ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बेगूसराय गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार ,पुलिस आज करेगी बड़ा खुलासा

बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार छापेमारी अभियान में जुटी हुई है. पुलिस शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेगी. इस बीच डीआइजी ने देर रात इस मामले का खुलासा किये जाने का संकेत दिया. इधर, पुलिस को शक है कि इस कांड में तेघड़ा निवासी रामलोचन राय उर्फ लुस्की सिंह का हाथ हो सकता है. उसकी बहन के पटना के मरांची स्थित घर पर पुलिस ने छापेमारी भी की. हालांकि, वह नहीं मिला.

UB India News by UB India News
September 17, 2022
in अपराध, पटना, बेगुसराय
0
बेगूसराय गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार ,पुलिस आज करेगी बड़ा खुलासा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बेगूसराय गोलीकांड के 2 दिन बाद बिहार पुलिस मास्टरमाइंड केशव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। केशव को झारखंड की झाझा रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया, जिसके बाद उसे बेगूसराय पुलिस को सौंप दिया गया। अन्य 3 संदिग्ध युवराज, अर्जुन और सुमित को पुलिस ने हिरासत में लिया है। नेशनल हाईवे 28 पर 13 सितंबर को 5 जगहों पर 2 बाइक सवारों ने गोलियां बरसाईं थीं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

मास्टरमाइंड केशव से पूछताछ जारी है। SP योगेंद्र कुमार ने कहा कि शुक्रवार दोपहर ढाई बजे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। खुलासे चौंकाने वाले हो सकते हैं।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

सुमित पुराना हिस्ट्रीशीटर
चारों अपराधियों में सुमित मेन है। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और हिस्ट्रीशीटर भी है। केशव और बाकी के दोनों अपराधी इसके अंदर में ही काम करते हैं। सूत्रों के अनुसार सुमित का कनेक्शन शराब के अवैध धंधे से भी है।

पेट्रोल पंप लूटकांड में जेल जा चुका है केशव
14 सितंबर को केशव उर्फ नागा के चार भाइयों में से एक को पुलिस ने उठाया था। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया, जिसके बाद केशब बीहट से भागा। इसी क्रम में ट्रेन में पकड़ा गया। वह बीहट में ही पेट्रोल पंप लूट कांड में पहले जेल जा चुका है।

गुरुवार दोपहर बेगूसराय पुलिस 2 आरोपियों को हिरासत में ले जाती हुई। इन्हीं दोनों से पूछताछ के बाद मास्टरमाइंड केशव को पकड़ा गया है।
गुरुवार दोपहर बेगूसराय पुलिस 2 आरोपियों को हिरासत में ले जाती हुई। इन्हीं दोनों से पूछताछ के बाद मास्टरमाइंड केशव को पकड़ा गया है।

11 लोगों को मारी थी गोली, एक की मौत
बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-28 स्थित गोधना क्षेत्र में 13 सितंबर को शाम 4 बजे फायरिंग की वारदात सामने आई थी। 40 मिनट तक चली इस फायरिंग में हाईवे के 25 किलोमीटर के बीच 5 जगहों पर बाइक सवारों ने गोलियां बरसाईं थी।

झाझा रेलवे पुलिस ने केशव को पकड़ने के बाद उसे बेगूसराय पुलिस को सौंप दिया। बेगूसराय पुलिस देर रात झाझा से जिला मुख्यालय लेकर आई।
झाझा रेलवे पुलिस ने केशव को पकड़ने के बाद उसे बेगूसराय पुलिस को सौंप दिया। बेगूसराय पुलिस देर रात झाझा से जिला मुख्यालय लेकर आई।

फायरिंग में 11 लोगों को गोली लगी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। फायरिंग वाली पांच में चार जगहों पर लोगों ने कहा-एक बदमाश बाइक चला रहा था तो पीछे बैठा दूसरा शख्स जिसे मन किया, गोली मारता रहा। वहीं, मल्हीपुर चौक पर पान की दुकान पर बैठे युवक ने कहा कि उसने देखा कि तीन बाइक से बदमाश आए थे।

वारदात के दूसरे दिन पांच थानों की पुलिस पूरे दिन हाईवे पर मुस्तैद रही। वारदात के दिन यही पुलिसवाले अन्य किसी थाने को एक अलर्ट तक नहीं भेज पाए।
वारदात के दूसरे दिन पांच थानों की पुलिस पूरे दिन हाईवे पर मुस्तैद रही। वारदात के दिन यही पुलिसवाले अन्य किसी थाने को एक अलर्ट तक नहीं भेज पाए।

जहां, जहां फायरिंग की… वहां से भास्कर रिपोर्ट

स्पॉट-1: बछवारा थाना क्षेत्र का गोधना

दो को गोली मारी, एक की मौत
शाम करीब साढ़े 4 बजे। यहीं पहली वारदात हुई। बदमाशों ने भारत फाइनेंस के कर्मचारी विशाल कुमार (26) को गोली मार दी। विशाल अपना काम पूरा करने के बाद पैसा जमा करने के लिए दुलारपुर स्टेट बैंक के पीछे अपने कार्यालय जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने गोधना स्कूल के पास उन्हें गोली मार दी। इसके बाद गोधना ठाकुरबाड़ी के पास बरौनी फ्लैग निवासी चंदन कुमार को गोली लगी। चंदन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

स्पॉट-2: तेघड़ा थाना क्षेत्र का पिढ़ौली
बदमाश पहले स्पॉट से आधा किलोमीटर दूर स्थित तेघड़ा थाना की सीमा पर पिढ़ौली चौक पहुंचे। तब शाम के करीब 4:40 बजे होंगे। यहां भी बदमाश फायरिंग करते हैं। पिढ़ौली निवासी बृजकिशोर पाठक के 30 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार को गोली लगती है। गौतम यहां के संगीता गैस एजेंसी में काम करते हैं। वह एजेंसी से गैस सिलेंडर उतारकर लौटे ही थे कि बदमाशों की फायरिंग में उन्हें गोली लग जाती है। वे वहीं अचेत पड़ जाते हैं। इसके बाद बदमाश यहां से भी आराम से निकल जाते हैं।

बदमाश करीब 4:50 बजे दूसरे स्पॉट से 7 किलोमीटर दूर फुलवरिया थाना क्षेत्र के मोती चौक पहुंचे थे।
बदमाश करीब 4:50 बजे दूसरे स्पॉट से 7 किलोमीटर दूर फुलवरिया थाना क्षेत्र के मोती चौक पहुंचे थे।

स्पॉट-3: फुलवरिया थाना क्षेत्र का मोती चौक

बदमाश करीब 4:50 बजे दूसरे स्पॉट से 7 किलोमीटर दूर फुलवरिया थाना क्षेत्र के मोती चौक पहुंचे। यहां तेघड़ा अयोध्या चौक पर रघुनंदनपुर निवासी दीपक कुमार (28) को पीठ में गोली मार दी। वहीं, अयोध्या चौक पर ही समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ओरियामा गांव निवासी नीतीश कुमार और बरौनी फ्लैग निवासी अमरजीत को भी गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फुलवारी से नेशनल हाईवे 31 की तरफ मुड़ गए।

FCI थाने के मल्हीपुर चौक पर बदमाशों की फायरिंग के दौरान एक पान दुकान में भी गोलियों के निशान हैं। हालांकि, इस दौरान किसी को गोली लगी नहीं।
FCI थाने के मल्हीपुर चौक पर बदमाशों की फायरिंग के दौरान एक पान दुकान में भी गोलियों के निशान हैं। हालांकि, इस दौरान किसी को गोली लगी नहीं।

स्पॉट-4: एफसीआई थाना क्षेत्र, मल्हीपुर चौक

तीसरे स्पॉट से 7 किलोमीटर दूर बदमाश मल्हीपुर चौक पहुंचे। इस समय 5 बजे रहे थे। पान की दुकान पर एक युवक ने बताया कि यहां सड़क किनारे तीन लोगों पर बदमाशों ने गोलियां चलाईं। आइसक्रीम बेचने वाले जीतू पासवान (25) को सबसे पहले गोली मारी गई। इसके बाद रंजीत कुमार (35) और ललीत कुमार (23) घायल हो गए।

पान की दुकान पर भी गोली चलाई गई, लेकिन गनीमत रही कि यह गोली किसी को नहीं लगी। दुकान पर बैठे युवक ने बताया कि तीन बाइक पर बदमाश सवार थे। हालांकि और जगहों पर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक ही बाइक पर दो बदमाश थे, जो फायरिंग कर रहे थे।

इस स्थान पर एक व्यक्ति को गोली मार बदमाश आगे निकल गए।
इस स्थान पर एक व्यक्ति को गोली मार बदमाश आगे निकल गए।

स्पॉट-5: चकिया थाना क्षेत्र, थर्मल प्लांट

बदमाश चौथे स्पॉट से करीब 10 किलोमीटर दूर आगे पहुंचे। चकिया थाना क्षेत्र के थर्मल पावर प्लांट के पास भरत यादव (32) को गोली मार दी। आसपास के लोगों ने बताया कि वह थर्मल पावर प्लांट से काम कर साइकिल से कस्बा स्थित अपने घर जा रहे थे। यहां से 10 कदम आगे NTPC गेट पर बदमाश मोकामा निवासी प्रशांत कुमार (23) को गोली मार दी। प्रशांत भी अपने घर लौट रहे थे।

यहां पर नवीन कुमार यादव ने बताया कि करीब सवा 5 बजे की बात होगी, हम लोग खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी एक बोलेरा आकर रुकी। उसमें से एक व्यक्ति उतरा और बताया कि आगे गोली मार दी। जब हम लोग भाग कर गए तो देखा कि भरत यादव जमीन पर छटपटा रहे थे। तब तक पता चला कि आगे भी किसी को गोली मारी गई है।

अब थानों का हाल जान लीजिए…

5 थानों से गुजरे हथियारबंद बदमाश, पुलिस अलर्ट तक नहीं भेज पाई

हथियारबंद बदमाश फायरिंग करते हुए पांच स्पॉट से बेखौफ गुजरे। खास बात यह है कि 30 KM की दूरी में सड़क किनारे ही बछवारा थाना, बरौनी थाना, जीरोमाइल थाना, एफसीआई थाना और चकिया थाना है। 40 मिनट तक बाइक सवार फायरिंग करते रहे और पुलिस का तालमेल देखिए कि वह आसपास के थानों को अलर्ट तक नहीं भेज पाई।

पुलिस बयान लेती रही और अपराधी सीमा पार करके निकल गए

आसपास के लोगों के मुताबिक बदमाश बाइक पर सवार थे। बाइक ड्राइव कर रहा बदमाश काले रंग की हेलमेट पहने हुए था। जो बदमाश गोली चला रहा था, वह गमछे से मुंह बांधे हुए थे। उसके हाथ में पिस्टल थी। प्रशांत कुमार को गोली मारने के बाद बदमाश पटना की ओर निकल गए। जब एक के बाद एक घायल अस्पताल पहुंचने लगे तब जाकर पुलिस सक्रिय हुई। हालांकि, ये सक्रियता भी सिर्फ बयान तक सिमट कर रह गई। क्योंकि पुलिस जब बयान ले रही थी, बदमाश बेगूसराय जिले की सीमा पार करके निकल गए।

वारदात में जान गंवाने वाले चंदन कुमार पावर ग्रिड में इंजीनियर थे। डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। छह महीने की बेटी है।
वारदात में जान गंवाने वाले चंदन कुमार पावर ग्रिड में इंजीनियर थे। डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। छह महीने की बेटी है।

चंदन की डेढ़ साल पहले शादी, 6 माह की बेटी

चंदन कुमार (32) बेगूसराय के बगरहा स्थित पावर ग्रिड में इंजीनियर थे। वह पंचायत समिति के सदस्य रह चुके हैं। डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। छह महीने की बेटी है। गोली लगने की खबर सुनकर परिवार रोते-बिलखते मौके पर पहुंचा। गोद में बेटी को लिए पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
SCO समरकंद सम्मेलन शुरू – सुधार और विस्तार, रीजनल सिक्योरिटी, सहयोग, कनेक्टिविटी को मजबूत करने और व्यापार को बढ़ावा देने पर चर्चा

SCO समरकंद सम्मेलन शुरू - सुधार और विस्तार, रीजनल सिक्योरिटी, सहयोग, कनेक्टिविटी को मजबूत करने और व्यापार को बढ़ावा देने पर चर्चा

क्या नीतीश को योगी से सीखना चाहिए कि अपराधियों से कैसे निपटें……..

क्या नीतीश को योगी से सीखना चाहिए कि अपराधियों से कैसे निपटें........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend