ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने तोड़ा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड, सिर्फ 52 सेकंड में 100 किमी की पकड़ी रफ्तार

UB India News by UB India News
September 11, 2022
in Lokshbha2024, परिवहन
0
नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने तोड़ा बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड, सिर्फ 52 सेकंड में 100 किमी की पकड़ी रफ्तार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने अपनी रफ्तार से आश्चर्यचकित कर दिया है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ने ट्रायल रन के दौरान सिर्फ 52 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली। यह रफ्तार पाकर वंदे भारत ने बुलेट ट्रेनों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। नई वंदे भारत की गति पुरानी वंदे भारत ट्रेन से 20 किमी प्रतिघंटा ज्यादा है। इस बात की जानकारी देश के रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम नई वंदे भारत ट्रेन को कोरोना सहित हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा। दरअसल, भारत की यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन अगले कुछ हफ्तों में अहमदाबाद-मुंबई रूट पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

नई ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी प्रतिघंटा

रेल मंत्री वैष्णव ने ट्रायल रन के परिणामों के बारे में घोषणा करते हुए कहा कि वंदे भारत ट्रेन का तीसरा परीक्षण गुरुवार को पूरा हो गया। इसने 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 52 महज सेकंड में पूरी कर ली। जबकि बुलेट ट्रेन इस रफ्तार को हासिल करने में 54.6 सेकंड का समय लेती है। इस नई ट्रेन की अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा है। पुराने वंदे भारत की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटे है। उन्होंने आगे कहा कि आरामदायक यात्रा के लिए इस ट्रेन में कई विशेषताएं हैं। गुणवत्ता और सवारी सूचकांक में सुधार हुआ है। इन मापदंडों पर ट्रेन का स्कोर 3. 2 है जबकि विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 2.9 है।

RELATED POSTS

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

वंदे भारत में नया एसी सिस्टम

फोटोकैटलिटिक एयर प्यूरीफायर सिस्टम नई वंदे भारत ट्रेन को कोरोना सहित हवा से फैलने वाली तमाम बीमारियों से मुक्त रखेगा। रेल मंत्रालय पायलेट प्रोजेक्ट के तहत नई वंदे मातरम ट्रेन को कई नई सुविधाओं से लैस कर रहा है। इसमें खासतौर पर नई वंदे भारत में विषाणुरोधक सिस्टम लगाया जा रहा है। सफलता मिलने के बाद सभी 400 वंदे भारत में सहित रेलवे की प्रीमियम राजधानी, शताब्दी, दुरंतो सहित अन्य ट्रेनों में इस योजना को लागू किया जाएगा।

ट्रेन ने अंतिम ट्रायल पूरा किया

दरअसल, ट्रेन ने अपना अंतिम ट्रॉयल पूरा कर लिया है और इसके रूट और चलाने की घोषणा जल्द की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए नई वंदे भारत अहमदाबाद-मुंबई के बीच में चलाई जा सकती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

by UB India News
July 23, 2026
0

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। सुप्रीम...

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

by UB India News
July 18, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद...

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना...

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे...

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 10, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

Next Post
UP में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे शुरू, जानें-सरकार क्यों दे रही जोर

UP में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे शुरू, जानें-सरकार क्यों दे रही जोर

सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की चर्चा भ्रामकः शाहनवाज हुसैन

सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की चर्चा भ्रामकः शाहनवाज हुसैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend