ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तेजस्वी सीबीआई को चुनौती और चेतावनी दोनों दे रहे हैं…………

UB India News by UB India News
August 28, 2022
in पटना, राजद
0
तेजस्वी सीबीआई को चुनौती और चेतावनी दोनों दे रहे हैं…………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई की दबिश लालू प्रसाद के वैसे करीबियों पर तेज है जो उनकी पार्टी के लिए खास माने जाते हैं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को सीबीआई को खूब निशाने पर लिया। काफी नसीहतें दीं। तेजस्वी ने जिस तरह से बिना नाम लिए केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय को निशाने पर लिया और ठंडा देने की धमकी दी उससे साफ है कि अब यह लड़ाई आर-पार वाली होने वाली है। तेजस्वी सीबीआई को चुनौती और चेतावनी दोनों दे रहे हैं। वे नीतीश कुमार का साथ पाने के बाद भाजपा पर ज्यादा मुखर हैं। अब यह माना जा रहा है कि सीबीआई के निशाने पर लालू प्रसाद से ज्यादा तेजस्वी आने वाले हैं। राजद के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने भी एक दिन पहले ये बातें कहीं कि अब निशाने पर लालू यादव नहीं तेजस्वी यादव हैं।

छवि खराब करने का आरोप

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

तेजस्वी ने सीबीआई को चुनौती देते हुए कहा है कि उनलोगों के हाथ कुछ भी नहीं आने वाला है। तेजस्वी ने छवि खराब करने का आरोप भी लगाया। दरअसल सुनील कुमार सिंह, अशफाक करीम, फैयाज अहमद और सुबोध राय के आवास पर उस दिन छापेमारी की गई जिस दिन नीतीश-तेजस्वी की नई सरकार का फ्लोर टेस्ट विधान सभा में था। इससे आशंका यह हुई कि नई सरकार की छवि खराब करने के लिए ही यह सब किया जा रहा है। राजद का आरोप है कि सीबीआई जैसी एजेंसी का राजनीति में इस्तेमाल केन्द्र की भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा को बिहार में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने मिलकर सत्ता से बाहर कर विपक्ष में बैठा दिया है।

ऐसी राजनीति से बिहार का विकास प्रभावित हो रहा- ध्रुव कुमार

राजनीतिक विश्लेषक ध्रुव कुमार कहते हैं कि जो लोग सत्ता में हैं उन्हें राज्य हित में काम करना चाहिए। विपक्ष को जनता के मुद्दे उठाने चाहिए। भ्रष्टाचार के खिलाफ जो एजेंसियां काम कर रही हैं उनको अपना काम करना चाहिए। लेकिन बिहार की राजनीति आरोप-प्रत्यारोप में उलझ रही है। इससे राज्य का विकास प्रभावित हो रहा है। इस तरह की राजनीति से राज्य और देश का भला नहीं हो सकता। राजनीति मुद्दे से भटक रही है।

सीबीआई का जवाब नौकरी से देने की तैयारी

यह बात राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी सरकार बनने से पहले कहते रहे कि नीतीश कुमार भाजपा को छोड़ कर राजद के साथ नहीं आएंगे क्योंकि उन्हें डर है कि भाजपा सीबीआई से कार्रवाई करवा सकती है। अब जब नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने भाजपा को हटाकर अपनी नई सरकार बना ली है तब यह साफ है कि इन दोनों नेताओं ने आर-पार की लड़ाई लड़ने की ठान ली है। भाजपा भी रुकेगी नहीं वह आगे बढ़ेगी ही राजनीतिक रुप से भी और अन्य तरीकों से भी। बिहार में पावर वार तेज है। सीबीआई की कार्रवाई का जवाब तेजस्वी प्रेस कांफ्रेस से तो दे ही रहे हैं युवाओं को नौकरी से भी देंगे। इसकी तैयारी तेज है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
आज से दो दिनी गुजरात दौरे पर PM मोदी , साबरमती रिवर फ्रंट पर खादी उत्सव में करेंगे शिरकत

आज से दो दिनी गुजरात दौरे पर PM मोदी , साबरमती रिवर फ्रंट पर खादी उत्सव में करेंगे शिरकत

शाह नड्डा अब संभालेंगे बिहार की कमान,  अगले महीने बिहार मिशन से होगी इसकी शुरुआत

शाह नड्डा अब संभालेंगे बिहार की कमान, अगले महीने बिहार मिशन से होगी इसकी शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend