ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश सरकार ने सदन में बहुमत साबित किया, प्रस्ताव के पक्ष में 160 मत पड़े विपक्ष में 0,डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने विश्वास हासिल करने की घोषणा

UB India News by UB India News
August 25, 2022
in पटना, विधानमंडल
0
नीतीश सरकार ने सदन में बहुमत साबित किया, प्रस्ताव के पक्ष में 160 मत पड़े विपक्ष में 0,डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने विश्वास हासिल करने की घोषणा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधानसभा में प्रस्ताव के पक्ष में 160 मत पड़े. जबकि इसके विपक्ष में एक भी मत नहीं पड़ा. बीजेपी ने वोटिंग का बहिष्कार किया था. पहले ध्वनि मत से विश्वास मत हासिल करने के बाद वोटिंग में भी विश्वास मत हासिल किया .डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने विश्वास हासिल करने की घोषणा की.

इस बीच एक बड़ी खबर ये है कि स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि इससे पहले विजय सिन्हा ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि जब विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में मेरे विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया तब मैंने अपने ऊपर विश्वास की कमी के रूप में नहीं देखा। बल्कि आसन के प्रति अविश्वास के रूप में देखा।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार विधान मंड़ल का विशेष सत्र बुधवार और बृहस्पतिवार को बुलाया गया है। विधानसभा की बैठक बुधवार को‚ जबकि बिहार विधान परिषद की बैठक बृहस्पतिवार को होगी। विशेष सत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बहुमत साबित करेंगे। विधानसभा सचिवालय से जारी कार्य सूची के अनुसार‚ विधानसभा की बैठक बुधवार को होगी।
बैठक में मौजूदा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा का प्रारंभिक संबोधन होगा। इसके बाद सत्ताधारी दल के सदस्यों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को पद से हटाये जाने संबंधी संकल्प पर चर्चा होगी। जिस वक्त संकल्प पर चर्चा होगी‚ उस समय सदन की अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी करेंगे‚ जबकि सरकार के विश्वासमत हासिल करने तक सदन की कार्यवाही का संचालन मौजूदा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ही करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रस्ताव पेश करेंगे कि यह सभा वर्तमान राज्य मंत्रिपरिषद में विश्वास व्यक्त करती है। मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर सदन में चर्चा होगी और मतदान होगा। इस दौरान विधानसभा की समितियों के प्रतिवेदनों को भी सभा पटल पर रखा जायेगा। वहीं‚ बिहार विधान परिषद की बैठक २५ अगस्त को होगी‚ जिसमें सभापति का चुनाव होगा। सभापति के पद के लिए निर्दलीय देवेशचंद्र ठाकुर बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मालूम हो कि जदयू नेता नीतीश कुमार ने ९ अगस्त को भाजपा से गठबंधन तोड़़कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद महागठबंधन विधायक दल के नेता के रूप में उन्होंने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। १० अगस्त को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री तथा राजद नेता तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद १६ अगस्त को महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंड़ल का विस्तार किया गया और ३१ मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। मौजूदा विधानसभा के सदस्यों की संख्या के अनुसार‚ सरकार के पक्ष में १६४ मत है‚ जबकि विपक्ष में ७७ सदस्य है। सरकार को राजद के ७९‚ जदयू के ४५‚ कांग्रेस के १९‚ भाकपा–माले के १२‚ हम के ४‚ सीपीआई के २‚ सीपीएम के २ और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन प्राप्त है। इसकी तुलना में विपक्षी भाजपा के पास ७६ विधायक हैं और उसे आईएमआईएमई के एक विधायक का समर्थन हासिल है। वहीं विधानसभा की दो सीटें रिक्त हैं।

फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी नेताओं पर सीबीआई के छापे

बिहार में बहुमत परीक्षण से पहले बड़ी खबर सामने आई है। पटना में लालू यादव के MLC के घर CBI की रेड पड़ी है। सीबीआई ने आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के घर पर छापा मारा है। बता दें कि सुनील सिंह बिसकोमान के चेयरमैन भी हैं। अचानक हुई इस छापेमारी पर सुनील सिंह ने कहा कि ये सब बीजेपी के इशारे पर हो रहा है। मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। ये एक राजनीतिक साजिश है। मिली जानकारी के मुताबिक, नौकरी घोटाले में कथित जमीन को लेकर बिहार में CBI की ये छापेमारी चल रही है।

बता दें कि सुनील सिंह को लालू यादव का करीबी माना जाता है। सुनील पर हुई छापेमारी के बाद उनके समर्थक धरने पर बैठ गए हैं। इसके अलावा खबर ये भी है कि आरजेडी के राज्यसभा सांसद अशफाक करीफ के घर भी सीबीआई की रेड पड़ी है। शक्ति परीक्षण से पहले सीबीआई की रेड से खलबली मच गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
ईडी की छापेमारी में हेमंत सोरेन के करीबी के घर से मिले दो AK47, झारखंड में रांची समेत 18 ठिकानों पर कार्रवाई जारी

ईडी की छापेमारी में हेमंत सोरेन के करीबी के घर से मिले दो AK47, झारखंड में रांची समेत 18 ठिकानों पर कार्रवाई जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब और हरियाणा के दौरे पर , फरीदाबाद में अमृता अस्पताल तो मोहाली में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब और हरियाणा के दौरे पर , फरीदाबाद में अमृता अस्पताल तो मोहाली में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का करेंगे उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend