ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अपनी पार्टी पर क्यों भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य

UB India News by UB India News
July 9, 2026
in पटना, राजद
0
अपनी पार्टी पर क्यों भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी आचार्य

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने सारण के राजद प्रवक्ता हरेलाल यादव को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाने की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है. रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने इस कार्रवाई को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संजय यादव, सुनील सिंह और रमीज का नाम लेकर उन पर जमकर हमला बोला है.
सच बोलने वालों के लिए जगह नहीं:
रोहिणी रोहिणी आचार्य ने अपनी पोस्ट में पार्टी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने लिखा कि क्या राष्ट्रीय जनता दल में अब पार्टी की भलाई के लिए सच बोलने वालों के लिए कोई जगह नहीं बची है? क्या पार्टी के लिए मजबूती और ईमानदारी से काम करने वालों को अब बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा? उन्होंने आरोप लगाया कि हरेलाल यादव पर अनुशासनहीनता के झूठे आरोप गढ़े गए हैं. उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निकालना उन लोगों की साजिश है, जो खुद पार्टी को लगातार कमजोर कर रहे हैं.
संजय यादव और सुनील सिंह पर तीखा हमला
रोहिणी आचार्य ने सीधे तौर पर संजय यादव, सुनील सिंह और रमीज को निशाने पर लिया. उन्होंने लिखा कि ये लोग पार्टी में रहते हुए संगठन के साथ विश्वासघात कर रहे हैं. सारण का पूरा जिला संगठन अब वैसे लोगों के कब्जे में आ चुका है, जो कहने को तो राजद में हैं, लेकिन हकीकत में विरोधियों के इशारे पर काम करते हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ये लोग चुनाव के समय पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहते हैं.
नेताओं को दी खुली चुनौती
रोहिणी ने सारण के विधायकों और पदाधिकारियों को पूरी तरह निष्क्रिय बताया. उन्होंने कहा कि जो लोग जनता के बीच जाकर कार्यकर्ताओं के सुख-दुख को साझा करते हैं, उन्हें ही टारगेट किया जा रहा है. रोहिणी ने नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि अगर संजय यादव जैसे लोगों पर सवाल उठाने वालों पर कार्रवाई करनी है, तो सबसे पहले मुझ पर कार्रवाई करने की हिम्मत जुटाएं.
लालू की बेटी हूं, घुटने नहीं टेकूंगी
रोहिणी ने साफ किया कि वह पार्टी को संजय यादव, रमीज और सुनील सिंह जैसे लोगों के चुंगल से छुड़ाने के लिए अपनी आवाज उठाती रहेंगी. उन्होंने दृढ़ता से कहा कि वह लालू जी की बेटी हैं और कभी गलत के सामने घुटने नहीं टेकेंगी. रोहिणी के अनुसार किसी निर्दोष, ईमानदार और जमीनी कार्यकर्ता को टारगेट किया जाना सरासर गलत है और यह पार्टी के हित में बिल्कुल नहीं है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !.......................

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend