ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विपक्ष में हर दल का अपना राग

UB India News by UB India News
September 13, 2022
in खास खबर, विपक्ष
0
विपक्ष में हर दल का अपना राग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मिशन–२०२४ के लिए विपक्ष में एकजुटता से पहले ही बिखराव के संकेत नजर आने लगे हैं। विपक्ष में हर दल अपना अलग राग अलाप रहा है। भाजपा के खिलाफ पूरे देशमें माहौल बनाने में जुटे टीआरएम के प्रमुख केसीआर ने कहा है कि वह बहुत जल्द ही एक राष्ट्रीय पार्टी का गठन करेंगे। दूसरी ओर राजनीतिक धुरंधर शरद पवार की पार्टी ने उन्हें फिर से चार साल के लिए अध्यक्षचुन लिया है। इसके साथ ही राकांपा ने कहा है कि पवार २०२४ में प्रधानमंत्री पद का चेहरा नहीं होंगे‚ परंतु विपक्ष की तरफ से अपने दायित्वों को सक्रियता से पूरा करेंगे।

राकांपा ने पार्टी अध्यक्ष शरद पवार को आगामी लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किए जाने से इनकार करते हुए रविवार को कहा कि वह देश के हालात को देखते हुए विपक्ष की ओर से एक सशक्त भूमिका जरूर निभाएंगे। राकांपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रफुल्ल पटेल ने पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन के बाद कहा कि पवार आगामी आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश नहीं किए जाएंगे‚ लेकिन देश में व्याप्त महंगाई‚ बेरोजगारी जैसी विकराल समस्याओं और साम्प्रदायिक शक्तियों की बढ रही कारगुजारियों को देखते हुए वह विपक्ष की तरफ से पूरी सक्रियता से अपना दायित्व पूरा करेंगे। शरद पवार पहले भी विपक्षी एकता के लिए सक्रिय और अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं और आगे भी वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।
इससे पहले पवार को फिर चार वर्ष के लिए सर्वसम्मति से राकांपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद पवार ने महंगाई‚ बेरोजगारी‚ महिला सुरक्षा‚ चीन की घुसपैठ और देश में साम्प्रदायिक तनाव जैसे मसलों पर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर इन समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठानी ही होगी। उन्होंने पार्टी के राज्य और जिला संगठनों के अध्यक्षों से कहा कि वे राकांपा के समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित करें और भाजपा के खिलाफ माहौल तैयार करने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि देश के सामने खड़ी समस्याओं को देखते हुए भाजपा के विरुद्ध जनमत तैयार करने की महती आवश्यकता है।
पवार ने कहा कि आगामी दिनों में कई राज्यों में नगर परिषद‚ जिला परिषद‚ जिला पंचायत के चुनाव होने वाले हैं‚ इन चुनावों में पार्टी को नेतृत्व की नई पीढी तैयार करने का मौका मिलेगा। राकांपा के वरिष्ठ नेता इस अवसर का लाभ उठाते हुए युवाओं को पार्टी से जोड़े और उन्हें आगामी दिनों में बड़ी जिम्मेदारियां निभाने के लिए तैयार करें। उन्होंने कहा कि पार्टी के जिला एवं राज्य संगठन प्रमुख चुनावों में महिलाओं को ५० प्रतिशत से अधिक अवसर दें। ॥ द प्रफुल्ल पटेल बोले‚ हालांकि विपक्ष को एकजुट करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे ।

RELATED POSTS

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

अटकलों पर विराम लगाते हुए तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रविवार को कहा कि वह बहुत जल्द एक राष्ट्रीय पार्टी का गठन करेंगे और नीतियां तैयार करने पर काम जारी है। राव के कार्यालय से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है‚ ‘बुद्धिजीवियों‚ अर्थशा्त्रिरयों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ लंबी चर्चा के बाद एक वैकल्पिक राष्ट्रीय एजेंड़ा पर आम सहमति बनी है।’ इसमें कहा गया है‚ ‘तेलंगाना आंदोलन शुरू होने से पहले भी हमने ऐसा किया था।’ विज्ञप्ति में कहा गया है‚ ‘बहुत जल्द‚ एक राष्ट्रीय पार्टी का गठन किया जाएगा और इसकी नीतियां तैयार की जाएंगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 23, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

Next Post
चौथी औद्योगिक क्रांति………..

चौथी औद्योगिक क्रांति...........

सरकार का सही कदम……

सरकार का सही कदम......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend