ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:अवध बिहारी चौधरी बने विधानसभा अध्यक्ष

UB India News by UB India News
August 27, 2022
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:अवध बिहारी चौधरी बने विधानसभा अध्यक्ष
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा का विशेष सत्र का आज अंतिम दिन है। विधानसभा की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने विधानसभा की कार्रवाई शुरू की। विधानसभा के नेता के तौर पर नीतीश कुमार के रूप में मान्यता दी गई। इसके बाद विजय कुमार सिन्हा को विपक्ष के नेता के तौर पर मान्यता दी गई। कार्रवाई शुरू होते ही BJP नेता जोरदार हंगामा करने लगे। BJP के सभी विधायक वेल में आ गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद BJP के नेता वॉक आउट करते हुए सदन से बाहर निकल गए।

इधर, अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष को आसन पर बैठाया। इसके बाद नीतीश कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि आपका स्वागत है। आपका अनुभव बहुत पुराना है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

जानिए, सदन में क्या बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा कि मैं आपका स्वागत करता हूं। अभिनंदन करता हूं आपका अनुभव बहुत पुराना है। अब विधानसभा के सदस्य बहुत पहले से रहें जब मैं पहली बार सदस्य बना था। तब से आप सदस्य हैं। आप सरकार के मंत्री के रूप में काम करते रहें हैं। आज आपको अवसर मिला है विधानसभा अध्यक्ष के रूप में काम करने का तो आप अच्छे ढंग से इस काम का संपादन करेंगे। हम तो यही कहेंगे कि सारे सदस्यों पर ध्यान दीजिए सत्ता पक्ष हो या विपक्ष हो सबके बातों को सुनना चाहिए सब पर ध्यान देना चाहिए। आपको तो हर तरह का अनुभव है आपको बताने की जरूरत है ही नहीं। आपके अनुभव के मुताबिक हमें उम्मीद है कि आप इस पर खरे उतरेंगे। हम सभी से अपील करेंगे कि सब इनका सम्मान करेंगे अलग-अलग विचार जरूर होते हैं। लेकिन आसन का सम्मान करना चाहिए मिल कर चलिए अब जो कुछ भी स्थिति आई है। सब लोग मिलकर काम कीजिए सदन के हित में सारा काम कीजिए आपका अभिनंदन करता हूं।

विधानसभा अध्यक्ष को आसन पर बैठाते नेता प्रतिपक्ष।
विधानसभा अध्यक्ष को आसन पर बैठाते नेता प्रतिपक्ष।

विजय कुमार सिन्हा बोले- बिहार की जनता की ओर से बधाई

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हम अपनी ओर से अपने दल की ओर से बिहार की जनता की ओर से हृदय से बधाई देते हैं। आप देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती से आते हैं। आप बहुत सारे अनुभव को लेकर आए हैं। आज हमसे व्यक्तिगत नाराजगी हो सकती है, हमारा चेहरा पसंद नहीं हो सकता, हमारे समाज को लोग स्वीकार नहीं कर सकते हैं, लेकिन बिहार के धरती जो भी जन्म लिया है उसका सम्मान बढ़ाने की जिम्मेदारी सभी माननीय विधायकों की है। और आप पर विश्वास किया है यह आसन किसी दल का नहीं होता है यह आसन किसी पार्टी से बंधकर नहीं होता है। हमने प्रयास किया था इस आसन की पवित्रता बरकरार रहे। यह आसन निष्पक्ष भाव से काम करता रहे। हम हमारा विधानसभा उत्कृष्ट विधानसभा के तौर पर जाना जाए। यह माहौल बनाना है हमने उत्कृष्ट विधानसभा और उत्कृष्ट विधायक का जो श्रीगणेश किया है उसे आप आगे बढ़ाएंगे, हमें उम्मीद है।

विजय कुमार सिन्हा ने आगे कहा कि विधायिका की गरिमा गिरी है। आप जिस साथ आसन पर बैठे हैं, इस आसन का बड़ा महत्व है। इस आसन का अपमान हुआ है। जो कार्य सूची परिवर्तन किया गया, उसे मैंने स्वीकार कर लिया। हमें गर्व है माननीय मुख्य मुख्यमंत्री जी भ्रष्टाचार में जीरो टॉलरेंस करते हैं। यह आपके आसन से जुड़ा है। अध्यक्ष के आदेश को सरकार के दबाव में निरस्त किया जाए। नीचे से कोई डायरेक्शन देकर कोई प्रभावित करें यह आसन का अपमान होगा।

तेजस्वी यादव ने कहा- हमलोग मिलजुल कर काम करेंगे

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने हमलोग आपको हार्दिक बधाई देते हैं। हमलोगों का योगदान रहेगा कि नियमानुकूल सदन को चलाया सके। इसका पूरा सहयोग रहेगा। हम चाहेंगे कि विपक्ष के लोगों से भी यही उम्मीद है, आपको पुरजोर तरीके से सदन चलाने में सहयोग करेंगे। आपका लंबा अनुभव रहा है। आप विधायक रहे, मंत्री रहे, आपने कई विभागों की जिम्मेदारी संभालने का काम किया है। हमारे पिता लालू प्रसाद जी और आप मित्र रहे हैं तो उनकी तरफ से भी आपको बधाई। विजय सिन्हा जी को भी बधाई, कि वे नेता प्रतिपक्ष चुने गए हैं। विजय सिन्हा जी आप अध्यक्ष थे और आसन पर बैठकर हमलोगों को ज्ञान दिया करते थे। अब आप विपक्ष के नेता हैं तो पूरी उम्मीद करते हैं कि आप उस ज्ञान का अपने ऊपर भी अमल करेंगे। हम लोग ए टू जेड की बात करते हैं। हमलोग ऊपर से नीचे तक सबकी समस्याओं का निदान हमलोग मिलजुल कर काम करेंगे।

विधान परिषद में आज विश्वास मत को लेकर बहस कराई जाएगी

वहीं, बिहार विधान परिषद में आज विश्वास मत को लेकर बहस कराई जाएगी। उच्च सदन में यह महत्वपूर्ण बैठक का आज 11:00 बजे से शुरू किया जाएगा। 1 दिन पहले गुरुवार को विधान परिषद के सभापति के तौर पर देवेश चंद्र ठाकुर को चुने जाने के बाद जब उनका स्वागत भाषण कराया जा रहा था। तो विपक्ष की भूमिका में भारतीय जनता पार्टी के नेता के तौर पर सम्राट चौधरी ने जमकर सरकार को घेरा और मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित तमाम नेताओं को बराबर का जवाब दिया। माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी का तेवर काफी गर्म है। सम्राट चौधरी ने भास्कर से बातचीत करते हुए बताया कि किसी भी मसले पर सरकार से सवाल करने में वह नहीं चूकेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ी, जी-23 के अहम नेताओं में से थे एक गुलाम नबी आजाद

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़ी, जी-23 के अहम नेताओं में से थे एक गुलाम नबी आजाद

युवाओं को बड़़ी राहत…..

युवाओं को बड़़ी राहत.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend