ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम ने तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, गांधीनगर-मुंबई ट्रेन में लोगों के साथ सफर किया, अहमदाबाद मेट्रो की हुई शुरुआत

UB India News by UB India News
October 1, 2022
in खास खबर, गुजरात, परिवहन
0
पीएम ने तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, गांधीनगर-मुंबई ट्रेन में लोगों के साथ सफर किया, अहमदाबाद मेट्रो की हुई शुरुआत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। शुक्रवार सुबह PM ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर स्टेशन पर गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। प्रधानमंत्री ने गांधीनगर से कालूपुर तक नई ट्रेन में सफर भी किया। ट्रेन में उनके साथ रेलवे कर्मचारी, महिला उद्यमी और कई युवा भी मौजूद रहे। वंदे भारत और मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ के बाद पीएम ने अपने संबोधन में कहा-

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में वन्दे भारत और मेट्रो परियोजना के फेस-1 का उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा, "21वीं सदी के भारत, अर्बन कनेक्टिविटी और आत्मनिर्भर होते भारत के लिए बड़ा दिन है। मैंने गांधीनगर-मुंबई वन्दे भारत एक्सप्रेस का तेज़ रफ्तार सफर का अनुभव किया।" pic.twitter.com/W1K5uvoGul

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 30, 2022

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

अहमदावादियों को मेरा सौ-सौ सलाम
वंदे भारत और मेट्रो ट्रेन के शुभारंभ के बाद PM ने कहा- मेरे अहमदावादियों, आपको सौ-सौ सलाम करता हूं, क्योंकि, अभी नवरात्र का त्योहार है और गुजरात में आप रात भर गरबा खेलते हैं। इसके बीच भी आप इतनी बड़ी संख्या में यहां मौजूद हैं। इतना बड़ा जनसैलाब मैंने अहमदाबाद में पहली बार देखा है। इसका मतलब है कि अहमदाबाद के लोग मेट्रो का महत्व अच्छी तरह से जानते हैं। इससे कितनी सारी समस्याएं खत्म होने वाली हैं। आटो में जाएं तो कितना पैसा लगता है। गर्मी लगती है, लेकिन मेट्रो में जाएं तो पैसों की बचत के साथ कई दिक्कतें भी खत्म। मैं अंदाजा लगा सकता हूं कि आप लोग मेट्रो को लेकर कितने खुश हैं।

मुख्यमंत्री रहते हुए देखा था मल्टी ट्रांसपोर्टेशन का सपना
उन्होंने आगे कहा कि यह सफर सिर्फ अहमदाबाद तक ही सीमित नहीं रहने वाला है। 21वीं सदी के भारत के सभी शहरों को नई गति मिलने वाली है। हमें बदलती हुई समय और जरूरतों के साथ शहरों के आधुनिक बनाना जरूरी है। गुजरात में जब मैं मुख्यमंत्री था तो मुझ पर नजर रखने वाली जमात को याद होगा कि वहुत वर्षो पहले हमने मल्टी ट्रांसपोर्टेशन को लेकर एक बड़ी समिट की थी, लेकिन केंद्र में दूसरी सरकार थी, तब मैं अपने सपने को पूरा कर नहीं कर सका। फिर जब आपने मुझे दिल्ली भेजा तो मैंने उस सपने को पूरा कर दिया।

यात्री सीधे मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे
आज मैंने वंदे भारत एक्सप्रेस के तेज रफ्तार सफर का अनुभव किया। ये सफर कुछ मिनटों का ही था, लेकिन मेरे लिए गर्व के क्षण थे। ये गुजरात की पहली वंदे भारत ट्रेन है। मैं कालूपुर मेट्रो स्टेशन से अहमदाबाद और फिर थलतेज पहुंचा। यानी कि इस ट्रेन से आने वाले बाहर के यात्री सीधे मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकते हैं। स्टेशन से उतरकर उन्हें ऑटो से मेट्रो तक जाने की जरूरत नहीं है।

वंदे भारत में हवाई जहाज से सौ गुना कम शोर होता है
इसका एक पहलू और भी है, जो आपको बताना चाहता हूं। मैं कोई गणितिज्ञ या वैज्ञानिक नहीं हूं। लेकिन, इस सफर के दौरान मैंने जो अनुभव किया, वह यह था कि हवाई जहाज में सफर करते समय जितनी आवाज आती है। वंदे भारत ट्रेन में वह आवाज सौ गुना कम हो जाती है। विमान में अगर बातचीत करनी हो तो काफी दिक्कत होती है। लेकिन मैं मेट्रो में आराम में बातचीत कर रहा था। इसका मतलब जो लोग हवाई जहाज के आदी हैं, उन्हें आवाज का मामला समझ आ गया तो पक्का है कि वे जहाज की जगह वंदे भरात ट्रेन से सफर करना पसंद करने लगेंगे।

रेलवे में सबसे ज्यादा निवेश किया जा रहा है
पीएम ने आगे कहा कि बीते 8 वर्षों में सबसे ज्यादा निवेश रेलवे में किया जा रहा है। इन वर्षो में देश के दो दर्जन से ज्यादा शहरों में मेट्रो का काम या तो पूरा हो चुका है या चल रहा है। पहले हमारे रेलवे स्टेशन की हालत क्या हुआ करती थी, आप अच्छी तरह से जानते हैं। आज गांधीनगर का रेलवे स्टेशन दुनिया के किसी एयरपोर्ट से कम नहीं है। दूसरे स्टेशनों को भी आधुनिक बनाने की स्वीकृति मिल चुकी है। काम तेजी से चल रहा है। रेलवे पर हमारा फोकस इसीलिए है कि फास्ट ट्रांसपोर्टेशन आने वाले भारत के विकास को सुनिश्चित करने वाला है। यही देश के भाग्य को गढ़ने वाला है।

अहमदाबाद मेट्रो के पहले फेज की शुरुआत की, अंबाजी के दर्शन भी करेंगे
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को अहमदाबाद मेट्रो रेल को भी हरी झंडी दिखाई। इसके बाद शाम को अंबाजी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। मोदी अंबाजी में 7,200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। PM गब्बर तीर्थ में महा आरती में भी शामिल होंगे।

गुरुवार को अहमदाबाद में 36वें नेशनल गेम्स का उद्घाटन किया
गुरुवार को मोदी की गुजरात यात्रा का पहला दिन था। इस दिन PM ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देश के 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। इस दौरान PM मोदी ने कहा कि यह दृश्य, यह तस्वीर, यह माहौल शब्दों से परे है। दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम, दुनिया का इतना युवा देश, देश का सबसे बड़ा खेल उत्सव। देश के 36 राज्यों के 7 हजार से ज्यादा एथलीट, 25 हजार से ज्यादा कॉलेज, 15 हजार से ज्यादा एथलीट, 50 लाख से ज्यादा छात्र सीधे राष्ट्रीय खेलों से जुड़े, यह अद्भुत है। 8 साल पहले भारत के खिलाड़ी 20-25 खेलों को खेलने ही जाते थे। अब भारत के खिलाड़ी करीब 40 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने जाते हैं।

गुरुवार को राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान पीवी सिंधु और नीरज चोपड़ा भी शामिल रहे।
गुरुवार को राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के दौरान पीवी सिंधु और नीरज चोपड़ा भी शामिल रहे।

PM ने देवी मां की आरती की, मंच से गरबा भी देखा
राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने के बाद PM नरेंद्र मोदी जीएमडीसी गरबा ग्राउंड के लिए रवाना हुए। PM मोदी ने जीएमडीसी मैदान में देवी मां की आरती की। इसके साथ ही खिलाड़ी भी हाथों में दीये लिए खड़े रहे और PM मोदी के साथ खिलाड़ियों ने आदिशक्ति की आरती भी की। मां दुर्गा की आरती समाप्त होने के बाद गरबा शुरू किया गया। तब PM ने मंच से गरबा देखा।

PM नरेंद्र मोदी जीएमडीसी गरबा ग्राउंड में आरती करते हुए।
PM नरेंद्र मोदी जीएमडीसी गरबा ग्राउंड में आरती करते हुए।

गुरुवार को मोदी की गुजरात यात्रा का पहला दिन था। इस दिन PM ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में देश के 36वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया। साथ ही सूरत और भावनगर में कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। PM आज 7200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की शुरूआत करेंगे

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
काबुल के स्कूल में आत्मघाती आतंकी हमला, 24 की मौत कई छात्र भी शामिल

काबुल के स्कूल में आत्मघाती आतंकी हमला, 24 की मौत कई छात्र भी शामिल

रिजर्व बैंक ने Repo Rate में की 0.50% की बढ़ाेत्तरी, Home और Car Loan की EMI बढ़ेंगी

रिजर्व बैंक ने Repo Rate में की 0.50% की बढ़ाेत्तरी, Home और Car Loan की EMI बढ़ेंगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend