ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का रेड अलर्ट

UB India News by UB India News
July 9, 2026
in Breaking News, TAZA KHABR, पटना, पर्यावरण
0
दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के 30 जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे राज्य के कई हिस्सों के लिए बेहद संवेदनशील हैं, जहां भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके साथ ही कई इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है.

मौसम विभाग ने बिहार के 30 जिलों में आज तेज बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, में भारी बारिश की संभावना है। 40Kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पटना और उसके आस-पास के जिलों में बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। अगले 7 दिन तक मौसम में बदलाव की उम्मीद नहीं है।

RELATED POSTS

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

इसके अलावा, बिहार के अन्य 28 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, कटिहार और किशनगंज शामिल हैं. यहां भी मध्यम से भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में इस समय एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से नमी से भरी मानसूनी हवाएं लगातार बिहार की सीमा में प्रवेश कर रही हैं. यही कारण है कि पूरे राज्य में बारिश की गतिविधियां अचानक तेज हो गई हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम का यह मिजाज अभी बदलने वाला नहीं है. अगले 7 दिनों तक बिहार के अधिकांश जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा.

बिहार में मानसून की रफ्तार तेज तो हुई है, लेकिन ये असमान है। सीमांचल और कोसी के इलाके पानी-पानी हैं, वहीं राजधानी पटना समेत दक्षिण और पश्चिम बिहार के लोग अब भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आज गुरुवार को सीमांचल के जिलों अररिया और सुपौल में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा और मधुबनी में भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तर बिहार के कई जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, मेघगर्जन और वज्रपात की आशंका जताई गई है।

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

बुधवार को खगड़िया, भागलपुर, दरभंगा समेत प्रदेश के 9 जिलों में तेज बारिश हुई। गोपालगंज में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। 4 झुलसे हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है। वहीं, औरंगाबाद में 9 जुलाई को सीएम सम्राट चौधरी का कार्यक्रम था। जहां प्रोग्राम होना था वहां सोमवार और मंगलवार को तेज बारिश के कारण जलजमाव और कीचड़ लग गया है। जिसके बाद कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

दिल्ली-एनसीआर में सभी जगह भरा पानी ,गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

by UB India News
July 9, 2026
0

दिल्ली-NCR में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. गुरुवार तड़के हुई बारिश से राष्ट्रीय राजधानी के कई...

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

विश्वकप में अब शुरू होगा क्वार्टर फाइनल राउंड, अंतिम-आठ टीमों का एनालिसिस

by UB India News
July 9, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 9, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

Next Post
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार आज करेंगे नामांकन

बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार आज करेंगे नामांकन

अपनी पार्टी पर क्यों भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य

अपनी पार्टी पर क्यों भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend