ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सुधाकर सिंह को सच बोलने की मिली सजा? नाराज CM नीतीश बिना कृषि मंत्री की कर ली बैठक!

UB India News by UB India News
September 18, 2022
in कृषि, जदयू, पटना, राजद
0
सुधाकर सिंह को सच बोलने की मिली सजा? नाराज CM नीतीश बिना कृषि मंत्री की कर ली बैठक!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की महागठबंधन सरकार में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। अगर सब ठीक चलता तो नीतीश कुमार नाराज नहीं होते। बिना मंत्री के विभागीय बैठक नहीं करते। दरअसल, शनिवार को नीतीश कुमार सूखे से पीड़ित किसानों को सरकारी मदद पहुंचाने के लिए समीक्षा बैठक की, लेकिन इस बैठक में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह मौजूद नहीं थे। ऐसे में सवाल उठता है कि बैठक में कृषि मंत्री को बुलाया नहीं गया था, या बुलाने के बावजूद सुधाकर सिंह आए नहीं?

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूखे से पीड़ित किसानों को सरकारी मदद देने के लिए समीक्षा बैठक बुलाई थी। सीएम की इस बैठक में कृषि विभाग के सचिव एन. सरवन कुमार मौजूद रहे, लेकिन मंत्री सुधाकर सिंह बैठक में शामिल नहीं थे। जबकि आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार आपदा और कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में आपदा विभाग के मंत्री और सचिव शामिल हुए। वहीं कृषि मंत्री की गैर मौजूदगी में ही कृषि विभाग की समीक्षा कर ली गई।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

कृषि सचिव ने ही बताया कि राज्य में सूखे की स्थिति क्या है और राज्य सरकार ने पीड़ित किसानों को किस तरह से मदद की है। उन्होंने बताया कि सूखे से पीड़ित किसानों के बीच 62 करोड़ रुपये डीजल अनुदान के रूप में बांटे जा चुके हैं। कृषि सचिव के अनुसार, किसानों को 12 तरह के बीज भी दिए जा रहे हैं। अब तक तीन लाख के करीब किसानों को फसल बीज दिए जा चुके हैं। कृषि सचिव के अनुसार, अब तक चार लाख किसानों को डीजल अनुदान दिया गया है।

गौरतलब है कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कृषि विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। कैमूर में किसानों को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा था कि पूरा विभाग चोर है और वे चोरों के सरदार हैं। यही नहीं, कृषि मंत्री ने नीतीश कुमार की कृषि नीति को भी बेकार बता चुके हैं। वहीं, मंगलवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में इस मसले पर सुधाकर सिंह की नीतीश कुमार के बीच कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद बाद कषि मंत्री ने इस्तीफे की धमकी भी दे दी थी। हालांकि सुधाकर सिंह इससे इनकार किया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
तेजस्वी पर CBI का ‘ब्रह्मास्त्र’, कैसे बचेंगे?

तेजस्वी पर CBI का 'ब्रह्मास्त्र', कैसे बचेंगे?

Find the corresponding chapter within our Holt McDougal Environmental Science Textbook Companion Course. Would be good if there was a syllabus or a "the means to" on use of the book.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend