ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की चर्चा भ्रामकः शाहनवाज हुसैन

UB India News by UB India News
September 10, 2022
in पटना, भाजपा
0
सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की चर्चा भ्रामकः शाहनवाज हुसैन

RELATED POSTS

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

23 और 24 सितम्बर को गृह मंत्री अमित शाह के दो दिनों के सीमांचल दौरे को लेकर लगायी जा रहीं अटकलों पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार के पूर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीमांचल को यूनियन टेरिटरी में तब्दील किए जाने की चर्चा कोरी बकवास और भ्रम फैलाने के मकसद से है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से निराधार और तथ्यहीन बातें हैं कि सीमावर्ती इलाके में अलग केंद्र शासित प्रदेश बनेगा। उन्होंने कहा कि न तो बीजेपी का और न ही केंद्र सरकार का ऐसा कोई इरादा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें सिर्फ दुष्प्रचार है।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सीमांचल का इलाका बीजेपी का गढ रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सीमांचल दौरे से न सिर्फ यहां पार्टी को मजबूती मिलेगी बल्कि सीमावर्ती इलाके मजबूत और सक्षम भी होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि देश के गृह मंत्री सीमांचल इलाके में दो दिन रहने वाले हैं। इससे पूरे इलाके में गजब का उत्साह है। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ये इलाका बीजेपी का बहुत बडा गढ रहा है। पहले हम पूर्णियां‚ कटिहार‚ किशनगंज‚ अररिया जीत चुके हैं। इसलिए गृह मंत्री इलाके के कार्यकर्ताओं के साथ भी अलग–अलग बैठकें करेंगे और वहां के अधिकारियों से बात कर सीमा कैसे मजबूत हो‚ इसकी भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अमित शाह के दौरे से सीमावर्ती क्षेत्र मजबूत होगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से अमित शाह के बिहार दौरे पर दिए गए बयान और बीजेपी पर देश को बांटने की राजनीति करने के आरोप लगाए जाने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम लोग ‘सबका साथ‚ सबका विकास‚ सबका विश्वास’ वाले लोग हैं। किसी को बांटने का कोई सवाल नहीं है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में...

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सम्राट सरकार आज फिर बुरी तरह घिर गई। हैरत अंगेज तो यह रहा कि...

क्या ईरान-अमेरिका का विवाद सुलझाने गए हैं?

by UB India News
July 22, 2026
0

मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति अब सत्तापक्ष के लिए विपक्ष पर हमला...

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधान परिषद में बुधवार को जमीन से जुड़े मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला. चर्चा के दौरान राष्ट्रीय...

Next Post
मुकेश सहनी तीनों सीट से देंगे प्रत्याशी

मुकेश सहनी तीनों सीट से देंगे प्रत्याशी

अपनी राह बना रहे तेजस्वी……….

महागठबंधन सरकार का 30 दिन पूरा , कैसा रहा प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend