ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी विरोधियों को प्राब्लम क्या हैॽ

UB India News by UB India News
August 27, 2022
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर, लेख
0
मोदी विरोधियों को प्राब्लम क्या हैॽ

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोदी विरोधियों को प्राब्लम क्या हैॽ सब अपना–अपना काम कर हैं। फिर भी इनकी कांय–कांय बंद ही नहीं होती कि मोदी जी ने ये क्यों नहीं किया‚ वो क्यों कर दिया। अब झारखंड में हेमंत सोरेन की कुर्सी जा रही है‚ तो इसमें मोदी जी कहां से आ गएॽ भगवा पार्टी ने सीएम के खिलाफ गवर्नर से शिकायत की–विपक्ष में है‚ सो अपना काम किया। गवर्नर ने चुनाव आयोग को शिकायत भेज दी–मोदी जी ने बैठाया है‚ अपना काम किया। भगवा पार्टी ने मीडिया को बताया कि चुनाव आयोग ने गवर्नर से सीएम की सदस्यता खत्म करने की सिफारिा की है–विपक्ष में हैं‚ अपना काम किया। अब सीएम का इस्तीफा मांग रहे हैं‚ विपक्ष में हैं‚ अपना काम कर रहे हैं। बीच में सीबीआइ‚ ईडी वगैरह ने भी छापामारी की‚ अपना काम किया। यानी सब अपना–अपना काम कर रहे हैं‚ विरोधियों को तब भी प्राब्लम है। कह रहे हैं कि मोदी जी झारखंड में विपक्ष की सरकार क्यों गिराने पर तुले हैं! यह तो डे़मोक्रेसी नहीं हुई! ॥ या दिल्ली का ही मामला ले लो। दिल्ली में केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति में लेफ्टीनेंट गवर्नर ने गड़बड़ी बताकर टांग अड़ायी–मोदी जी ने बैठाया है‚ अपना काम किया। सीबीआइ अपनी थी‚ लेफ्टीनेंट गवर्नर ने सीबीआइ से जांच कराई‚ अपना काम किया। सीबीआइ ने छापे मार–मारकर घोटाले के नाम पर खूब धूल उड़ायी‚ अपना काम किया। भगवा पार्टी‚ सरकार का इस्तीफा मांगने सड़कों पर उतर आई–विपक्ष में है‚ अपना काम किया। मांगने से इस्तीफा मिलता नहीं दिखा‚ तो सरकार हटाने के लिए विधायकों की बीस–बीस करोड़ रुपये की बोली लगाई–भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस वाले हैं‚ अपना काम किया! सब ने बखूबी अपना–अपना काम किया‚ पर सरकार नहीं गिरी। विरोधी फिर भी मोदी जी को आपरेशन ‘कमल’ के फेल होने के ताने सुना रहे हैं! सब अपना–अपना काम कर रहे हैं‚ फिर हाय डेमोक्रेसी‚ हाय डेमोक्रेसी का विरोधियों का ये रोज–रोज का रोना क्योंॽ बाकी सब चंगा सी‚ बस डेमोक्रेसी मजबूत करने के लिए‚ अब विधायकों/ सांसदों की भी एमएसपी तय हो जानी चाहिए। महाराष्ट्र में पचास खोखा‚ उससे पहले कर्नाटक में पांच सौ खोखा‚ इधर दिल्ली में बीस खोखा‚ झारखंड में सिर्फ कुछ पेटी; इतनी गैर–बराबरी डेमोक्रेसी के लिए ठीक नहीं है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
एशिया कप: भारत का बहूत कुछ दाव पर ……..

एशिया कप: भारत का बहूत कुछ दाव पर ........

तेजस्वी सीबीआई को चुनौती और चेतावनी दोनों दे रहे हैं…………

तेजस्वी सीबीआई को चुनौती और चेतावनी दोनों दे रहे हैं............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend