्थित रूसी दूतावास के बाहर भी एक आतंकी हमला हुआ था, जिसकी विश्व भर में तीखी प्रतिक्रिया हुई थी. तालिबान के अफगानिस्तान पर दोबारा शासन के एक साल पूरा होने पर इस तरह के आतंकी हमलों में तेजी आई है. हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन माना जा रहा है कि इसके पीछे भी इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत का हाथ है, जो तालिबान की कट्टर प्रतिद्वंद्वी है. इसकी वजह यही है कि काज स्कूल अल्पसंख्यक शिया-हाजरा समुदाय के इलाके में स्थित है. आईएस-केपी इसके पहले भी दश्ते बारची में कई आतंकी हमले कर चुका है. हमले के बाद तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने बताया कि उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंच आगे की जांच कर रही है.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

अस्पताल सूत्रों ने मृतक संख्या बढ़ने की जताई आशंका
घायलों को अली जिनाह अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में ले जाया गया है. जिनाह अस्पताल के डॉक्टर अब्दू गयास मोहम्मद के मुताबिक हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए और 36 घायल हुए हैं. हताहतों में अधिकांश संख्या छात्राओं की है. आतंकी हमले के एक प्रत्यक्षदर्शी तैयबा मेहतारेखिल के मुताबिक हमले में ज्यादातर छात्राओं की मौत हुई है. गौरतलब है कि अल्पसंख्यक शिया-हाजरा समुदाय को निशाना बना कर हो रहे आतंकी हमलों ने तालिबान के खिलाफ स्थानीय स्तर पर आक्रोश भरना शुरू कर दिया है. अल्पसंख्यक समुदाय का आरोप है कि तालिबान उनके समुदाय को सुरक्षा कराने में विफल साबित हुआ है. अस्पताल सूत्रों को कहना है कि मृतक संख्या और बढ़ सकती है.

तालिबान महिलाओं-लड़कियों पर ढा रहा जुल्म
गौरतलब है कि बीते साल अगस्त में काबुल पर दोबारा कब्जे के बाद तालिबान ने महिलाओं और लड़कियों पर कड़ी पाबंदियां लागू की हैं. यही नहीं तालिबान मीडिया को डरा-धमका कर ऐसी घटनाओं का कवरेज करने से रोक रहा है. लोगों को जबरन हिरासत में लेकर यातनाएं दी जा रही हैं. इसको लेकर वैश्विक बिरादरी भी तालिबान शासन की आलोचना कर रही है. खासकर मानवाधिकारों के लगातार उल्लंघन के सिलसिले में. इस एक साल में तालिबान अल्पसंख्यक शिया-हाजरा समुदाय को नजरअंदाज कर रहा है, तो इस्लामि स्टेट खुरासान प्रांत उन्हें लगातार निशाना बना रहा है. दश्ते बारची में इसके पहले आईएसकेपी के दो आतंकी हमलों में कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

Next Post
रिजर्व बैंक ने Repo Rate में की 0.50% की बढ़ाेत्तरी, Home और Car Loan की EMI बढ़ेंगी

रिजर्व बैंक ने Repo Rate में की 0.50% की बढ़ाेत्तरी, Home और Car Loan की EMI बढ़ेंगी

सेंट्रल विस्टा में शेरों के मुंह खुले रहेंगे; सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर, कहा- इसमें कुछ गलत नहीं

सेंट्रल विस्टा में शेरों के मुंह खुले रहेंगे; सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर, कहा- इसमें कुछ गलत नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend