ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार इन्वेस्टर्स मीट:सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, 100 से ज्यादा उद्योगपतियों ने दिखाई रुचि

UB India News by UB India News
September 30, 2022
in कारोबार, खास खबर, पटना
0
बिहार इन्वेस्टर्स मीट:सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, 100 से ज्यादा उद्योगपतियों ने दिखाई रुचि
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजधानी पटना में आज से बिहार इन्वेस्टर्स मीट 2022 का शुभारंभ हो रहा है. आज इसका उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने किया. इस उद्घाटन कार्यक्रम में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. वहीं, इसमें उद्योग समूह के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. इस मीट में बिहार में उद्योग लगाने को लेकर मंथन होगा.

सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन
उद्योग विभाग का इन्वेस्टर्स मीट सीएम सचिवालय के संवाद कक्ष में आयोजन किया गया है. इसका उद्घाटन आज सीएम नीतीश कुमार ने किया. उद्योग मंत्री समीर महासेठ के अध्यक्षता में बिहार इन्वेस्टर्स मीट 2022 हो रहा है. इसमें उद्योग समूह के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. कई नामचीन कंपनी के अधिकारियों के साथ चर्चा होने की संभावना है. वहीं, इस कार्यक्रम में वित्तमंत्री विजय चौधरी, उद्योग मंत्री समीर महासेठ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने एक बड़े उद्योगपति ने अपनी चिंता से अवगत कराया. माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स के निदेशक राजेश अग्रवाल ने सुरक्षा को लेकर अंपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन रहे, इस पर ध्यान देने की जरूरत है. इनके अलावा भी कई उद्योगपतियों ने भी अपनी बात रखी.

बिहार में उद्योग एक बड़ी समस्या
बता दें कि बिहार में उद्योग आज एक बड़ी समस्या है. अब महागठबंधन की सरकार पहली इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन कर रही है. इससे पहले बिहार में एनडीए की सरकार थी. एनडीए सरकार में उद्योग मंत्री के रूप में शाहनवाज हुसैन हैदराबाद में भी इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया था. दिल्ली में भी इन्वेस्टर्स मीट किया था और कई राज्यों में इसे करने की तैयारी थी. दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में अडानी, आइटीसी और लूलू ग्रुप समेत कई बड़ी कंपनियों ने बिहार में निवेश का ऐलान भी किया था. वहीं, अभी महागठबंधन सरकार में उद्योग मंत्री समीर महासेठ भी रोजगार को लेकर काफी सक्रिय हैं. इसको लेकर लगातार कई कार्यक्रम भी कर रहे हैं.

इस दौरान प्रदेश की उद्योग नीति की उद्योपतियों ने प्रशंसा की. कुछ ने उद्योगपतियों के लिए और सहूलियत की मांग रखी तो कुछ ने नए क्षेत्रों को भी उद्योग का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उद्योगपतियों राज्य में पूरी सुरक्षा का वादा किया. पटना स्थित संवाद में राज्य में उद्योगों की स्थापना के लिए आयोजित ‘बिहार इन्वेस्टर्स मीट’ की अध्यक्षता करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में निवेश का सकारात्मक माहौल बन रहा है. जिससे राज्य में निवेश के लिए उद्योगपतियों की दिलचस्पी बढ़ रही है.

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा मंत्री विजय चौधरी, समीर महासेठ समेत अन्य नेता मौजूद रहे. उद्योगपति राजेश अग्रवाल ने बिहार की इंडस्ट्री पॉलिसी की तारीफ की और कहा, इथनॉल इंडस्ट्री लगाने में सरकार ने भरपूर मदद पहुंचाई है. जहां भी मुश्किल आई सरकार ने तत्काल इसे दूर किया. बिहार की डेमोग्रफी सबसे बेहतर है, लेकिन सुरक्षा को लेकर और बेहतर व्यवस्था करने की जरूरत है.

अडानी ग्रुप से विक्रम जय सिंघानिया ने अपनी बात रखते हुए कहा, अडानी ग्रुप बिहार की इंडस्ट्री पॉलिसी से बहुत खुश है. यही कारण है कि राज्य में अडानी लॉजिस्टिक ने कई जिलों में काम शुरू कर दिया है. अडानी की सफलता की स्टोरी बिना बिहार के अधूरी है. जय सिंघानिया ने लॉजिस्टिक को उद्योग का दर्जा देने की मांग रखते हुए कहा कि बियाडा के लैंड एक्यूजिशन में लॉजिस्टिक को भी शामिल किया जाए.

अडानी ग्रुप के विक्रम जय सिंघानया ने सुरक्षा को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, जब आया था तो सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल थे. मगर सरकार ने जिस तरीके से साथ दिया वो बेहतर था. सरकार का सुरक्षा को लेकर कारवाई प्रभावित करने वाला है. सुरक्षा को लेकर यहां कोई समस्या नहीं. अडानी ग्रुप बिहार में और इंडस्ट्री लगाएगा.

मोंटे कार्लो ग्रुप के ऋषभ घोषवाल, बीपीसीएल के एसके जैन और टीवीएस के रामनाथ सुब्रमण्यम ने भी अपनी बात रखी. इन्होंने बिहार में बड़े उद्योग लगाने की तैयारी की बात कही. इसके साथ ही सिंगल विंडो सिस्टम को और सुधारने का सुझाव दिया. उद्योगपति सिद्धार्थ मिश्रा कमार्शियल कंपनी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि बिहार के उद्योग विभाग रफ्तार से काम करना शुरू किया है. जीविका आज उद्योग के लेबरफोर्स को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही. चंपारण मॉडल और मुजफ्फरपुर मॉडल बिहार का सबसे बेहतर मॉडल है.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, उद्योगपतियों को जो भी परेशानियां होंगी उसे फौरन दूर किया जायेगा. कोरोना में जो भी बाहर से आए उनका स्वागत किया. बाहर से आकर लोगों ने बेहतर काम शुरू किया है. नई औद्योगिक प्रोत्साहन नीति को बेहतर बनाया गया है. 2007 में ही बिहार ने इथेनॉल का कानून बनाया था. केंद्र सरकार को भेजा था पर सरकार ने मंजूर नहीं किया. उस समय मंजूरी मिल जाति तो और बेहतर होता.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, उद्योग के लिए हमने सख्ती बरती है. इथेनॉल को घूमकर हमने घूमकर देखा है. मैंने सबसे पूछा है कि कोई समस्या है तो मुझे बताएं. सभी एसपी और डीएम को निर्देश दे दिया गया है. जो भी गलत करे उसे किसी कीमत पर न छोड़ें. उद्योगपति को जहां भी, जो भी तंग करने की कोशिश करेगा उसे नहीं छोड़ा जाएगा. जहां से खबर मिले वहां फौरन कार्रवाई करे. किसी को भी किसी कीमत पर ना छोड़ें. आप लोग किसी बात की चिंता न करें, आप लोग बिहार आ रहे हैं इसे देखकर खुशी हो रही है.

इससे पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन में सभी उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए कहा, ऐसे कार्यक्रम के जरिए नॉलेज पार्टनर बनाया जाना चाहिए. अब बिहार के बाहर काम कर रहे अधिकारियों को बिहार आने का मन कर रहा. मैं पहले दिल्ली में पढ़ता था और खेलता था. बिहार में सुविधाएं क्यों नहीं हो सकतीं, ये सोचता था. जो काम बांग्लादेश कर सकता है. वो काम बिहार में कैसे नहीं हो सकता.

तेजस्वी यादव ने कहा, आज बिहार सरकार आपको दिल से स्वागत कर रही है. बिहार सरकार हमेशा फ्लेक्सिबल है. जो सुझाव आपकी तरफ से आएंगे उसे तत्काल लागू किया जाएगा. सीएम नीतीश जी के नेतृत्व ने इंफ्रास्ट्रक्चर में बेहतर काम हुआ है. कतर से लोग फ्रेश सब्जी के लिए बिहार पहुंचे. बिहार उन्हें फ्रेश सब्जी उपलब्ध करा सकता है. कई क्षेत्रों में फूड प्रोसेसिंग का बेहतर काम हो सकता है. आज बिहार के छात्र आईटी में दूसरे राज्य में बेहतर काम कर रहे. आईटी क्षेत्र में SEZ लाने से क्रांति आ सकती है.

डिप्टी सीएम ने आगे कहा, बिहार का परसेप्शन बदल रहा है. आज मीडिया बिहार की अलग तस्वीर दिखाता है. मीडिया की तस्वीर से परसेप्शन बनाने की जरूरत नहीं. रातोंरात बिहार जंगलराज कैसे बन गया? सभी के सुरक्षा के लिए बिहार प्रतिबद्ध है. जहां पुलिस थाना की जरूरत है, वह भी बन जाएगा. बिहार पूरी तरह तैयार है और बस टेक ऑफ करने की जरूरत है.
तेजस्वी ने मीडियाकर्मियों को सलाह देते हुए कहा कि वे लोग भी बिहार के ही हैं, वो भी साथ दें.

विकास आयुक्त विवेक सिंह ने कहा, नए उद्योगों के लिए 56 दिन का टारगेट तैयार किया गया है. 56 दिन में नए उद्योग के लिए सभी काम पूरा हो जाएगा. जमीन को लेकर समस्याएं खत्म की गई हैं. देश में अतिथि देवो भवः होता है. बिहार में अतिथि महादेवो भवः है. वहीं, डीजीपी एस के सिंघल ने कहा, बिहार की पुलिस लॉ एंड ऑर्डर के लिए प्रतिबद्ध है. उद्योग के लिए पुख्ता सुरक्षा देना हमारा दायित्व है.

डीजीपी ने कहा, NCRB के डाटा के मुताबिक बिहार में अपराध लगातार कम हुआ है. महिला सुरक्षा को लेकर बेहतर व्यवस्था है. ज्यादा से ज्यादा नई भर्तियां कर व्यवस्था और मजबूत की जा रही है. बिहार में 20 हजार पुलिस को ट्रेनिंग करने की घर में सुविधा है. बिहार पुलिस को CISF की तर्ज पर ट्रेनिंग देकर लगाया जा रहा. 112 डायल नंबर ने पूरी सुविधा बढ़ाई है. बिहार में उधोग लगाने वाले उद्योगपति बेफिक्र रहें, उन्हें हर प्रकार की सुरक्षा दी जाएगी.

उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने उद्योगपतियों को बिहार आने का न्योता देते हुए कहा, जिस विश्वास के साथ बिहार में आए हैं इसको बनाए रखा जायेगा. सभी उद्योगपतियों का बिहार में स्वागत है. सभी जिलों के डीएम और एसपी आज की बैठक में जुड़े हुए हैं. बिहार में स्किल्ड मजदूरों की कमी नहीं है. कोरोना में लौटकर आए स्किल्ड मजदूरों को काम दिया गया. 2 महीने में 17 हजार मजदूरों को रोजगार दिया गया. मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा, उद्योगपतियों की हर छोटी से छोटी समस्या को तत्काल खत्म किया जायेगा.

वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा, आपका बिहार में क्या महत्व है, हमें पता है. पूरी सरकार आपके सामने बैठी है. बहुत बड़े उधोग की हमें कामना नहीं है. आपलोग पर पूरा विश्वास सरकार का है. जो बाहर से उद्योगपति आए हैं अब वो सफलता की बात कर रहे हैं. बिहार आने से पहले लोग हिचकिचाते हैं, लेकिन एकबार बिहार आ जाते हैं तो देखकर फिर वापस नहीं जाना चाहते हैं.

‘लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन होना चाहिए मुख्यमंत्री जी’
माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स के निदेशक राजेश अग्रवाल ने सुरक्षा को लेकर अंपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि ‘ सूबे में लॉ एंड ऑर्डर बना रहे, इस पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स के निदेशक के मुताबिक ‘एक ही चैलेंज है मुख्यमंत्री जी, मैं जो आपसे बात करना चाहता हूं। हम लोग बिहार के बाहर के राज्यों से आए हैं। हम लोग दिल्ली से हैं, हमको ऐसा माहौल चाहिए, जहां पर हमारे लिए सेफ्टी हो। हम गुजारिश करेंगे कि मुख्यमंत्री जी आप सपोर्ट कीजिए, लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर।’

डीजीपी ने दिलाया भरोसा
राजेश अग्रवाल निदेशक माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स ने कहा कि ‘हम माइक्रोमैक्स कंपनी से हैं। यह एक मोबाइल बनाने वाली कंपनी है। हम लोग बिहार में 15 सालों से मोबाइल बेच रहे हैं। लेकिन बिहार में उद्योग लगाने का ये हमारा पहला अनुभव है। हम एथेनॉल की फैक्ट्री लगा रहे हैं।’ माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स के डायरेक्टर राजेश अग्रवाल की ये चिंता भरी बातें बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी एसके सिंघल ने भी सुनीं। उन्होंने मंच से इस बात का दावा कि ‘बिहार पुलिस सूबे में बढ़िया और सुरक्षित वातावरण देने के काबिल है। हम बिहार में उद्योगों और उद्योगपतियों को सिक्योर माहौल दे भी रहे हैं।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
बिहार, बालू और वर्चस्व की लड़ाई का ‘गुट’बाजी कनेक्शन !

बिहार, बालू और वर्चस्व की लड़ाई का 'गुट'बाजी कनेक्शन !

भारतीय अस्मिता का प्रश्न……..

भारतीय अस्मिता का प्रश्न........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend