ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार, बालू और वर्चस्व की लड़ाई का ‘गुट’बाजी कनेक्शन !

UB India News by UB India News
October 1, 2022
in अपराध, कारोबार, खास खबर, पटना
0
बिहार, बालू और वर्चस्व की लड़ाई का ‘गुट’बाजी कनेक्शन !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नदी के गर्भ में ‘पीला सोना’ यानि बालू। नदी के चारों ओर बालू के रूप में पसरी सुनहरी चादर। चादर पर कब्जे के लिए स्थानीय बालू माफिया में चलने वाली वर्चस्व की लड़ाई। खूनी गुटबाजी। खुद को सुपर साबित करने की होड़। जी हां, ये पटना से सटे पालीगंज के लिए आम बात है। जहां आए दिन बात-बात पर दो गुट हथियार लेकर आमने-सामने होते हैं। उसके बाद किसी की गोद सुनी होती है। किसी का सुहाग उजड़ता है। बाकी रह जाती है बालू की भूख। जो कभी दोनों गुटों को शांत नहीं रहने देती।

बालू के अवैध खनन की अंतहीन कहानी
बालू के अवैध खनन के खेल में आधिपत्य की जंग प्रमुख होती है। एक तरफ सरकार की ओर से बालू के खनन और उठाव पर रोक है। माफिया ऐसा नहीं मानते। उनके लिए बालू पर कब्जा स्टेट्स सिंबल की तरह है। जिसके लिए दोनों गुट मरने-मारने पर उतारू हो जाते हैं। पालीगंज में ऐसे ही दो गुट हैं। श्रीराय और सिपाही राय गुट। बिहटा और मनेर में बिखरे अवैध सोने पर इन दोनों गुटों का कब्जा है। एक मुट्ठी बालू भी बिना इनकी इजाजत नहीं उठ पाता है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

वर्चस्व के संघर्ष में जाती है मजदूरों की जान
दोनों गुट बालू पर वर्चस्व कायम करने के लिए मजदूरों की जिंदगी से भी खेलते हैं। इन दोनों गुटों में आए दिन गोलीबारी की घटना आम बात है। इलाके में गोली की आवाज सुनने के बाद कोई बच्चा चौंकता नहीं है। लोग अपनी दिनचर्या में लगे रहते हैं। उनके लिए गोली चलना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। ये स्थिति तब है, जब पूरी सरकार इस इलाके के बगल में विराजती है। हाल के दिनों में मनेर के सुवरमरवा और बिहटा का अमनाबाद बालू घाट चर्चा के केंद्र में रहा। इन दोनों घाटों पर आए दिन गोलीबारी होती रहती है।

बालू में दबा दिये जाते हैं मजदूरों के शव
सिपाही गुट की ओर से हाल में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हुई थी। जिसमें कई लोग मरे थे। स्थानीय लोग नाम नहीं बताने की शर्त पर कहते हैं। गोलीबारी में लोग मरते हैं। उनके शवों को दोनों गुट गायब कर देता है। बालू में गाड़ देता है। ग्रामीण मानते हैं कि प्रशासन सिर्फ बालू की खुदाई करे, तो नरकंकाल के ढेर लग जाएंगे। गोलीबारी के बाद मरने वालों के शव को सावधानी से ठिकाने लगाया जाता है। स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती। भनक लगने के बाद भी पुलिस का मुंह बंद कर दिया जाता है।

बिहटा में फाैजिया और सिपाही गैंग के बीच चलीं 1000 राउंड गाेलियां, 5 की माैत

बिहटा के अमनाबाद दियारा में साेन से अवैध बालू खनन में वर्चस्व काे लेकर माफिया शंकर सिंह उर्फ फाैजिया और उमाशंकर सिंह उर्फ सिपाही गुट के बीच एक हजार से अधिक राउंड गाेलियां चलीं। बुधवार रात 10 बजे से गुरुवार की सुबह करीब 9:30 तक राइफल, पिस्टल, बंदूक और अन्य अवैध हथियाराें से चली गाेलियों से पांच लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि आधा दर्जन घायल हाे गए।

मरने वालाें में फाैजिया गुट के बालू माफिया मनेर के गोरैया स्थान के शत्रुघ्न राय व मुकेश कुमार, ब्यापुर का नाव मालिक लालदेव राय, भोजपुर के चांदी थाना के रामपुर गांव का बिमलेश उर्फ विक्की कुमार सिंह और बिहिया के बिनगांव के दो मजदूर हैं। चाैंकाने वाली बात यह है कि अमनाबाद बिहटा थाने से करीब 10 किमी और मनेर थाने से 7 किमी दूर है, पर पुलिस काे गाेलीबारी की भनक तक नहीं लगी।

गुरुवार काे मीडिया में जब खबर चलने लगी तब पटना से लेकर स्थानीय पुलिस हरकत में आई। इतनी बड़ी घटना के बाद भी एसएसपी डाॅ. मानवजीत सिंह ढिल्लाे और सिटी एसपी वेस्ट घटनास्थल पर नहीं गए। घटनास्थल पर आधा दर्जन से ऊपर जगहों पर खून के धब्बे थे। करीब 500 खाेखे पड़े हुए थे।

एक-एक अस्पताल में घायलों और मृतकाें केे शव को खोजती रही पुलिस

पुलिस काे सूचना दे दी गई पर नहीं पहुंची

ग्रामीणाें ने कहा कि जैसे ही गाेली चलनी हुई, वैसे ही स्थानीय पुलिस काे सूचना दी गई। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। गुरुवार काे जब पुलिस की टीम माैके पर पहुंची ताे उन्हें इस बात की जानकारी तक नहीं मिली कि कितने लाेगाें की माैत हुई है और कितने घायल हुए हैं। पुलिस मृतकाें और घायलाें की खाेजबीन करने में जुट गई। पुलिस पीएमसीएच, एनएमसीएच से लेकर सभी सरकारी अस्पतालाें के साथ बिहटा, मनेर व आसपास के निजी अस्पतालाें में भी गई पर कहीं काेई घायल या मृतक का शव नहीं मिला।

एसएसपी बोले-एक की ही हुई मौत

एसएसपी डाॅ. मानवजीत सिंह ढिल्लाे ने बताया कि दाे पक्षाें में गाेलीबारी हुई है। इसमें आरा के मजदूर विमलेश कुमार की माैत हाे गई। माैके से 50 खाेखा बरामद किया गया है। इलाके में 2 पुलिस अधिकारी और 30 जवानाें की तैनाती कर दी गई है। पीएमसीएच, एनएमसीएच के अलावा बिहटा, मनेर और आसपास के अस्पतालाें में छानबीन करने पर कहीं भी घायल व मृतक नहीं मिले।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

Next Post
भारतीय अस्मिता का प्रश्न……..

भारतीय अस्मिता का प्रश्न........

सीड़ीएस : चुनौतियों भरी जिम्मेदारी

सीड़ीएस : चुनौतियों भरी जिम्मेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend