ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

महागठबंधन सरकार का 30 दिन पूरा , कैसा रहा प्रदर्शन

UB India News by UB India News
September 10, 2022
in जदयू, पटना, राजद
0
अपनी राह बना रहे तेजस्वी……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में बदली राजनीतिक स्थिति में 10 अगस्त 2022 को बनी नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली महागठबंधन की सरकार के एक माह पूरे हो गए हैं। दुर्भाग्य यह रहा कि इस दौरान सरकार जंगल राज से पीछा ही छुड़ाते दिखी। घटना का तो यह आलम रहा कि महागंठबंधन की सरकार अखबारों में सुर्खियां बटोरती रही। हालत यह हो गई कि विपक्ष बीजेपी किसी न किसी मंत्री को टारगेट बना सरकार की फजीहत के कारण ढूंढते ही रही। निरूतर महागठबंधन का हाल हर दिन कोई नवीन मसलों पर सफाई देते गुजारता दिखा। खैर, कानून के बिगड़ते मुद्दे पर शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं सभी आलाधिकारी के साथ 12 बजे बैठक कर भी रहे हैं।

आपराधिक चेहरों से मुक्ति के उपाय ढूंढते बीता
कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह प्रसंग ने इस सरकार की चूले हिला दी। महागठबंधन सरकार के बनते ही बीजेपी ने कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह पर सबसे पहला हमला बोला। उन्हें अपहरण कर हत्या के आरोप में वारंटी बताते सत्ता पक्ष के नाकों चने चबा दिए। हालत यह हो गई कि कानून मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। मगर बीजेपी ने अब तक दूसरे हमले की तयारी करते कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को कठघरे में ला खड़ा किया।

RELATED POSTS

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर 5 करोड़ 31 लाख के गबन का आरोप लगाया गया। महागंठबंधन की सरकार अपना दामन बचाते नजर आई। सरकार की तरफ से स्पष्टीकरण आया कि 60 लाख कोर्ट में जमा करा कर बेल ले लिया है। मगर बीजेपी चुप बैठने वाली तो थी नहीं। इस बार मंत्री सुरेंद्र यादव व खनन मंत्री रामानंद यादव का मामला संज्ञान में लाकर खलबली मचा दी। सुरेंद्र याद यादव पर अपहरण, एक्सटोर्शन सहित कई मामले हैं। रामानंद यादव पर भी मौत का भय दिखाकर रंगदारी, अवैध अधियार रखना, पुलिस से हथियार छीनना और चोरी का सामान रखने का आरोप लगाकर महागंठबंधन की सरकार को कठघरे में ला खड़ा किया। नीतीश सरकार यह कह कर कि कानून अपना काम कर रही है पीछा छुड़ाते दिखी।

आपराधिक गतिविधि भी बढ़ी
इन दिनों हत्या और लूट के साथ कई धमकाने के भी मामले भी सामने आए। बालू माफियायों का आतंक कायम होने लगा। आरजेडी नेता रीतलाल यादव के भाई की ओर से खनन पादाथिकारी को धमकाने का मामला प्रकाश में आया। हाजीपुर में एक एसडीपीओ को गाड़ी तले कुचलने का मामला सामने आया। एक एएसआई को उठाकर फेंकने का मामला भी सामने आया। पीरबहोर थाने से पुलिस बल छुपा कर रखे गए हथियार खोजने के लिए गई तो उस पर हमला बोल दिया गया। आरजेडी के पूर्व एमएलसी अनवर अहमद पुलिस को धमकाते नजर आए।

ED और CBI की छापेमारी भी
एक कहावत है- ‘सर मुड़ाते ओले पड़े।’ महागठबंधन की सरकार बनते ही बिहार ईडी और सीबीआई का गढ़ बन गया। आरजेडी MLC सुनील सिंह, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद, अशफाक करीम, पूर्व एमएलसी सुबोध राय के यहां हुई छापेमारी ने इस सरकार की फजीहत भी कर दी। आरजेडी इन मुद्दों पर बैकफुट पर जाते दिखी।

इस बार राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इमेज बदलने की जरूर नींव डाली। स्वास्थ अधिकारियों की बैठक ली। रात्रि पहर में अस्पतालों का जायजा लिया तथा जहां कामिया देखी वहां चिकित्सकों को फटकार भी लगाई। इस सरकार की उपलब्धि में गया का रबर डैम शामिल हो गया। मंत्रियों ने जनता दरबार लगाकर जनता की समस्या को दूर करने की कोशिश। तेजप्रताप भी इस बार ऐक्शन में आए और विभाग के कार्यों के प्रति रुचि दिखाई।

मिशन दिल्ली में लगे रहे नीतीश
विकास मॉडल के तय पैमाने को तेजस्वी की निगरानी में छोड़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दरबार से मिली चुनौती का सामना कर रहे हैं। इस माह का लब्बोलुआब नरेंद्र मोदी के विरुद्ध एक मजबूत विपक्ष तयार करने की रणनीति बनाने में बीता। देश भर के नेताओं से मिलकर एक फ्रंट बनाने की पहल ही नीतीश कुमार की उपलब्धता रही।

विपक्ष की नजरों में
बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल का मानना है कि कानून के राज का यूएसपी समाप्त हो गया है। एनडीए में रहते जो नीतीश का इकबाल समाप्त हो गया है। काम कोई आधार नहीं रह गया है केवल विरोध की राजनीति ही प्राथमिकता बन गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के लोकभवन मार्च के...

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर बिहार विधानसभा में जोरदार हंगामा, महागठबंधन विधायकों का प्रदर्शन

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं को हिरासत में...

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

सदन में सोलर लाइट पर विधानसभा में ‘संग्राम’…….

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सम्राट सरकार आज फिर बुरी तरह घिर गई। हैरत अंगेज तो यह रहा कि...

क्या ईरान-अमेरिका का विवाद सुलझाने गए हैं?

by UB India News
July 22, 2026
0

मानसून सत्र के दौरान बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति अब सत्तापक्ष के लिए विपक्ष पर हमला...

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

बिहार विधान परिषद में जमीन के मुद्दे पर उस समय जबरदस्त हंगामा

by UB India News
July 22, 2026
0

बिहार विधान परिषद में बुधवार को जमीन से जुड़े मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला. चर्चा के दौरान राष्ट्रीय...

Next Post
सुशील – संजय में वार – पलटवार

सुशील - संजय में वार - पलटवार

बिहार में बढ़ते अपराध पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कानून – व्यवस्था पर समीक्षा बैठक

बिहार में बढ़ते अपराध पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कानून - व्यवस्था पर समीक्षा बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend