ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बड़े भाई-छोटे भाई का रिश्‍ता पुराना : विजय सिन्‍हा

UB India News by UB India News
September 9, 2022
in पटना, भाजपा
0
बड़े भाई-छोटे भाई का रिश्‍ता पुराना : विजय सिन्‍हा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्‍हा (Vijay Sinha) ने आज बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर जमकर भड़ास निकाली। विजय सिन्‍हा ने नीतीश कुमार को लालू के रिमोट से चलने वाला मुख्‍यमंत्री बताया। उन्‍होंने कहा कि बिहार में सरकार लालू प्रसाद यादव के रिमोट कंट्रोल से कंट्रोल हो रही है। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) लंबे समय से नीतीश कुमार को रिमोट से कंट्रोल कर रहे हैं।

बड़े भाई-छोटे भाई का रिश्‍ता पुराना
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्‍हा ने कहा कि बड़े भाई और छोटे भाई का रिश्‍ता काफी पुराना है। दोनों नेता मिले हुए थे। उन्‍होंने बीजेपी को बरगलाने की कोशिश की है। लालू जब चाहते हैं नीतीश को अपने पास बुलाते हैं। जब चाहते हैं उन्हें देश के भ्रमण पर भेज देते है। सिन्हा ने कहा कि अब लालू प्रसाद जल्द ही उन्हें प्रधानमंत्री का सपना दिखाकर बिहार की राजनीति से बाहर करने वाले हैं।
ऐमजॉन पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल जल्द, बंपर छूट, शानदार ऑफर्स |

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

बडे़ बेशर्म मुख्‍यमंत्री हैं नीतीश कुमार : विजय सिन्‍हा
वहीं, बिहार में बढ़ी आपराधिक घटनाओं (Crime In Bihar) पर बोलते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि ‘जब स्वार्थ और अहंकार चरम पर पहुंचता है तो नीतीश कुमार को जंगलराज (Jungleraj) भी जनता का राज दिखाई देने लगता है।’ विजय सिन्हा ने कहा जो नीतीश कुमार का “बिहार में सुशासन का मंत्र लेकर लालू यादव खिलाफ आए थे। उनका जन्‍म ही लालू राज के खिलाफ हुआ। विजय सिन्‍हा ने कहा कि उनके भतीजे, जो उप मुख्यमंत्री बने हुए हैं उन्होंने ठीक ही कहते थे, बड़े बेशर्म मुख्यमंत्री हैं। बिहार को शर्मसार कर रहे हैं। बिहार ने जंगलराज और अराजकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी कितने लोग बलिदान हो गए थे उस बलिदान का अपमान किया है नीतीश कुमार ने आज हर दिन लोगों की हत्या हो रही है।

बिहार में गिनाई बड़ी आपराधिक घटनाएं
सिन्‍हा ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए बिहार की काननू व्‍यवस्‍था पर प्रश्‍न चिन्‍ह लगाया। उन्‍होंने कहा कि पटना सिटी (Patna City) में दो-दो हत्याएं हो गईं। मसौढ़ी (Masaudhi) में सिपाही की हत्‍या कर दी गई। वो सिपाही दारू माफियाओं को पकड़ने गया था। उन्‍होंने कहा सिपाही के परिवार ने बताया कि थाना प्रभारी शराब माफियाओं से मिला हुआ है। हमारा बच्चा शराब माफियाओं को पकड़ने के लिए आगे बढ़ गया। लेकिन थाना प्रभारी नहीं बढ़े। बीजेपी नेता विजय सिन्‍हा ने आरोप लगाया कि दारू माफिया जदयू का नेता है और सरकार के संरक्षण में काम कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने नेता का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन्‍होंने बताया कि वो नेता जदयू के अल्पसंख्यक समाज से है

भ्रष्‍टाचारियों अपराधियों की सरकार बनने से थाने का मनोबल गिरा
बीजेपी ने विजय सिन्‍हा ने जेडीयू (JDU) के खिलाफ भड़ास निकालते हुए कहा कि इन दिनों थानों का मनोबल गिरा हुआ है। पुलिस को बालू और दारू (Liquor) से फुर्सत नहीं है। विजय सिन्‍हा ने कहा कि हमने विधानसभा (Bihar Vidhan Sabha) में चिंता जताई थी। अपराधियों भ्रष्टाचारियों की सरकार बनने से उनका मनोबल बढ़ गया है। उन्‍होंने कहा कि बिहार से बाहर नीतीश कुमार बिहार के बारे क्या संदेश दे रहे हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि जिस बिहार की जनता ने आपको चंद्रगुप्त (Chandragupta) के रूप में स्थापित किया था लेकिन बिहार की जनता को आपने बदनाम करने किया। आपने बिहार में जातीय नफरत फैलाया और बिहार को बदनाम किया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

by UB India News
July 21, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक माह में आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के 62 प्रतिशत शीघ्र भरे जाएं।...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

by UB India News
July 21, 2026
0

कोचिंग विवाद का मसला अभी थमा भी नहीं था कि फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है।...

Next Post
लालू-नीतीश की मुलाकात पर सुशील मोदी ने ‘फोड़ा बम’

लालू-नीतीश की मुलाकात पर सुशील मोदी ने 'फोड़ा बम'

भाजपा ने जारी की 14 राज्यों के प्रभारियों की सूची ,बिहार में भाजपा प्रभारी होंगे विनोद तावड़े और सह प्रभारी होंगे हरिश द्विवेदी

भाजपा ने जारी की 14 राज्यों के प्रभारियों की सूची ,बिहार में भाजपा प्रभारी होंगे विनोद तावड़े और सह प्रभारी होंगे हरिश द्विवेदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend