ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना बालिका गृह की अधीक्षक गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के आरोपों पर एक्शन

UB India News by UB India News
August 30, 2022
in अपराध, पटना, महिला युग
0
पटना बालिका गृह की अधीक्षक गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के आरोपों पर एक्शन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में एक और बालिका गृह में रह रही लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद बालिका गृह की प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गायघाट बालिका गृह की अधीक्षक को शनिवार को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘शारीरिक शोषण की शिकायतों को देखने के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है। तीन लड़कियों ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत एक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए बयान में यौन शोषण की शिकायत की। कुछ ने कहा कि उन्हें अक्सर अधीक्षक की ओर से पीटा जाता था।

बिहार की राजधानी पटना के गायघाट महिला रिमांड होम में रहने वाली लड़कियों और युवतियों के यौन शोषण (Patna Girls Shelter Home Case) मामले में बालिका गृह की प्रभारी (अधीक्षक) वंदना गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है. रविवार को पटना (Patna) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने इसकी जानकारी दी. छह महीने से अधिक समय तक चली जांच के बाद पटना पुलिस (Patna Police) ने शनिवार को वंदना गुप्ता को गिरफ्तार किया. उन्हें शनिवार को पूछताछ के लिए महिला थाना बुलाया गया था. पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया और फिर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

RELATED POSTS

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

एसएसपी ने कहा कि शारीरिक शोषण की शिकायतों को देखने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. तीन लड़कियों ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत एक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराये गए बयान में यौन शोषण की शिकायत की. कुछ एक लड़कियों ने कहा कि उन्हें अक्सर अधीक्षक के द्वारा पीटा जाता था. हालांकि, उन्होंने कहा कि अधिकांश कैदियों ने ऐसे बयान दिए जो ‘बहुत अस्पष्ट थे और किसी अन्य लोगों की संलिप्तता का बहुत कम संकेत देते हैं.’

उन्होंने कहा कि फिर भी, हमारे पास जो भी जानकारी है उसकी मदद से हम गहराई से जांच करने की कोशिश कर रहे हैं.

मुजफ्फरपुर गर्ल्स शेल्टर होम में यौन शोषण का हुआ था खुलासा

बता दें कि बिहार के ही मुजफ्फरपुर गर्ल्स शेल्टर होम में रहने वाली लड़कियों ने यौन शोषण की शिकायत की थी जिसके बाद यह मामला प्रदेश और देश भर में काफी चर्चित रहा था. यह मामला मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के द्वारा किये गए एक सामाजिक ऑडिट में सामने आया था. उसके बाद राज्य की नीतीश कुमार सरकार को सीबीआई जांच के आदेश देने पड़े थे. इस मामले में नाम सामने आने के बाद तत्कालीन समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को इस्तीफा देना पड़ा था. वहीं, तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने तब संसद में इस संबंध में बयान दिया था.

इस मामले की सुनवाई अंततः दिल्ली ट्रांसफर कर दी गई थी जिसमें अदालत ने मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला ,धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को OBC आरक्षण या नहीं?

by UB India News
July 9, 2026
0

इस्लाम धर्म अपनाने वाले लोगों को पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर अब सुप्रीम कोर्ट...

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

Next Post
क्या बिहार में भी CBI की नो एंट्री?

क्या बिहार में भी CBI की नो एंट्री?

समाजवाद और विकास के बिच जदयू , कभी राजद तो कभी भाजपा के साथ ………

मोकामा और गोपालगंज में भाजपा के नए नेतृत्व की होगी अग्निपरीक्षा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend