बिहार के कई जिलों में अगले दो दिनों तक हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है। इसमें पटना भी शामिल है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में आज और कल मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ आंशिक बरसात हो सकती है। उत्तर बिहार के 10 जिलों में शनिवार को भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। शनिवार को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार जिले में बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों के एक या दो स्थानों पर 24 घंटों के दौरान 100-120 मिलीमीटर से अधिक वर्षा का पूर्वानुमान है।
बिहार में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां पहले की अपेक्षा ज्यादा रहेगी। पटना समेत दक्षिण बिहार में बिजली कड़कने के साथ आंशिक से मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं, उत्तर बिहार के दस जिलों में शनिवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य के सभी जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट है।
पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, कटिहार, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, सुपौल और पूर्णिया में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन दस जिलों में एक या दो स्थानों पर 24 घंटों में 120 मिलीमीटर से भी अधिक बारिश का अनुमान है। साथ ही 28 अगस्त को भागलपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और बांका जिले में एक या दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश की उम्मीद है।
पटना सहित दक्षिण बिहार में शनिवार और रविवार को बारिश की तीव्रता और मात्रा उत्तर बिहार की अपेक्षा कम रहेगी। कुछ जगहों पर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दक्षिण झारखंड और उसके आसपास बना चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र अब दक्षिण पूर्वी उत्तरप्रदेश और उसके आसपास शिफ्ट हो गया है। मॉनसून ट्रफ सुल्तानपुर, डेहरी, पुरुलिया और डेहरी से होकर उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी क्षेत्र तक जा रही है। इसी वजह से बारिश के ऐक्टिव रहने का अनुमान है।







