ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

UP में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे शुरू, जानें-सरकार क्यों दे रही जोर

UB India News by UB India News
September 11, 2022
in Lokshbha2024, शिक्षा
0
UP में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे शुरू, जानें-सरकार क्यों दे रही जोर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

उत्तर प्रदेश में मदरसों के सर्वे को लेकर छिड़ी सियासी जंग के बीच आज से गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण शुरू हो गया. प्रदेश में मदरसों का सर्वे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अपनी टीम के साथ करेंगे. इस दौरान शिक्षा विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. बता दें कि 25 अक्टूबर तक शासन को सर्वे रिपोर्ट सौंपनी है. इस सर्वे टीम को पांच अक्टूबर तक सर्वे का काम पूरा करना होगा, और 25 अक्टूबर तक शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप देना है.

टीमों के गठन का आखिरी दिन आज
जानकारी के मुताबिक, गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में सर्वे के लिए टीम गठित करने का आखिरी दिन आज ही है. शासन के निर्देशानुसार 10 सितंबर तक कमेटी का गठन हो जाना था. यूपी सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह और राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने सर्वे कराने के निर्देश दिये थे. जिसके मुताबिक सभी जिलों के जिलाधिकारी को सर्वे टीम का गठन करना था. ये सर्वे 15 अक्टूबर तक हो जाना है.

RELATED POSTS

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

मरदसों में दी जाएगी आधुनिक विषयों की शिक्षा
गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे हेतु गठित टीम में संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शामिल किया जाना है. सर्वे का उद्देश्य अल्पसंख्यक समाज के बच्चों एवं युवाओं को गुणवत्तायुक्त एवं उत्कृष्ठ शिक्षा दी जाए ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके. आधुनिक शिक्षा प्रदान करते हुए मदरसों में पढ़ने वाले छात्र एवं छात्राओं को अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, कम्प्यूटर एवं अनय तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराते हुए उनका कौशल विकास करना तथा समाज की मुख्यधारा में शामिल करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है.

असदुद्दीन ओवैसी ने किया है विरोध
बता दें कि यूपी सरकार के इस कदम का एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने विरोध किया है. उन्होंने कहा है कि सरकार के इस फैसले से समाज में विभाजन की रेखा बढ़ेगी. उन्होंने मदरसों के सर्वे को छोटा एनआरसी तक करार दे दिया है. उन्होंने कहा कि ऐसा करके मुसलमानों के शोषण की जमीन तैयार की जा रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

by UB India News
July 21, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक माह में आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के 62 प्रतिशत शीघ्र भरे जाएं।...

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

आंदोलन, परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर कुछ गंभीर प्रश्न…….

by UB India News
July 21, 2026
0

आंदोलन लोकतंत्र का एक वैध अधिकार है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी शक्ति उसका शांतिपूर्ण और अनुशासित स्वरूप होता है। जब...

बिहार को मिले 551 मॉडल स्कूल, CM ने शुरुआत की

बिहार को मिले 551 मॉडल स्कूल, CM ने शुरुआत की

by UB India News
July 19, 2026
0

सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार बेगूसराय पहुंचे। यहां से उन्होंने बिहार के 551 मॉडल स्कूल (सरस्वती...

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में प्रशासनिक और शैक्षणिक स्तर पर बहुत बड़ा बदलाव!………..

by UB India News
July 19, 2026
0

हार सरकार उच्च शिक्षा व्यवस्था को नए ढांचे में ढालने की तैयारी कर रही है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व...

Next Post
सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की चर्चा भ्रामकः शाहनवाज हुसैन

सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की चर्चा भ्रामकः शाहनवाज हुसैन

मुकेश सहनी तीनों सीट से देंगे प्रत्याशी

मुकेश सहनी तीनों सीट से देंगे प्रत्याशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend