ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की राजनीती में किसके साथ कौन है यह उन्हें भी नही पता ………..

UB India News by UB India News
September 16, 2022
in खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार की राजनीती में किसके साथ कौन है यह उन्हें भी नही पता ………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की चकरघिन्नी पॉलिटिक्स से पत्रकारों का माथा खराब हो गया है। कब कहां कौन किससे सट जाए, कहना मुश्किल हो रहा है। आइडियोलॉजी और संबंधों की दुहाई देनेवाले राजनेता शतरंज की चाल रहे हैं। कोने-कोने पर अपने मोहरे फिट करने की जुगत में हैं। सबकी नजर 2024 (लोकसभा) और 2025 (बिहार विधानसभा) पर है। उसी के हिसाब के गोटियां सेट की जा रही है। कुर्सी की खींचतान में जनता तो कहीं है ही नहीं। सत्ता की रूख भांपने का दावा करनेवाले नामचीन पत्रकारों का सिर ठिकाने लग गया है। माथे पर ठंडा तेल लगाकर आंख बंद करते ही, चैन चुराने वाली एक और ब्रेकिंग आ जा रही है। बेचारे किसी तरह मैनेज कर पा रहे हैं। आमलोगों की समझ में नहीं आ रहा है कि उन्होंने किसको, किस काम के लिए वोट दिया था? उनको लग रहा है कि जब पटना में सब घोर-मट्ठा ही होना था तो गला फाड़-फाड़कर एक-दूसरे की औकात क्यों बता रहे थे? चुनाव पर आखिर इतना खर्च क्यों किया गया? इतने हेलीकॉप्टर क्यों उड़ाए गए?

10 अगस्त के बाद से सिर्फ खबर ही खबर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10 अगस्त 2022 को आठवीं बार शपथ लेने का रेकॉर्ड बनाया। 9 अगस्त से पहले किसी को नहीं पता था कि वो एक बार फिर पलटी मारनेवाले हैं। मगर उन्होंने ऐसा किया। 2020 के विधानसभा चुनाव में सत्ता बचाने के लिए लालू परिवार के बारे में कितना कुछ नहीं बोले थे। मगर नौ अगस्त को इस्तीफा देने के बाद सीधे 10 सर्कुलर रोड यानी राबड़ी आवास पहुंचे गए, सत्ता के लिए समर्थन मांगने। ये बातें सिर्फ नीतीश कुमार पर ही लागू नहीं होती है, बल्कि तेजस्वी यादव भी अपने ‘चाचा’ के लिए न जाने कितने ‘शुभ वचन’ बोले थे। मगर 10 अगस्त को पटना के राजभवन में गले मिल-मिलकर पोज पर पोज दिए जा रहे थे। समाजवाद की दुहाई दे रहे थे। खैर, सियासत का यही चरित्र है, कुर्सी के लिए पाला बदलने का ये खेल न तो नीतीश कुमार पहली बार खेल रहे थे और ना ही लालू के वारिस तेजस्वी। मीडिया वाले इसे अपने-अपने हिसाब से एक्सप्लेन करने में लगे रहे।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

नीतीश का पाटलिपुत्र से हस्तिनापुर कूच
बिहार में सबकुछ सेट हो गया तो नीतीश ने अपना दायरा बढ़ाना चालू किया। पटना में एक से बढ़कर एक पोस्टर लगाए गए। लालू परिवार से टारगेट सेंटर को पीएम मोदी पर सेट किया गया। ऐसा लग रहा था कि बस कल-परसों की बात है, नीतीश कुमार दिल्ली के सेंट्रल हॉल में शपथ लेने ही वाले हैं। 48 घंटे तक देश का सियासी पारा चढ़ा रहा। इसके बाद नीतीश कुमार के ‘दिल्ली कूच प्लान’ को मीडिया के सामने रखा गया। पटना से दिल्ली तक पत्रकारों की फौज लगा दी गई। दिल्ली पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने कांग्रेस के वारिस राहुल गांधी के दरवाजे पर दस्तक दी। उससे पहले उन्होंने (नीतीश कुमार) साफ कर दिया कि वो 2024 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। शायद दिल्ली की हवा ने उन्हें इस बात का अहसास करा दिया। तीन दिनों तक दिल्ली में रहकर नीतीश कुमार ने मथ डाला। कभी इस दरवाजे पर चाय पकौड़े तो कभी उस दरवाजे पर कॉफी बिस्किट। फ्लैश पर फ्लैश चमकते रहे। फोटो खींचाते रहे। दिल्ली की गर्मी में पसीना पोंछते-पोंछते पत्रकार सवाल पर सवाल दाग रहे थे। इसके बाद नीतीश कुमार पटना लौट गए।

PK से डिनर टेबल पर नहीं हो पाई डीलिंग
24*7 पॉलिटिशियन नीतीश कुमार भला चैन से कहां बैठनेवाले थे। वो तो राजनीति को खाते, पीते, पहनते और सोते हैं। लिहाजा उन्होंने अपने पुराने दोस्त पवन वर्मा को बुलावा भेजा। स्टेट गेस्ट हाउस में रहने का इंतजाम कराया। रात में डिनर टेबल पर सियासी सेटिंग का खेल शुरू हुआ। दरअसल, बिहार में नीतीश की परेशानी बीजेपी कम, प्रशांत किशोर ज्यादा बने हुए हैं। प्रशांत किशोर और पवन वर्मा की दोस्ती काफी पुरानी है। सीधे-सीधे प्रशांत किशोर को नीतीश कुमार कॉल करना नहीं चाहते थे। लिहाजा उन्होंने पवन वर्मा के जरिए मेसेज भेजवाया। पवन की बात को पीके टाल नहीं पाए। दो दिनों की मेहनत बाद वो तैयार हो गए। पवन वर्मा से दोस्ती की लाज उन्होंने (प्रशांत किशोर) ने रख ली। बुधवार को डिनर टेबल पर नीतीश कुमार के साथ प्रशांत और पवन वर्मा दोनों थे। नीतीश कुमार ने अपने पुराने दोस्तों से दिल की बात कही। मगर ये गुपचुप मुलकात मीडिया में लीक हो गई। कन्फर्मेशन के लिए पत्रकारों ने सीधे-सीधे नीतीश से ही पूछ लिया। मिलने की बात तो उन्होंने मानी लेकिन क्या बात हुई, इसके बारे में नहीं बताया। अंदजा लगाया कि नीतीश की पीके से बात नहीं बनी। अगले दिन प्रशांत किशोर ने दिनकर की कविता ट्वीट कर जता दिया कि वो जिस रास्ते पर चल रहे हैं, पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे। वैसे राजनीति कब 360 डिग्री पर घूम जाए कहना मुश्किल है। हमेशा की तरह पत्रकार अपना माथा खुजा रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
सवाल है सार्वजनिक जीवन में उचे मापदंड़ स्थापित करने का………

सवाल है सार्वजनिक जीवन में उचे मापदंड़ स्थापित करने का.........

भारतीय राजनीति को दागदार बना रहा दलबदल….

भारतीय राजनीति को दागदार बना रहा दलबदल....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend