ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

UB India News by UB India News
July 9, 2026
in पटना, बिहार
0
एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ।

बैठक में बताया गया कि कुल 422 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों के लिए आवश्यक संख्या में ईवीएम का आवंटन भी किया गया। इस प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया।इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, बांकीपुर विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी तथा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। रेंडमाइजेशन कार्य के बाद जिलास्तरीय स्टैंडिंग कमिटी की बैठक हुई। डीएम ने उप चुनाव में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी द्वारा आमसभा, रैली या जुलूस का आयोजन विधिवत अनुमति लेकर ही किया जाए। इसी तरह पैम्फ्लेट का मुद्रण, लाउडस्पीकर और प्रचार वाहनों के उपयोग के लिए भी पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी। डीएम ने बताया कि अनुमति की सुविधा के लिए जिला और अनुमंडल स्तर पर सिंगल विंडो सिस्टम कार्यरत है ताकि आवेदकों को अनावश्यक भटकना न पड़े। बैठक में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, रैंप और छाया की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है।

महिला की जांच महिला पदाधिकारी ही करेंगी: डीएम

पटना। समाहरणालय के सभाकक्ष में चुनाव कार्य में लगे वरीय पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता डीएम कुन्दन कुमार ने की। उन्होंने बताया कि फ्लाइंग वस्टैटिक सर्विलांस टीमों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है और वे लगातार निगरानी कर रही हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि जांच के दौरान पूरी शालीनता बरती जाए और महिलाओं की जांच महिला पदाधिकारियों द्वारा ही की जाए। बैठक में सामान्य प्रेक्षक शिव सहाय अवस्थी, पुलिस प्रेक्षक मुख्तार मोहसिन और व्यय प्रेक्षक शिव प्रताप सिंह के अलावा एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार समेत कई पदाधिकारी थे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

कांग्रेस को चुभ गई राजद की सियासी चाल !…………………..

by UB India News
July 9, 2026
0

राजद ने बांकीपुर उपचुनाव में रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बना कर कांग्रेस के जले पर नमक छिड़का है। राजद की...

Next Post
भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू..........

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल…………….

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता और साख पर गंभीर सवाल................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend