ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नासा आज चांद पर भेज रहा ‘मून रॉकेट’, आर्टेमिस-1 लॉन्चिंग के लिए तैयार

UB India News by UB India News
August 30, 2022
in विज्ञान
0
नासा आज चांद पर भेज रहा ‘मून रॉकेट’, आर्टेमिस-1 लॉन्चिंग के लिए तैयार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

NASA का अब तक का सबसे ताकतवर स्पेस रॉकेट धरती को छोड़कर अंतरिक्ष में रवानगी के लिए तैयार है। नासा Artemis-1 मिशन के तहत अपनी पहली टेस्ट फ्लाइट अंतरिक्ष में भेज रहा है।यह स्पेसक्राफ्ट आज सोमवार शाम को अपने फ्लोरिडा लॉन्चपैड से उड़ान भरेगा। Artemis 1  मिशन के अंतर्गत ओरियन स्पेसक्राफ्ट को भेजा जाएगा। इसमें ऊपर 6 लोगों के बैठने के लिए डीप स्पेस एक्सप्लोरेशन कैप्सूल है। इसमें 322 फीट लंबा 2600 टन वजन वाला लॉन्च सिस्टम मेगारॉकेट होगा। यह रॉकेट आज पहले लिफ्टआफ के लिए तैयार है। इसे फलोरिडा के केप कैनावेरल लॉन्च कॉम्पलेक्स से लॉन्च किया जाएगा। आधी सदी पहले अपोलो लूनर मिशन को लॉन्च किया गया था।इसे उसी कैप केनावेरल से लॉन्च किया जाएगा, जहां से आधी सदी पहले अपोलो लूनर मिशन लॉन्च किया गया था।

स्पेसक्राफ्ट में क्रू नहीं, पुतले जाएंगे

चांद पर इंसानों को भेजने का एक टेस्अ है। फिलहाल इसमें कोई क्रू मेंबर नहीं जाएगा। ओरियन में इंसानों के स्थान पर उनके पुतलों को बैठाया जाएगा। इससे नासा नेक्स्ट जनरेशन स्पेससूट और रेडिएशन के स्तर का मूल्यांकन किया जाएगा। ओरियन स्पेसक्राफ्ट चंद्रमा के चारों ओर करीब 42 दिन की यात्रा करेगा। यह मिशन सफल हुआ तो 2025 तक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहली महिला और दो स्पेस यात्रियों को उतारा जाएगा।

RELATED POSTS

बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

 

2025 में उतरेंगे अंतरिक्ष यात्री

नासा अपने 2025 के मिशन दल में पहली बार एक महिला अंतरिक्ष यात्री को भी उतारेगा। इससे पहले नासा अपोलो मिशन के तहत भी चांद पर इंसानों को भेज चुका है। अब दूसरी बार चांद पर इंसानों को भेजने की तैयारी कर चुका है।

चांद पर उतरने वाले पहले मानव

अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्रांग पहली बार 20 जुलाई 1969 को चांद की सतह पर उतरे थे। तब उनकी उम्र महज 38 वर्ष थी। उनके साथ एक अन्य साथी एडविन एल्ड्रिन भी थे। यह यान 16 जुलाई को धरती से उड़ान भरने के बाद 20 जुलाई को अंतरिक्ष पहुंचा था। इस यान को पहुंचने में चार दिन का समय लगा था। यह यान 21 घंटे 31 मिनट तक चांद पर रहा और फिर सभी यात्रियों को सुरक्षित लेकर वापस धरती पर आ गया। तब से नील आर्म स्ट्रांग का नाम इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया। वर्ष 2012 में नील आर्म स्ट्रांग का निधन हो गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के 30...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

by UB India News
July 9, 2026
0

देशभर में मानसून अब अपने सबसे आक्रामक तेवर दिखा रहा है. कहीं रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहरों को पानी-पानी...

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

वॉट्सएप-यूजरनेम विवाद पर जवाब देने की समयसीमा 9-जुलाई तक बढ़ी

by UB India News
July 6, 2026
0

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने वॉट्सएप के विवादित यूजरनेम फीचर पर जवाब देने के लिए मेटा की समयसीमा को...

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

बच्चों का बचपन लाइक्स-व्यूज के बीच…………………

by UB India News
July 5, 2026
0

इंटरनेट मीडिया की दुनिया में आज बच्चों का बचपन लाइक्स और व्यूज के बीच पलने को मजबूर है। बच्चे के...

Next Post
हॉकी के जादूगर ‘मेजर ध्यानचंद’ की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, देशभर में आज मनाया जा रहा राष्ट्रीय खेल दिवस

हॉकी के जादूगर 'मेजर ध्यानचंद' की जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, देशभर में आज मनाया जा रहा राष्ट्रीय खेल दिवस

पटना बालिका गृह की अधीक्षक गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के आरोपों पर एक्शन

पटना बालिका गृह की अधीक्षक गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के आरोपों पर एक्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend