ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले चुनाव प्रक्रिया में बदलाव के क्या है मायने ………

UB India News by UB India News
September 11, 2022
in खास खबर, ब्लॉग
0
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले चुनाव प्रक्रिया में बदलाव के क्या है मायने ………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अगले महीने होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले पार्टी लीडरशिप ने चुनाव प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि चुनाव के लिए नामांकन भरने वाले सभी पार्टी नेताओं को इलेक्टोरल कॉलेज में शामिल सभी 9 हजार डेलीगेट्स की लिस्ट देखने को मिलेगी। यह लिस्ट पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के पास 20 सितंबर से उपलब्ध होगी।

भारत जोड़ो यात्रा के तहत रविवार 11 सितंबर को राहुल गांधी ने केरल की यात्रा शुरू की। वे 19 दिन केरल भ्रमण करेंगे।
भारत जोड़ो यात्रा के तहत रविवार 11 सितंबर को राहुल गांधी ने केरल की यात्रा शुरू की। वे 19 दिन केरल भ्रमण करेंगे।

पांच नेताओं ने की थी चुनाव प्रक्रिया में ट्रांसपेरेंसी की मांग
शशि थरूर, कार्ति चिदंबरम, मनीष तिवारी समेत कांग्रेस के पांच सांसदों ने पार्टी की केंद्रीय इलेक्शन अथॉरिटी के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखकर चुनावी प्रक्रिया में ट्रांसपेरेंसी की मांग की थी। इसके बाद कांग्रेस लीडरशिप ने यह फैसला लिया।

RELATED POSTS

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

दरअसल, हाल के कुछ दिनों में कांग्रेस से लगातार बड़े नेताओं ने इस्तीफे दिए हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बाकी नेताओं की नाराजगी दूर करने के लिए पार्टी हाईकमान ने यह कदम उठाया है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव 17 अक्टूबर को होने हैं। इसके लिए 24 से 30 सितंबर के बीच नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

मधुसूदन मिस्त्री ने पत्र लिखकर दिया जवाब
पांचों नेताओं के नाम पत्र में मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि जो नेता इस चुनाव में भाग लेना चाहते हैं वे अपने राज्य के कांग्रेस ऑफिस में राज्य के 10 डेलीगेट्स की लिस्ट देख पाएंगे। जैसे ही नामांकन दाखिल हो जाएंगे और चीफ रिटर्निंग ऑफिसर को सौंप दिए जाएंगे, तो नेताओं को डेलीगेट्स की पूरी सूची मिल जाएगी।

मधुसूदन निस्त्री ने कहा कि अगर कोई नेता अलग-अलग राज्यों से 10 समर्थकों का नॉमिनेशन पाना चाहता है तो कांग्रेस के दिल्ली दफ्तर में मेरे ऑफिस में 20 सितंबर के बाद सभी 9000 डेलीगेट्स की लिस्ट मिल जाएगी। नॉमिनेशन भरने के इच्छुक नेता इस लिस्ट में से अपने 10 समर्थक चुनकर उनसे साइन कराकर उनका समर्थन ले सकते हैं। इसके बाद 24 सितंबर तक आप नॉमिनेशन दाखिल कर सकते हैं।

कांग्रेस नेता पहले भी कर चुके वोटिंग लिस्ट की मांग
इससे पहले भी कांग्रेस के सीनियर लीडर और जी-23 के असंतुष्ट नेताओं के मेंबर मनीष तिवारी ने कांग्रेस संगठन चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि वोटिंग लिस्ट के बिना कांग्रेस अध्यक्ष पद के निष्पक्ष चुनाव कैसे होंगे? उन्होंने मांग की कि निष्पक्ष चुनाव के लिए पार्टी के वोटर का नाम-पता पब्लिश किया जाना चाहिए।

तिवारी ने मिस्त्री से कहा था कि वोटिंग को कांग्रेस की वेबसाइट पर पारदर्शी तरीके से पब्लिश किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि निष्पक्ष चुनाव की पहली शर्त है कि वोटरों के नाम पते सामने लाए जाएं। पार्टी नेता शशि थरूर और कार्ति चिदंबरम भी इस मसले पर अपनी बात चुके हैं।

20 अगस्त को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग की घोषणा की थी। 3 दिन बाद 31 अगस्त को कांग्रेस के ही नेता मनीष तिवारी ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठा दिए। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में वोट करने वाले PCC सदस्यों की लिस्ट जारी करने की मांग की थी।

26 अगस्त को गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। पार्टी आलाकमान को लिखी चिठ्‌ठी में उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब अपनी लड़ने की इच्छाशक्ति और क्षमता खो चुकी है और पार्टी में किसी भी स्तर पर चुनाव नहीं हो रहे हैं। और.. कांग्रेस पार्टी में बड़े पैमाने पर हो रहे इस धोखे के लिए पूरी तरह से पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जिम्मेदार है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

बिहार विधानसभा में लाठीचार्ज पर भिड़े विधायक,मार्शल को बचाव करना पड़ा…..

by UB India News
July 23, 2026
0

बिहार विधानसभा में गुरुवार को सदन के बाहर और अंदर नारेबाजी हुई। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी विधायकों...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

जंतर-मंतर पर इंटरनेट बंद, अबतक कितनी FIR, आंदोलन के 34वें दिन आगे क्या?

by UB India News
July 23, 2026
0

मई 2026 में छात्रों ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर आवाज उठाई, जिसके बाद देश के युवाओं में सरकार...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

आज स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का होगा आगाज …………..

by UB India News
July 23, 2026
0

स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में गुरुवार (23 जुलाई) से कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो रहा है। करीब 3,000 खिलाड़ी 74...

कैसे एक अनशन से संसद चलो मार्च तक पहुंच गया वांगचुक-CJP का आंदोलन……………..

छात्रों और शिक्षा को दलीय राजनीति का औजार बनाना कितना सही है !

by UB India News
July 23, 2026
0

दिल्ली में जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नीट समेत केंद्रीय परीक्षाओं में गड़बड़ी ठीक करने की मांग करते...

Next Post
दक्षिण भारतीय सिनेमा में ऐसा क्या है कि दीवाना हो रहा पूरा हिंदुस्तान…………

दक्षिण भारतीय सिनेमा में ऐसा क्या है कि दीवाना हो रहा पूरा हिंदुस्तान............

एंटीबायोटिक अब जान नहीं बचा पा रही,एक और दवा हो गई बेअसर!

एंटीबायोटिक अब जान नहीं बचा पा रही,एक और दवा हो गई बेअसर!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend