ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार का विकास शुरू से ही मेरी प्राथमिकताः नीतीश

UB India News by UB India News
September 4, 2022
in खास खबर, जदयू, पटना
0
बिहार का विकास शुरू से ही मेरी प्राथमिकताः नीतीश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू के प्रदेश कार्यालय में शनिवार को शुरू पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार के कार्यकाल में किये गये विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि वर्ष २०२० के विधानसभा चुनाव में भाजपा के षड्यंत्र से हमारी सीटें कम हो गयीं। मैं स्वयं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था‚ पर उनके आग्रह पर तैयार हो गया‚ क्योंकि शुरू से ही बिहार का विकास मेरी प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष २००५ में मुझे बिहार की सेवा करने का मौका मिलने के बाद से शिक्षा‚ स्वास्थ्य‚ सडक‚ बिजली और पानी –हर क्षेत्र में तथा अनुसूचित जाति‚ जनजाति‚ पिछडÃे–अतिपिछडे‚ अल्पसंख्यक वर्गों का कल्याण‚ महिला सशक्तीकरण व आर्थिक रूप से कमजोर अगडी जातियां‚ सबके लिए प्रभावकारी कार्य किये गये हैं। सर्वप्रथम बिहार में लागू साइकिल और पोशाक योजना का अनुकरण आज दूसरे राज्य भी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमलोगों ने पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में तथा प्राथमिक शिक्षकों की बहाली में महिलाओं को ५० फीसद आरक्षण का लाभ दिया। पुलिस की बहाली एवं अन्य सरकारी नौकरियों में महिलाओं को ३५ प्रतिशत आरक्षण दिया गया। ग्रामीण महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के उद्’ेश्य से स्वयं सहायता समूह का गठन जीविका के नाम से हुआ‚ बाद में इस योजना को केंद्र ने आजीविका के नाम से शुरू किया। हर घर बिजली पहुंचाने का काम वर्ष २०१८ में पूरा कर लिया गया। हमलोग समाज सुधार अभियान के तहत बाल–विवाह एवं दहेज–प्रथा के उन्मूलन एवं नशामुक्ति के लिए निरन्तर अभियान चला रहे हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधान पार्षद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि भाजपा हमारे दल को लगातार तोडने का प्रयास करती रही है। वर्ष २०२४ में जदयू उसे हाशिये पर लाने का काम करेगी। बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी बैठक को संबोधित किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह ने विगत वर्ष में पार्टी द्वारा किये गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष रखा। प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने राजनैतिक प्रस्ताव को प्रस्तुत किया‚ जिसका समर्थन अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने किया। प्रस्ताव के समर्थन में मंत्री संजय झा‚ अशोक चौधरी‚ विधायक अजय चौधरी‚ मंगनी लाल मंडल‚ मौलाना गुलाम रसूल बलियावी‚ प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री लमेश्वर राय‚ पूर्व मंत्री रंजू गीता व जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भी अपनी बातों को रखा। प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। बैठक में बिहार के मंत्रीगण‚ सांसद‚ विधायकगण‚ राष्ट्रीय पदाधिकारीगण पूर्व सांसद‚ पूर्व विधायकगण सहित राज्य कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
एक सीरियल किलर और फ़िल्में

एक सीरियल किलर और फ़िल्में

दुनिया में बवंड़र चीन पर सरेंड़र

दुनिया में बवंड़र चीन पर सरेंड़र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend